Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सर्दियों में रोज पीते हैं धनिया का पानी, तो पहले जान लें क्या ये सही है?

धनिया भारतीय रसोई का एक आम मसाला है, लेकिन आयुर्वेद में इसे सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला नहीं बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। यहां जानिए, क्या सर्दियों में धनिया पानी रोजाना पीना सुरक्षित है?

सर्दियों में जैसे ही ठंड बढ़ती है, वैसे ही हमारी खानपान की आदतें भी बदलने लगती हैं। गर्म चीज की चाह बढ़ जाती है और ठंडी तासीर वाले फूड्स से लोग दूरी बनाने लगते हैं। ऐसे में एक सवाल अक्सर उठता है कि क्या सर्दियों में धनिया पानी पीना सही है? क्योंकि आमतौर पर धनिया पानी को गर्मियों का हेल्दी ड्रिंक माना जाता है, जो शरीर को ठंडक देता है और पाचन को दुरुस्त रखता है लेकिन जब मौसम ठंडा हो और सर्दी-जुकाम का डर बना रहता हो, तब लोग इसके सेवन को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। इस लेख में सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, क्या सर्दियों में धनिया पानी रोजाना पीना सुरक्षित है?

क्या सर्दियों में धनिया पानी रोजाना पीना सुरक्षित है? - Is coriander water safe daily in winter

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि धनिया (Coriander) का स्वभाव शीत वीर्य यानी ठंडक देने वाला माना जाता है। इसी वजह से लोग सर्दियों में इसके सेवन से डरते हैं। लेकिन आयुर्वेद सिर्फ वीर्य के आधार पर किसी चीज को नहीं आंकता। धनिया भले ही शीतल हो, लेकिन यह अग्निदीपक है, यानी पाचन अग्नि को बढ़ाने का काम करता है। यही कारण है कि सही मात्रा और सही तरीके से लिया जाए तो धनिया पानी सर्दियों में भी सुरक्षित माना जाता है।

  • डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार धनिया पानी शरीर में जठराग्नि को संतुलित करता है।
  • सर्दियों में कई लोगों को भूख कम लगना, गैस या भारीपन की समस्या हो जाती है।
  • ऐसे में धनिया पानी पाचन रसों के स्राव को बेहतर बनाता है और भोजन को सही तरीके से पचाने में मदद करता है।
  • यह शरीर में मेटाबॉलिज्म को भी सपोर्ट करता है, जिससे आलस्य और भारीपन कम होता है।

त्रिदोषहर है धनिया पानी

आयुर्वेद की दृष्टि से धनिया पानी को त्रिदोषहर माना जाता है, यानी यह वात, पित्त और कफ, तीनों दोषों को संतुलित करने में मदद करता है। सर्दियों में आमतौर पर कफ दोष बढ़ जाता है, जिससे सर्दी-जुकाम, बलगम और सुस्ती की समस्या होती है। सीमित मात्रा में लिया गया धनिया पानी कफ को कंट्रोल करने में सहायक हो सकता है, बशर्ते व्यक्ति को पहले से कोई गंभीर कफजन्य समस्या न हो।

is coriander water safe daily

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में फायदेमंद है धनिया और पालक का सूप, एक्सपर्ट से जानें

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा स्पष्ट रूप से कहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को नजला-जुकाम, सर्दी, खांसी या बुखार हो, तो उसे धनिया पानी के सेवन से कुछ समय के लिए परहेज करना चाहिए। ऐसे समय में शरीर पहले से ही कफ से प्रभावित होता है और शीतल गुण वाला पदार्थ समस्या को बढ़ा सकता है। इसके अलावा जिन लोगों का शरीर बहुत ठंडा रहता है या जिन्हें बार-बार सर्दी लगती है, उन्हें भी डॉक्टर की सलाह से ही धनिया पानी पीना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: पाचन से लेकर वजन घटाने तक, आयुर्वेदाचार्य से जानें धनिया-जीरा चाय के फायदे

निष्कर्ष

सर्दियों में रोज धनिया पानी पीना पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन यह हर व्यक्ति के लिए जरूरी या फायदेमंद हो, ऐसा भी नहीं कहा जा सकता। आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार धनिया भले ही शीत वीर्य का हो, लेकिन अग्निदीपक और त्रिदोषहर होने के कारण सही स्थिति में इसका सेवन किया जा सकता है। सबसे जरूरी बात यह है कि किसी भी घरेलू उपाय को ट्रेंड के रूप में नहीं, बल्कि अपनी शरीर की जरूरत और विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार अपनाया जाए।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • धनिया खाने से क्या फायदे हैं?

    धनिया पाचन सुधारती है, शरीर में गर्मी और ठंडक संतुलित करती है और आयुर्वेद में इसे त्रिदोषहर यानी वात, पित्त और कफ को संतुलित करने वाला माना गया है।
  • धनिया पानी कब पीना चाहिए?

    सर्दियों में सुबह खाली पेट हल्का गुनगुना धनिया पानी पीना सबसे बेहतर माना जाता है।
  • धनिया की मात्रा कितनी होनी चाहिए?

    रोजाना एक गिलास हल्का गुनगुना धनिया पानी पर्याप्त है। ज्यादा पीने से ठंडक बढ़ सकती है।

Read Next

क्या सर्दियों में जीरा पानी पीना सेफ होता है? जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 14, 2025 18:01 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Dec 14, 2025 18:01 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Dec 14, 2025 18:01 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Dec 14, 2025 18:01 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Dec 14, 2025 18:01 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content