Sun Sep 13, 2026 | 09:37 AM IST

Expert

शरीर में दिखने वाले ये 5 लक्षण बताते हैं बढ़ गई है टॉक्सिटी, जानें टॉक्सिन निकालने के उपाय

Symptoms Of Toxicity In The Body: शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ने पर आपका शरीर कई संकेत और लक्षणों के माध्यम से बताने की कोशिश करता है।

Symptoms Of Toxicity In The Body: जंक, प्रोसेस्ड फूड्स, शराब का सेवन और स्मोकिंग आदि जैसी जीवनशैली की खराब आदतें शरीर में टॉक्सिन्स की अधिकता का कारण बनती हैं। शरीर में टॉक्सिन्स की मात्रा बढ़ने की वजह से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण शरीर में हार्मोन्स का संतुलन प्रभावित होता है, शरीर में चर्बी बढ़ती है, त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याएं होती हैं और कैंसर जैसे गंभीर रोगों का जोखिम भी बढ़ता है। यह हमारे रक्त में विषाक्तता का कारण भी बनता है। साथ ही किडनी, लिवर और शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगों के संचालन को भी प्रभावित करता है। अक्सर लोग इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति के शरीर में टॉक्सिन्स की मात्रा बढ़ गई है, तो वह इसके बारे में कैसे जान सकता है। आपको बता दें कि शरीर में टॉक्सिसिटी बढ़ने पर कई संकेत और लक्षण देखने को मिलते हैं। डायटीशियन मनप्रीत कालरा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में शरीर में टॉक्सिन बढ़ने के लक्षण और टॉक्सिन बाहर निकालने के उपाय शेयर किये हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं....

शरीर में टॉक्सिन बढ़ने के लक्षण- Symptoms Of Toxicity In The Body

1.कब्ज होना (Constipation)

अगर आप लगातार 2-3 दिन से पेट साफ करने में परेशानी महसूस कर रहे हैं, तो ऐसा कब्ज के कारण हो सकता है। यह दर्शाता है कि आपके शरीर में टॉक्सिन्स की अधिकता हो रही है।

2. थकान (Fatigue)

अगर आप बिना किसी कारण थकान महसूस कर रहे हैं, तो ऐसा शरीर में टॉक्सिन्स की अधिकता होने के कारण हो सकता है।

Symptoms Of Toxicity In The Body And Tips To Remove

3. पेट संबंधी समस्याएं (Gut Related Issues)

अगर आपको भोजन के बाद ब्लोटिंग, पेट में गैस और अन्य पेट संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो यह भी संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में टॉक्सिन्स की मात्रा अधिक हो गई है।

4. ब्रेन फॉग (Brain Fog)

अगर आपको फोकस और कंसन्ट्रेट करने में परेशानी महसूस हो रही है, तो आपको शरीर को डिटॉक्सिफाई करने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: क्या विटामिन्स के कारण भी शरीर में टॉक्सिन्स की अधिकता हो सकती है? जानें एक्सपर्ट की राय

5. सूजी हुई आंखें (Puffy Eyes)

अगर आप आंखों के नीचे सूजन और आइ बैग, साथ ही पानी का जमाव नोटिस करते हैं तो यह दर्शाता है कि शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ रहे हैं।  

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

शरीर से टॉक्सिन्स निकालने के उपाय-  How To Remove Toxins From Body Naturally

1. स्पेशल चुकंदर जूस

एक ब्लेंडर में 1 छोटा चुकंदर, मुट्ठी भर धनिया की पत्तियां, आधा चम्मच हल्दी, 1 आंवला, 1 चम्मच तुलसी के बीज, चुटकी भर काली मिर्च और सेंधा नमक डालें। इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक कि स्मूथ पेस्ट न बन जाए। उसके बाद इसमें एक कप पानी डालें और फिर से ब्लेंड करें। इसे एक बर्तन में छानकर जूस निकाल लें। आप एक चम्मच गूदा भी डाल सकते हैं। इसका सेवन सुबह 11 बजे के आसपास इसका सेवन करें।

2. फास्टिंग

12 से 14 घंटे तक फास्टिंग करने से शरीर को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।

3. नींबू पानी

दिन में एक बार नींबू पानी का सेवन जरूर करें।

इसे भी पढ़ें: शरीर ही नहीं, माइंड (मन) के टॉक्सिन्स यानी गंदगी को दूर करना भी है जरूरी, जानें कैसे करें माइंड डिटॉक्स

4. चाय-कॉफी का सेवन सीमित करें

कोशिश करें कि दिन में 1-2 बार ही किसी कैफीन युक्त ड्रिंक का सेवन करें।

5. फर्मेंटेड फूड्स खाएं

दही, फर्मेंटेड डोसा और कोम्बुचा आदि जैसी प्रोबायोटिक्स डाइट में शामिल करें।

All Image Source: Freepik

Read Next

रीढ़ की हड्डी में गैप क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कारण और इलाज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 25, 2023 18:19 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content