Fri Sep 11, 2026 | 06:50 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

गर्मी से शरीर हो गया है ओवरहीट? मिनटों में ठंडक पाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

तेज गर्मी या हीटवेव के दौरान शरीर का तापमान बढ़ सकता है, ऐसे में तुरंत राहत पाने के लिए कौन-से उपाय सबसे कारगर हैं, जानिए आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह क्या है?

गर्मी के मौसम में जब बाहर का तापमान ज्यादा होता है तो शरीर का तापमान बढ़ना एक आम समस्या है, लेकिन कई बार यह स्थिति सेहत के लिए खतरा भी बन सकती है। तेज धूप में लंबे समय तक रहने, पर्याप्त पानी न पीने, ज्यादा मेहनत करने या गर्म वातावरण में ज्यादा समय बिताने के कारण शरीर ओवरहीट हो सकता है। जब शरीर की नेचुरल तापमान कंट्रोल करने की पावर संतुलन खोने लगती है, तो चक्कर आना, सिरदर्द, कमजोरी, ज्यादा पसीना, बेचैनी और थकान जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। यदि समय रहते शरीर को ठंडा न किया जाए तो हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थितियां हो सकती हैं। इस लेख में हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानिए, शरीर ज्यादा गर्म होने पर जल्दी ठंडा कैसे करें?

शरीर के अंदर की गर्मी को कैसे निकाले?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, जब शरीर ज्यादा गर्म हो जाए तो तुरंत फ्रिज का ठंडा पानी पीना सही नहीं माना जाता। आयुर्वेद में माना जाता है कि बहुत ठंडा पानी पाचन अग्नि को प्रभावित कर सकता है और शरीर के नेचुरल बैलेंस को बिगाड़ सकता है। इसके बजाय नारियल पानी, सौंफ का पानी या धनिया का पानी पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने में मदद करता है, जबकि सौंफ और धनिया की तासीर ठंडी मानी जाती है। ये ड्रिंक शरीर को भीतर से ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेशन बनाए रखने में भी सहायक हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में ये 5 फूड्स बढ़ा सकते हैं शरीर में गर्मी, डॉक्टर ने दी बचने की सलाह

  • डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि घड़े का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है और शरीर के लिए ज्यादा अनुकूल माना जाता है। यह फ्रिज के पानी की तरह ज्यादा ठंडा नहीं होता, जिससे शरीर को अचानक तापमान परिवर्तन का सामना नहीं करना पड़ता। यदि शरीर में गर्मी बढ़ रही हो तो नियमित रूप से घड़े का पानी पीना हाइड्रेशन बनाए रखने और शरीर के तापमान को संतुलित करने में मदद कर सकता है।
  • जब शरीर ज्यादा गर्म हो जाए तो सबसे पहले धूप या गर्म वातावरण से बाहर निकलकर किसी ठंडी और हवादार जगह पर आराम करना चाहिए। डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, शरीर को लगातार काम में लगाए रखने से तापमान और बढ़ सकता है। इसलिए कुछ समय आराम करना शरीर को अपनी तापमान कंट्रोल करने का मौका देता है। पर्याप्त आराम मिलने से शरीर तेजी से रिकवर कर सकता है और गर्मी से होने वाली परेशानी कम हो सकती है।
  • डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार शरीर की गर्मी कम करने का एक आसान और प्रभावी तरीका यह भी है कि कलाई, गर्दन और अन्य नब्ज वाली जगहों पर ठंडा, गीला कपड़ा रखा जाए। इन स्थानों पर ब्लड वैसेल्स स्किन के काफी करीब होती हैं। जब इन हिस्सों को ठंडक मिलती है तो ब्लड का तापमान कम होने लगता है, जिससे पूरे शरीर को राहत महसूस हो सकती है। यह उपाय विशेष रूप से तब उपयोगी हो सकता है जब व्यक्ति को अचानक ज्यादा गर्मी महसूस हो रही हो।

इसे भी पढ़ें: आम पन्ना या जलजीरा: गर्मी और लू से बचने के लिए क्या है सबसे असरदार?

how to cool down quickly when overheated

निष्कर्ष

आयुर्वेद के अनुसार, शरीर ज्यादा गर्म हो जाने पर घबराने की बजाय सही कदम उठाना जरूरी है। फ्रिज के ठंडे पानी की जगह नारियल पानी, सौंफ का पानी या धनिया का पानी पीना, घड़े के पानी से हाइड्रेटेड रहना, ठंडी जगह पर आराम करना और कलाई व गर्दन पर ठंडा गीला कपड़ा रखना शरीर को जल्दी ठंडा करने में मदद कर सकता है। हालांकि यदि ज्यादा चक्कर, बेहोशी, उल्टी या हीट स्ट्रोक जैसे गंभीर लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • शरीर में बहुत ज्यादा गर्मी होने के क्या लक्षण हैं?

    ज्यादा पसीना आना, चक्कर आना, सिरदर्द, कमजोरी, बेचैनी, थकान और शरीर का बहुत गर्म महसूस होना इसके लक्षण हैं।
  • क्या नारियल पानी शरीर को ठंडा करता है?

    नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी दूर करता है और हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है, जिससे शरीर को ठंडक मिल सकती है।
  • धनिया का पानी पीने के क्या फायदे हैं?

    धनिया का पानी शरीर को ठंडक देने, हाइड्रेशन बनाए रखने और गर्मी से होने वाली परेशानी कम करने में मदद कर सकता है।

Read Next

आयुर्वेद में खास मानी जाती है अपराजिता, डॉक्‍टर से जानें जोड़ों की तकलीफ में कैसे पहुंचाती है लाभ?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 08, 2026 15:00 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jun 08, 2026 15:00 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content