Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सर्दियों में रोज खाएं नीम की पत्तियां, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

सर्दियों में नीम की पत्तियों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आज के इस लेख में आइए जानते हैं सर्दियों में नीम की पत्तियां खाने से सेहत पर क्या असर पड़ता है? 

नीम का इस्तेमाल आयुर्वेद में एक अहम औषधि के रूप में किया जाता है। आयुर्वेद में नीम की पत्तियों, छाल, बीज और तेल का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। नीम न सिर्फ स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होती है, बल्कि इसके औषधीय गुण कई बीमारियों से बचाव में भी मदद करते हैं। गर्मियों में नीम को लोग अक्सर अपनी डाइट और रूटीन में शामिल करते हैं। हालांकि सर्दियों में भी इसका उपयोग आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए, आइए आज के इस लेख में हम हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि सर्दियों में नीम की पत्तियां खाने के क्या फायदे हैं?

सर्दियों में नीम की पत्तियां खाने के फायदे

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि सर्दियों में अक्सर इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में नीम की पत्तियों का सेवन आपके लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है, जैसे-

1. रक्त को साफ करने में सहायक

नीम की पत्तियां सबसे ज्यादा ब्लड साफ करने के लिए फायदेमंद मानी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार, नीम शरीर में जमे टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। सर्दियों में खानपान और कम शारीरिक गतिविधियों के कारण शरीर में टॉक्सिन जमा हो सकते हैं। ऐसे में नीम की पत्तियों का सेवन ब्लड को साफ करने, एक्ने कम करने, फोड़े-फुंसियों और स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: किन लोगों को नीम की पत्तियां खाने से बचना चाहिए? जानें डॉक्टर से

2. बुखार कम करने वाला गुण

नीम की पत्तियों में बुखार कम करने वाले गुण होते हैं, जो सर्दियों में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और मौसमी इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। नीम की पत्तियों में मौजूद नेचुरल तत्व शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं जिससे बुखार से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। नीम का काढ़ा या इसकी पत्तियों के चूर्ण का सेवन बुखार में करना फायदेमंद माना जाता है।

3. इम्यूनिटी मजबूत करना

सर्दियों में इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है। ऐसे में नीम में मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण शरीर को बाहरी इंफेक्शन से लड़ने और बचाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से और सीमित मात्रा में नीम का सेवन सर्दी-खांसी, गले की खराश और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव करने में मदद कर सकते हैं।

1 - 2025-12-22T121035.701

4. त्वचा के लिए फायदेमंद

नीम को स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है और कई बार यह एलर्जी या खुजली की समस्या को भी बढ़ा देता है। नीम की पत्तियां शरीर को अंदर से साफ करती हैं, जिसका असर स्किन पर साफ देखने को मिलता है। यह एक्ने, दाग-धब्बे और स्किन इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है। यही कारण है कि कई लोग सर्दियों में स्किन को हेल्दी रखने के लिए नीम की पत्तियों का सेवन करते हैं।

इसे भी पढ़ें: बच्चों को नीम के पत्ते खिलाने के फायदे, जानें न्यूट्रिशनल वैल्यू

5. पाचन तंत्र में सुधार

नीम की पत्तियां पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। सर्दियों में हैवी और ऑयली फूड्स का सेवन अक्सर अपच, गैस या कब्ज की समस्या का कारण बनता है। नीम आपके पाचन अग्नि को संतुलित करने में मदद करता है और आंतों के हानिकारक बैक्टीरिया को कम करता है।

नीम के पत्ते कितनी मात्रा में खाने चाहिए?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, आमतौर पर नीम की पत्तियों का सेवन एक दिन में 2 ग्राम से ज्यादा नहीं करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा 15 दिनों तक ही लेना चाहिए। इसे खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लेना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। नीम की पत्तियों के गुण काफी असरदार और पावरफुल होते हैं इसलिए ज्यादा मात्रा में और ज्यादा दिन तक इसे लेने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है।

निष्कर्ष

सर्दियों में नीम की पत्तियों का सेवन आपके लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से ब्लड साफ करने, बुखार कम करने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है। हालांकि, ध्यान रहे की जरूरत से ज्यादा नीम की पत्तियों का सेवन आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है, इसलिए सीमित मात्रा में इसका सेवन करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • नीम से कौन सा रोग ठीक होता है?

    नीम की पत्तियां कई बीमारियों में फायदेमंद होती हैं, जिसमें स्किन से जुड़ी समस्याएं, पेट की समस्याएं, डायबिटीज, बुखार और ओरल हेल्थ भी शामिल हैं।
  • नीम कब नहीं खाना चाहिए?

    नीम का सेवन प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं, छोटे बच्चों, किडनी या लिवर के मरीजों, ऑटोइम्यून बीमारी, सर्जरी कराने वाले और ब्लड प्रेशर की समस्या में नहीं करना चाहिए।
  • नीम शरीर के लिए ठंडा है या गर्म?

    नीम की तासीर ठंडी होती है, खासकर इसके पत्ते और फूल शरीर की गर्मी को शांत करते हैं और स्किन व पाचन से जुड़ी समस्याओं में लाभकारी माने जाते हैं।

Read Next

क्या आयुर्वेदिक दवाएं बिना सलाह के लेना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 22, 2025 12:18 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 22, 2025 12:18 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 22, 2025 12:18 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content