गर्मियों के मौसम में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कमजोरी, थकान, पेट में परेशानी, शरीर में पानी की कमी होने और चिड़चिड़ापन होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अक्सर महिलाओं को लिक्विड और पोषक तत्वों से युक्त डाइट लेने की सलाह दी जाती है। इन्हीं में से एक नींबू पानी का सेवन पीरियड्स के दौरान करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें पीरियड्स के दौरान नींबू पानी का सेवन करने के क्या फायदे हैं?
पीरियड्स के दौरान नींबू पानी पीने के फायदे
डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, गर्मियों में पीरियड्स के दौरान नींबू पानी का सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट करने और इससे जुड़ी कई अन्य समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
शरीर को हाइड्रेट रखे
गर्मी में अधिक पसीना आने के कारण शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने लगती है। कई बार पीरियड्स में ये समस्या और बढ़ सकती है। नींबू पानी का सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट रखने और इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: डार्क चॉकलेट खाने से महिलाओं को मिलते हैं कई खास फायदे, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में
थकान और कमजोरी को दूर करे
कई महिलाओं को पीरियड्स में थकान और कमजोरी की समस्या बनी रहती है। ऐसे में नींबू पानी पीना फायदेमंद होता है। नींबू पानी में अच्छी मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की थकान और कमजोरी को दूर करने, शरीर को एनर्जी देने और फ्रेश महसूस कराने में मदद मिलती है।
आयरन की कमी से बचाव करे
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को ब्लीडिंग के कारण आयरन की कमी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में नींबू पानी का सेवन करने से इस खतरे को कम करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। नींबू पानी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।
-1781089650463.jpg)
पाचन में सुधार करे
पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को गैस, अपच और ब्लोटिंग जैसी कई परेशानियां होती हैं। ऐसे में नींबू पानी का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने में मदद मिलती है।
इम्यूनिटी बेहतर करे
नींबू पानी में अच्छी मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में ORS या नींबू पानी: डिहाइड्रेशन से बचने के लिए क्या है ज्यादा असरदार?
मूड बेहतर करे
नींबू पानी का सेवन करने से शरीर को ताजगी देने, फ्रेश महसूस कराने, सुस्ती और चिड़चिड़ेपन को कम करने में मदद मिल सकती है।
सावधानियां
नींबू पानी का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसके अलावा, अगर किसी महिला को एसिडिटी, गैस्ट्रिक अल्सर या पेट के अधिक सेंसिटिव होने की समस्या हो तो नींबू पानी का सेवन करने से बचें, साथ ही इसमें अधिक चीनी मिलाने से बचें।
निष्कर्ष
गर्मियों में पीरियड्स के दौरान नींबू पानी का सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट रखने, आयरन की कमी से बचाव करने, पाचन में सुधार करने, थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इस दौरान बैलेंस डाइट के साथ-साथ पर्याप्त पानी पीना जरूरी है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
नींबू पानी पीने के क्या फायदे हैं?
नींबू पानी पीने से पाचन में सुधार करने, स्किन को हेल्दी रखने, शरीर को हाइड्रेट करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, शरीर को डिटॉक्स करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।पीरियड में क्या खाना चाहिए?
पीरियड्स में महिलाओं को डाइट में मौसमी फल, हरी सब्जियां, दालें, बीन्स, नट्स, सीड्स और साबुत अनाज को शामिल करना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 10, 2026 16:37 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jun 10, 2026 16:37 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma