Neem Oil Eczema Relief: एक्जिमा एक तरह की स्किन से जुड़ी परेशानी है, जिसमें त्वचा सूखी, लाल, खुजलीदार हो जाती है। इस कंडीशन में स्किन में सूजन भी आ जाती है। एक्जिमा को हम एटोपिक डर्मेटाइटिस के नाम से भी जानते हैं। असल में इस समस्या में स्किन की नमी बनाए रखने की क्षमता कम हो जाती है। एक्जिमा होने के कई कारण हैं, जैसे जेनेटिक, तनाव, एलर्जी या स्किन पर खराब प्रोडक्ट का यूज करना। इस तरह की कंडीशन में अक्सर स्किन को हर समय मॉइस्चराइज करने की सलाह दी जाती है। कई लोग घरेलू उपायों की भी मदद लेते हैं, जैसे नीम से बने तेल को इस पर लगाते हैं। नीम के तेल में मौजूद तत्व एक्जिमा के प्रभाव को कम करने के लिए जाने जाते हैं। यहां एक सवाल जरूर मन में उठता है कि क्या आप नीम के तेल को सीधे एक्जिमा पर लगा सकते हैं? और इसका एक्जिमा पर क्या असर पड़ता है? आइए, जानते हैं राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा की राय।
क्या एक्जिमा पर नीम का तेल लगा सकते हैं?- Is It Safe To Use Neem Oil Directly On Eczema
-1768896804403.jpg)
नीम का तेल स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो एक्ने-पिंपल जैसी समस्या से राहत दिलाता है। यहां तक कि नीम के तेल को एक्जिमा और सोरायसिस जैसी मेडिकल स्किन कंडीशन में भी यूज किया जाता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या एक्जिमा पर आप सीधे नीम का तेल लगा सकते हैं? इस पर एक्सपर्ट का कहना है, "हां, आप नीम के तेल को सीधे तौर पर लगा सकते हैं। हालांकि, नीम के तेल को कैरियर ऑयल के साथ लगाना अनिवार्य होता है। खासकर, जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है, उन्हें इसे सीधे अपनी स्किन पर अप्लाई नहीं करना चाहिए। इससे उनकी स्किन को नुकसान हो सकता है।" एक्सपर्ट आगे सलाह देती हैं, "नीम के तेल को एक्जिमा से प्रभावित हिस्से पर डायरेक्ट लगाने से पहले पैच टेस्ट लेना न भूलें। कई बार नीम का तेल लोगों को सूट नहीं करता है।"
इसे भी पढ़ें: आंखों, बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद है नीम का तेल, ऐसे करें प्रयोग
एक्जिमा पर नीम का तेल कैसे लगाएं?- How To Use Neem Oil On Eczema
- प्रभावित हिस्से को क्लींजर से अच्छी तरह धो लें।
- नीम के तेल की कुछ बूंदों को नारियल या बादाम तेल के साथ मिक्स करें।
- अब प्रभावित हिस्से में इस तेल से हल्के हाथों से मसाज करें।
- सप्ताह में दो से तीन बार इस इस तरह नीम के तेल का उपयोग एक्जिमा से प्रभावित हिस्से पर करें।
इसे भी पढ़ें: आप भी एक्जिमा रोग से हैं परेशान? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके
एक्जिमा पर नीम का तेल लगाने के फायदे
इचिंग में कमीः एक्जिमा पर काफी ज्यादा इचिंग होती है। वहीं, अगर आप नीम का तेल प्रभावित हिस्से में लगाते हैं, तो इसकी वजह से इचिंग में कमी आती है। नीम के तेल में निंबिन क्वेरसेटिन जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो कि सूजन, जलन और रेडनस को भी कम करते हैं।
स्किन रिपेयरमेंटः एक्जिमा जैसी स्किन कंडीशन में स्किन ड्राई हो जाती है और त्वचा रफ भी नजर आती है। जब आप नीम का तेल यूज करते हैं, तो इसमें मौजूद फैटी एसिड और विटामिन ई स्किन को रिपेयर होने में मदद करते हैं। साथ ही, हाइड्रेशन लॉक करते हैं, जिससे स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर भी बेहतर होती है।
इंफेक्शन में कमीः एक्जिमा से प्रभावित हिस्से में नीम का तेल लगाने से उस हिस्से में संक्रमण का रिस्क भी कम होता है। असल में, नीम में एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं। यह प्रभावित हिस्से में बैक्टीरिया पनपने नहीं देता है और स्किन को लाभ पहुंचाता है। NCBI एक रिपोर्ट से भी पता चलता है कि नीम में एंटीबैक्टीरियल तत्व मौजूद होते हैं।
इसे भी पढ़ें: एक्जिमा की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय
निष्कर्ष
नीम का तेल एक्जिमा या अन्य स्किन कंडीशन के लिए फायदेमंद मानी जा सकती है। हालांकि, इसका उपयोग हमेशा एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें। कई बार कुछ घरेलू उपायों का प्रभाव सकारात्मक न होकर, नकारात्मक हो जाती है। इसलिए, किसी भी तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल स्किन पर सावधानी से ही करना चाहिए। वहीं, अगर इन प्रोडक्ट्स का यूज करते ही इचिंग या रैशेज बढ़ जाएं, तो तुंरत इसका उपयोग बंद कर देना चाहिए।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या आप एक्जिमा पर नीम के तेल का उपयोग कर सकते हैं?
नीम के तेल का इस्तेमाल एक्जिमा के लक्षणों जैसे रेडनेस, इचिंग और जलन को कम करने के लिए किया जा सकता है।एक्जिमा में कौन सा तेल लगाना चाहिए?
एक्जिमा एक मेडिकल कंडीशन है। इसलिए, बेहतर होगा कि आप इस संबंध में एक्सपर्ट की सलाह लें और अपना प्रॉपर ट्रीटमेंट करवाएं। वैसे ऐसे तेल का उपयोग किया जा सकता है, जिससे एक्जिमा की रेडनेस और जलन को कम किया जा सके। इस संबंध में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह ज्यादा महत्वपूर्ण होगी।नीम के तेल के क्या नुकसान हैं?
वैसे तो नीम का तेल स्किन के लिए फायदेमंद है, लेकिन अगर आप अतिरिक्त मात्रा में इसका उपयोग करते हैं, तो इसकी वजह से इचिंग और रेडनसे हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 20, 2026 15:31 IST
Modified By : Meera Tagore Jan 20, 2026 15:31 IST
Modified By : Meera TagoreJan 20, 2026 15:31 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Karuna Malhotra