Fri Sep 11, 2026 | 08:29 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

क्या सर्दियों में जीरा पानी पीना सेफ होता है? जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से

Can We Drink Jeera Water Daily In Winter: सर्दियों में जीरा पानी पीना पूरी तरह सेफ होता है। ऐसा क्यों कहा जा रहा है और जीरा की तासीर क्या है? जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

Is It Good To Drink Jeera Water Every Day In Winter: जीरा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इसका भरपूर लाभ उठाने के लिए ज्यादातर लोग जीरा पानी का सेवन रोजाना करते हैं। कई लोग इसे रात को सोने से पहले पीना पसंद करते हैं। इसे पीने के सही तरीके की बात करें, तो अमूमन गुनगुने जीरा को एक गिला पानी में डालकर उबार आने तक पीते हैं और इसके बाद छलनी से छानकर इसे पिया जाता है। माना जाता है कि इससे पाचन क्षमता बेहतर होती है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। हालांकि, यह जान लेना आवश्यक है कि सर्दियों के दिनों में भी जीरा पानी पिया जा सकता है? अगर हां, तो सेहत पर इसका क्या असर पड़ सकता है? आइए, जानते हैं सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से।

सर्दियों में जीरा पानी पीना सेफ है या नहीं?- Is It Safe To Drink Jeera Water In Winter

is it safe to eat jeera water in winter 01 (9)

डॉ. श्रेय शर्मा की मानें, तो जीरा की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करना पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, जो पित्त प्रकृति के हैं या जिन्हें पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या रहती है, उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। असल में, पित्त प्रकृति में इसका सेवन करने से एसिडिटी, पेट में जलन और ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: खुबह खाली पेट पीएं जीरे का पानी, इन 5 रोगों से मिलेगा छुटकारा

सर्दियों में जीरा पानी पीने के फायदे- Cumin Water Benefits In Winter

शरीर को गर्म रखनाः आयुर्वेद में कहा गया है कि जीरे उष्ण वीर्य होता है, जो पाचन अग्नि को बढ़ाता है, कफ और वात को शांत करता है। इसका मतलब है कि जब आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को गर्मी मिलती है यानी सर्दियों में इसका सेवन करना अच्छा होता है।

पाचन में मददगारः अपनी गर्म की तासीर के कारण सर्दियों में इसका सेवन करने से ब्लोटिंग, गैस और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं। आमतौर पर सर्दियों में लोग काफी ज्यादा मात्रा में तली-भुनी चीजें खा लेते हैं। नतीजतन, पेट खराब हो जाता है। वहीं, जीरा पानी पीने से इन समस्याओं में कमी आती है।

रेस्पीरेटरी हेल्थ में सुधारः सर्दियों में गर्म पानी पीने से रेस्पीरेटरी हेल्थ में सुधार होता है यानी कंजेशन दूर होता है, बलगम बाहर निकल जाता है और एयरवेज भी क्लीन होती है। यहां तक कि सर्दियों में जीरा पानी पीने की वजह से सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या भी दूर होती है

इम्यूनिटी बूस्ट होती हैः जीरा के पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन और विटामिन-ए और सी काफी मात्रा में पाया जाता है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और वायरस से लड़ने की क्षमता में सुधार होता है। इसलिए, कहा जाता है कि जो लोग जीरा पानी पीता है, वे अक्सर मौसमी संक्रमण से बच जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: जीरा को पानी में उबालकर पीने से मिलते हैं 5 जबरदस्त फायदे

सर्दियों में कौन न पिएं जीरा पानी- who should avoid jeera water in winter

वैसे तो जीरा पानी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। इसके बावजूद कुछ लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए, जैसे-

  1. जीरा का पानी पीने से ब्लड शुगर का स्तर कम हो सकता है। इसलिए, जो लोग डायबिटी के मरीजा हैं, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  2. अगर किसी को ब्लड क्लॉटिंग की दिक्कत है, तो उन्हें भी जीरा पानी नहीं पीना चाहिए।
  3. जिन्हें एसिडिटी या पेट में जलन जैसी दिक्कतें हैं, उन्हें जीरा पानी से दूर रहना चाहिए।
  4. प्रेग्नेंट महिलाएं या ब्रेस्टफीडिंग करा रही महिलाओं के लिए भी यह सुरक्षित नहीं है।

निष्कर्ष

वैसे तो जीरा पानी बहुत अच्छा है और सर्दियों में इसके पानी का सेवन करना पूरी तरह सुरक्षित होता है। सर्दियों में जीरा पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है, मौसमी संक्रमण से बचाव होता है और पाचन क्षमता भी बेहतर होती है। हालांकि, जिन लोगों को डायबिटीज या कोई भी अन्य बीमारी है, तो उन्हें इसे अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए। इससे उनकी सेहत बिगड़ सकती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या अदरक पाउडर उतना ही असरदार है जितना ताजा अदरक? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 13, 2025 17:33 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Dec 13, 2025 17:33 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content