Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

नींबू से पाएं ब्राइट स्किन: जानें 3 आसान होम रेमेडी जो हैं बेहद कारगर

Lemon For  Brightening Skin: नींबू में विटामिन सी और साइट्रिक एसिड होता है जो कि त्वचा की बनावट को बेहतर बनाए रखने में मददगार है। ऐसे में जानते हैं नींबू से ब्राइट स्किन कैसे पाएं?

Lemon for Brightening Skin: प्रदूषण, स्ट्रेस और नींद की कमी से लोगों की स्किन बहुत डल हो जाती है। इसके अलावा खराब लाइफस्टाइल और स्किन केयर की कमियों की वजह से आपकी स्किन प्रभावित हो सकती है और ये थकी हुई और बेजान नजर आ सकती है। ऐसे में जरूरी ये है कि आप इन तमाम कमियों पर काम करें और नेचुरली अपनी स्किन को हेल्दी रखने की कोशिश करें। इसके अलावा एक हेल्दी और ब्राइट स्किन पाने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि त्वचा के लिए कई प्रकार से कारगर माना जाता है। नींबू को लोग अलग-अलग घरेलू नुस्खे में इस्तेमाल आए हैं और ऐसे में जानते हैं नींबू से ब्राइट स्किन कैसे पाएं? जानें इसका तरीका क्या है, इसका तरीका क्या है, इस बारे में Ayurvedic Dr. Shrey Sharma of Shri Ram Hans Charitable Hospital, Sirsa, Haryana ने बताया है।

ब्राइट स्किन पाने में कैसे मददगार है नींबू-How Lemon is Beneficial for Brightening skin

Ayurvedic Dr. Shrey Sharma बताते हैं कि ब्राइट स्किन पाने में नींबू काफी मददगार है। जैसे

  • नींबू में विटामिन सी और साइट्रिक एसिड होता है जो कि त्वचा के लिए एक बेहतरीन क्लींजर की तरह काम करता है।
  • विटामिन सी मुख्य रूप से टायरोसिनेज (tyrosinase) एंजाइम को रोककर त्वचा को चमकदार बनाता है। टायरोसिनेज मेलेनिन के उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण एंजाइम है, जिससे काले धब्बे, हाइपरपिगमेंटेशन और त्वचा की चमक कम होती है और त्वचा का रंग एक समान और दमकता हुआ दिखता है।
  • नींबू के शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की चमक कम करने वाले मुक्त कणों को भी निष्क्रिय करता है, यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है, कोलेजन को बढ़ाता है जिससे त्वचा मजबूत होती है और सूजन को शांत करता है, जिससे त्वचा समग्र रूप से चमकदार और स्वस्थ बनती है।
  • नींबू एक्सफोलिएशन में मददगार है जिससे त्वचा की गहराई से सफाई होती है और स्किन अंदर से साफ नजर आती है।

इसे भी पढ़ें: क्या कोलेजन वॉटर पीने से चेहरे पर निखार आता है? डॉक्टर से जानें

नींबू से ब्राइट स्किन कैसे पाएं-How to use Lemon for Brightening Skin

नींबू से ब्राइट स्किन पाने के लिए आप इन टिप्स को आजमा सकते हैं जो कि ऑयली और ड्राई स्किन वालों के लिए कारगर है। ऐसे में आपक ये 3 आसान घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। जैसे

1. नींबू के रस में मिलाकर लगाएं शहद

नींबू से ब्राइट स्किन पाने के लिए आपको करना ये है कि नींबू का रस निकाल लें और इसमें 1 चम्मच शहद मिला लें। दोनों को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को स्क्रब करते हुए साफ करें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और एक हल्का मॉइस्चराइजर लगा लें। इस प्रकार से आपकी त्वचा की बनावट बेहतर होगी और चेहरे पर निखार आएगा। आप इसे हफ्ते में 2 बार ट्राई कर सकते हैं।

lemon_for_brightning_skin

2. नींबू और एलोवेरा का इस्तेमाल करें

नींबू का रस आप एलोवेरा जेल में मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। ये पिग्मेंटेशन को कम करने के साथ टैनिंग हटाने में कारगर है। इससे त्वचा की बनावट बेहतर होती है और त्वचा में निखार आता है। आप इस नुस्खे को हफ्ते में 1 बार आजमा सकते हैं और सेंसिटिव स्किन है तो ट्राई करने से पहले एक बार पैच टेस्ट करें।

इसे भी पढ़ें: त्वचा-बालों के ल‍िए क्‍यों जरूरी हैं प्रोटीन और कोलेजन? डॉक्‍टर से समझें

3. दही, नींबू और कॉफी का इस्तेमाल करें

दही में थोड़ा कॉफी पाउडर मिलाएं और नींबू का रस मिला लें। तीनों को मिलाने के बाद अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथों से स्क्रब करें और फिर गुनगुने पानी से अपना चेहरा वॉश करें। आप इसे हफ्ते में 2 दिन इस्तेमाल कर सकते हैं।

तो इन तमाम टिप्स को आजमाकर देखें और नींबू से एक खूबसूरत और ब्राइट स्किन पाएं। बस ध्यान रखें कि सेंसिटिव स्किन हो तो इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करें और कोशिश करें कि इस्तेमाल से बचें।

FAQ

  • क्या नींबू त्वचा को काला करता है?

    नींबू त्वचा को काला नहीं करता। नींबू काले और दाग-धब्बों को दूर करता है। नींबू, त्वचा की रंगत को हल्का करने के साथ रंगत को बेहतर बनाए रखने में मददगार है।
  • क्या नींबू आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है?

    ज्यादा नींबू का इस्तेमाल आपकी स्किन की बनावट को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे स्किन में दाने हो सकते हैं, त्वचा लाल हो सकते हैं और रैशेज हो सकते हैं।
  • चेहरे पर नींबू कब लगाना चाहिए?

    चेहरे पर आप नींबू को शाम के समय लगा सकते हैं या सुबह लगा सकते हैं बस कोशिश करें कि इसे दिन में धूप के समय लगाने से बचें।

Read Next

मुल्तानी मिट्टी या बेसन, ऑयली स्किन पर क्या लगाएं? खुद स्किन एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 19, 2026 16:59 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 19, 2026 16:59 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 19, 2026 16:59 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 19, 2026 16:59 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 19, 2026 16:59 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content