Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

क्या रोजाना जीरा पानी पीने से वाकई डाइजेशन बेहतर होता है? जानें सच्चाई

डाइजेशन के लिहाज से रोजाना जीरा पानी पीना फायदेमंद होता है। इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो आंतों में मौजूद बैक्टीरिया को बैलेंस करते हैं और पाचन में सुधार करते हैं।

हमारे यहां लगभग हर घर में जीरा कुकिंग में इस्तेमाल किया जाता है। अच्छी बात यह है कि जीरा सिर्फ एक मसाला नहीं है, बल्कि इसमें ढेरों किस्म के पोषक तत्व मौजूद हैं, जो सेहत को कई तरह के लाभ पहुंचाते हैं। आपने सुना होगा कि कई लोग अपनी पाचन क्षमता को बेहतर बनाए रखने के लिए जीरा पानी का सेवन करते हैं। यहां सवाल उठता है कि क्या रोजाना जीरा पानी का सेवन किया जाना फायदेमंद होता है या इसके कुछ नुकसान भी हैं? आइए, जानते हैं रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital)  से।

क्या रोजाना जीरा पानी पीना पाचन क्षमता के लिए सही है?

does drinking jeera water daily actually help with digestion 01 (19)

ज्यादातर लोग वजन संतुलित बनाए रखने के लिए रोजाना जीरा पानी पीते हैं। वास्तव में यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। जहां तक इस सवाल का संबंध है कि क्या वाकई रोजाना जीरा पानी पीना पाचन क्षमता के लिए सही है, तो इसका जवाब ‘हां’ है। इस संबंध में आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं, "निश्चित रूप से पाचन क्षमता में सुधार के लिए रोजाना जीरा पानी पीना बहुत ही अच्छा विकल्प है। यहां तक कि जीरा पानी में एक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो कि ब्लोटिंग को कम करते हैं और टाॅक्सिंस को बाहर निकालते हैं।"

इसे भी पढ़ें: रोज रात को पानी में भिगोकर रखें जीरा, सुबह इस पानी को पीने से मिलेंगे कई फायदे

पाचन क्षमता के लिए जीरा पानी पीने के फायदे

बेहतर पाचन क्रिया

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, "जीरे में थाइमोल नामक एक सक्रिय कंपाउंड होता है। यह हमारे अग्न्याशय और सलाइवा ग्लैंड को पाचक एंजाइम और पित्त रस (bile juice) रिलीज करने के लिए उत्तेजित करता है। ये एंजाइम भोजन में मौजूद कार्बोहाइड्रेट, फैट और प्रोटीन को तेजी से तोड़ने और पचाने में मदद करते हैं। इस तरह देखा जाए, तो जीरा पानी पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है।"

गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग से राहत

जैसा कि हमने पहले भी जिक्र किया है कि नियमित रूप से जीरा पानी पीने से गैस बनना और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। दरअसल, जीरा पानी में एंटी-फ्लैटुलेंट गुण होते हैं, जो आंतों में गैस को जमा होने से रोकते हैं। जीरा पानी से पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिससे एसिड रिफ्लक्स (एसिडिटी) और पेट के भारीपन से तुरंत राहत मिलती है

इसे भी पढ़ें: क्या जीरे का पानी पीने से ब्लड प्रेशर कम होता है? जानें सेवन का सही तरीका

आंतों के लिए बेहतर

जीरे में शक्तिशाली एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। रोजाना जीरा पानी पीने से पेट और आंतों में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट होते हैं, टाॅक्सिंस बाहर निकलते हैं और आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलता है। ऐसे में आंतों में सूजन कम होती है और मल त्याग में सुधार होता है। यहां तक कि पुरानी कब्ज से भी राहत दिलाने में जीरा पानी फायदेमंद है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर कह सकते हैं कि आप रोजाना जीरा पानी पी सकते हैं। हालांकि, किसी भी तरह की मेडिकल कंडीशन हो, तो बेहतर है कि आप इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इसके अलावा, यह भी ध्यान रखें कि पाचन संबंधी समस्याओं का यह सटीक इलाज नहीं है। अगर किसी को क्रॉनिक कब्ज या आंत संबंधी समस्या है, तो आप डॉक्टर से ही अपना ट्रीटमेंट लें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • जीरा पानी पीने का सबसे सही समय क्या है?

    जीरा पानी सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • क्या जीरा पानी पीने के कोई नुकसान भी हैं?

    किसी भी चीज की अति सही नहीं होती है। जीरा पानी भी रोजाना एक गिलास ही पीना चाहिए। अधिक मात्रा में जीरा पानी पीने से ब्लीडिंग डिसऑर्डर वाले लोगों को समस्या हो सकती है और यह ब्लड शुगर के स्तर को भी कम कर सकता है।
  • क्या जीरा पानी पीने से वाकई वजन घटाने में मददगार है?

    जीरा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और पाचन क्रिया बेहतर होती है। इस तरह, जीरा पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। हालांकि, वजन कम करने के लिए रेगुलर वर्कआउट और संतुलित डाइट फाॅलो करना अधिक जरूरी है।

Read Next

वेट लॉस जर्नी में कभी-कभार फास्ट फूड खाना सही है या नहीं? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 01, 2026 22:25 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jun 01, 2026 22:25 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jun 01, 2026 22:25 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content