Lemon Water For High Cholesterol: नींबू पानी पीने के कई फायदे है, लेकिन अगर आप ऑयली फूड्स खाने के बाद इसे पिएं तो शरीर में फैट जमा होने से रोकता है। डाइट एक्सपर्ट Angelcare-A Nutrition and Wellness Centre की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि कई लोग छोले भटूरे और चाट पकौड़ी खाकर भारी महसूस करते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों की चिंता होती है कि कहीं कोलेस्ट्रॉल न बढ़ जाए। ऐसे में नींबू पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है हालांकि, आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है। इसके अलावा भी छोले-भटूरे और चाट-पकौड़ी खाकर नींबू पानी पीने के कई फायदे हैं, जानते हैं विस्तार से।
क्या ऑयली फूड्स खाकर नींबू-पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता?
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि हां, ऑयली फूड्स खाने के बाद नींबू पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है। आगे न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि जब आप ऑयली फूड्स खाते हैं तो शरीर में फैट के कण जमा होने लगते हैं और धमनियों से चिपकने लगते हैं। इसके अलावा ऑयली फूड्स को पचाने में पेट को भी काफी मुश्किल होती है, ऐसे में नींबू का विटामिन सी काफी हद तक मददगार साबित हो सकता है।
फैट मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मददगार है नींबू का विटामिन सी
नींबू में साइट्रिक एसिड होता है। विटामिन C आपके पेट या आंतों में खाने से मिलने वाले फैट को सीधे नहीं पचाता है, लेकिन यह आपकी कोशिकाओं में फैट के मेटाबोलिक ब्रेकडाउन और ऑक्सीडेशन में मदद करता है। इससे होता यह है कि जो भी आपने खाया होता है उसका फैट पच जाता है और शरीर में जमा नहीं होता जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या नहीं होती।
इसे भी पढ़ें: रिपोर्ट में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ आया, तो तुरंत करें ये 5 बदलाव; एक्सपर्ट से जानें क्यों जरूरी
बाइल एसिड में बदलता है जिससे कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता
Earth and Planetary Sciences जर्नल में प्रकाशित शोध में बताया गया है कि विटामिन C, उन एंजाइम वाली प्रतिक्रियाओं (Bile Acid Conversion) में शामिल होता है जो लिवर में कोलेस्ट्रॉल को बाइल एसिड में बदलती हैं। जब आप नींबू पानी पीते हैं तो यह शरीर की चर्बी को इमल्सीफाई करने और पचाने में सीधे तौर पर भूमिका निभाते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
01 (61)
बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रोकता है
जब आप फैट से भरपूर चीजों को खाने के बाद नींबू पानी पीते हैं तो इससे शरीर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता। दरअसल, नींबू का नींबू का एस्कॉर्बिक एसिड स्क्रबर के रूप में काम करता है जो कि धमनियों में जमा फैट के कणों को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा खाने से निकलने वाले फैट के कणों को ये जमा नहीं होना देता जिससे कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता इसके अलावा वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: शरीर में दिखने वाले हाई कोलेस्ट्रॉल के 7 संकेत, जिन्हें अक्सर लोग कर देते हैं नजरअंदाज
ऑयली फूड खाकर नींबू पानी पीने का सही तरीका क्या है?
न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि ऑयली फूड्स खाने के बाद आपको आपको नींबू पानी पीना है तो नॉर्मल पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं। हालांकि, ज्यादा फायदे पाने के लिए नॉर्मल पानी की जगह गुनगुने पानी में नींबू का रस मिला लें और इसी को पिएं तो करना ये है कि
- 1 गिलास गुनगुना पानी लें और इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं।
- इसे पी लें। आप खाने के 30 मिनट बाद इसका सेवन करें तो ज्यादा बेहतर रहेगा।
गुनगुना पानी ज्यादा फायदेमंद होता है और फैटी फूड्स के असर को कम करने में कारगर माना जाता है। साथ ही पानी बॉडी के लिए डिटॉक्सीफायर की तरह काम करता है जो कि शरीर में जमा फैट के कणों को फ्लश ऑउट करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा जब आप गर्म पानी पीते हैं तो ये कैलोरी बर्म करने में भी मदद करता है।
निष्कर्ष:
अंत में न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि ऑयली फूड्स को खाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे कि ज्यादा मात्रा में फैटी फूड्स का सेवन न करें। कभी भी आप इन फूड्रस को खा रहे हैं तो घर आकर नींबू पानी जरूर पिएं। इससे आपका डाइजेशन सही होगा, ब्लोटिंग की दिक्कत नहीं होगी और एसिडिटी की समस्या से भी बचाव होगा। इसके अलावा नींबू पानी पीना फैट कटर की तरह काम करता है जिससे मोटापा नहीं बढ़ता है और फैट कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
हालांकि, अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में और हर दिन फैट से भरपूर चीजों का सेवन कर रहे हैं तो नींबू पानी इनके नुकसानों से आपको नहीं बचा सकता है। इसलिए कोशिश करें कि डाइट कंट्रोल करें ताकि शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या न हो।
FAQ
क्या नींबू पानी रोजाना तैलीय भोजन के बाद पीना सुरक्षित है?
हां, सीमित मात्रा में नींबू पानी रोजाना ऑयली फूड्स खाने के बाद पीना सुरक्षित है, लेकिन ज्यादा सेवन से बचें और अगर कोई स्वास्थ्य समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लें।क्या नींबू पानी सभी प्रकार के फैट को पचाने में सहायक है?
नींबू पानी फैट के मेटाबॉलिक ब्रेकडाउन और ऑक्सीडेशन में मदद करता है, लेकिन यह सभी प्रकार के फैट को सीधे नहीं पचाता है। यह शरीर को फैट को संसाधित करने में मदद करता है ताकि वह जमा न हो।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 22, 2026 15:32 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Archana Jain
