गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने और लू से बचने के लिए अक्सर लोग ठंडी ड्रिंक्स को पीना पसंद करते हैं। जिनमें से एक हैं जलजीरा और आम पन्ना। ये शरीर को ठंडक देने और गर्मी के कारण होने वाली परेशानियों से बचाव करने में सहायक होती हैं, लेकिन शरीर को ठंडक देने और गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं से बचाव करने के लिए आम पन्ना पिएं या जलजीरा? ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें गर्मी और लू से बचने के लिए आम पन्ना और जलजीरा क्या ज्यादा बेहतर है?
गर्मी से बचने के लिए आम पन्ना या जलजीरा?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, "गर्मी और लू से बचने के लिए आम पन्ना और जलजीरा दोनों का ही सेवन किया जा सकता है। इन दोनों में ही कूलिंग इफेक्ट होते हैं, जो शरीर को ठंडक देने और गर्मी के कारण होने वाली परेशानियों से बचाव करने में मदद मिलती है।"
आम पन्ना और जलजीरा के फायदे
आम पन्ना और जलजीरा में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। गर्मियों में इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हो सकता है।
शरीर को ठंडक दे
आम पन्ना और जलजीरा दोनों में ही कूलिंग इफेक्ट होता है। ऐसे में गर्मियों में इनका सेवन करने से शरीर को ठंडक देने, लू से बचाव करने और गर्मी के कारण होने वाली कमजोरी जैसी परेशानियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: आम पन्ना या बेल शरबत: गर्मी में कौन देता है ज्यादा ठंडक और फायदे?
-1778667442211.jpg)
शरीर को हाइड्रेट करे
जलजीरा और आम पन्ना दोनों में अच्छी मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। ऐसे में गर्मियों में दोनों ही ड्रिंक्स का सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट करने और शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
पाचन में सुधार करे
जलजीरा और आम पन्ना में एंटीऑक्सीडेंट्स और बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी, मतली, पाचन एंजाइम्स में सुधार करने और पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में जलजीरा पीने से शरीर रहेगा ठंडा, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
शरीर को एनर्जी दे
इन दोनों ही ड्रिंक्स में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने और गर्मियों के कारण होने वाली थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष
गर्मियों में आम पन्ना और जलजीरा का सेवन करने से पाचन में सुधार करने, शरीर को हाइड्रेट करने, ठंडक देने और शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। वहीं, इससे किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसका सेवन करने से बचें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
आम पन्ना किसे नहीं पीना चाहिए?
आम से एलर्जी होने, ब्लड शुगर, अधिक वजन होने, दस्त या पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान लोगों को आम पन्ना का सेवन करने से बचना चाहिए।जलजीरा पीने के फायदे?
गर्मियों में जलजीरा पीने से शरीर को ठंडक देने, पाचन में सुधार करने, शरीर को हाइड्रेट करने, वजन कम करने और शरीर को ठंडक देने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 13, 2026 15:48 IST
Modified By : Priyanka Sharma May 13, 2026 15:48 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain