आज के समय में ज्यादातर लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान रहते हैं, जिसके कारण नसों में ब्लॉकेज होने और हार्ट से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कई लोगों को औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लहसुन को हार्ट के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या वाकई में लहसुन खाने से नसों की ब्लॉकेज को कम किया जा सकता है? आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें।
कैसे लहसुन नसों की ब्लॉकेज कम करने में है फायदेमंद?
डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, लहसुन में एलिसिन नामक एक्टिव कंपाउड होता है, साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की सूजन को कम करने, ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या गर्मी में अदरक और लहसुन खाना पेट के लिए भारी पड़ सकता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें
डॉ. चंचल शर्मा आगे बताती हैं, सीमित मात्रा में लहसुन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने, ब्लड वेसल्स के कार्यों को बेहतर करने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है, जिससे नसों में प्लाक जमने का खतरा कम हो सकता है।
-1781064944371.jpg)
साल 2002 में Nutrition Journal में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, जो लोग लहसुन का सेवन करते हैं, उनमें दिल की बीमारियों का बढ़ता खतरा काफी कम हो सकता है। लहसुन दिल को सेफ रखने में बहुत मददगार होता है।
सिर्फ लहसुन पर न रहें निर्भर
डॉ. चंचल कहती हैं, हार्ट की समस्या और नसों की ब्लॉकेज की समस्या अक्सर हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, मोटापे, स्ट्रेस, पर्याप्त नींद और अनहेल्दी खाने के कारण होती है। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए बैलेंस डाइट लें, नियमित एक्सरसाइज करें, पर्याप्त नींद लें और स्ट्रेस कम करें।
इसे भी पढ़ें: अर्जुन की छाल ही नहीं, पत्तों का सेवन भी सेहत के लिए है फायदेमंद, जानें खाने का तरीका
सावधानियां
खाली पेट लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसका अधिक सेवन करने से व्यक्ति को पेट में गैस, जलन, एसिडिटी और मुंह से बदबू आने की समस्या हो सकती है। इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें। इसके अलावा, खून को पतला करने की दवाइयों का सेवन करने के दौरान या इससे एलर्जी होने पर लहसुन का सेवन न करें।
निष्कर्ष
लहसुन का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, ब्लड वेसल्स के कार्यों को बेहतर करने, सूजन को कम करने, नसों में प्लाक जमने से रोकने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है। ध्यान रहे, लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसकी वजह से स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
रोज खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है?
रोज लहसुन खाने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन में सुधार करने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने, हार्ट को हेल्दी रखने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।हेल्दी हार्ट के लिए क्या करें?
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, स्ट्रेस कम करें, स्मोकिंग करने से बचें, बैलेंस डाइट लें और भरपूर नींद लें। ऐसा करने से स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 10, 2026 09:47 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jun 10, 2026 09:47 IST
Modified By : Priyanka SharmaJun 10, 2026 09:47 IST
Modified By : Priyanka SharmaJun 10, 2026 09:47 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma