Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

आम पन्ना या बेल शरबत: गर्मी में कौन देता है ज्यादा ठंडक और फायदे?

गर्मी में ठंडक पाने के लिए आम पन्ना और बेल शरबत दोनों ही फायदेमंद ड्रिंक्स हैं और दोनों के फायदे भी अलग-अलग हैं। यहां जानिए, गर्मी में ज्यादा ठंडक के लिए क्या पिएं।

गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना सबसे बड़ा टास्क बन जाता है। तेज धूप, लू और बढ़ते तापमान के कारण शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने लगती है, जिससे थकान, चक्कर, डिहाइड्रेशन और पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में लोग ठंडक पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स या पैकेज्ड जूस पीना पसंद करते हैं, लेकिन ये विकल्प लंबे समय में सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसे में आम पन्ना और बेल का शरबत गर्मियों के लिए बेस्ट माना जाता है। दोनों ही न सिर्फ शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि सेहत को भी कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। इस लेख में सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानिए, आम पन्ना और बेल शरबत में ज्यादा ठंडक कौन देता है?

गर्मियों में ठंडक के लिए आम पन्ना या बेल का शरबत?

आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, आम पन्ना और बेल शरबत दोनों ड्रिंक्स अपने-अपने तरीके से फायदेमंद हैं, लेकिन कौन-सा आपके लिए बेहतर है, यह आपकी शारीरिक प्रकृति, लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है। सही चुनाव करने के लिए यह समझना जरूरी है कि ये दोनों ड्रिंक्स शरीर पर किस तरह असर करते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या गर्म लू से सच में बचाता है आम पन्ना? जानें एक्सपर्ट से

1. गर्मियों में आम पन्ना

आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि आम पन्ना कच्चे आम से बनाया जाता है और यह खासतौर पर लू से बचाने के लिए जाना जाता है। आयुर्वेद में इसे पित्त दोष को शांत करने वाला पेय माना जाता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, आम पन्ना शरीर के तापमान को कंट्रोल करता है और ज्यादा पसीना आने से होने वाली कमजोरी को दूर करता है। यह पाचन को भी बेहतर बनाता है और गर्मी के कारण होने वाली उल्टी या चक्कर जैसी समस्याओं में राहत दे सकता है। खासकर बाहर काम करने वाले लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद माना जाता है।

2. गर्मियों में बेल शरबत

बेल का शरबत डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में इसे शीतल, पौष्टिक और पेट को आराम देने वाला माना गया है। आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि बेल शरबत आंतों को ठंडक देता है और गर्मी के कारण होने वाली एसिडिटी और डायरिया जैसी समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और लंबे समय तक ठंडक बनाए रखता है। जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती हैं, उनके लिए बेल शरबत फायदेमंद हो सकता है।

aam panna vs bel sharbat

इसे भी पढ़ें: गर्मी में ठंडक-सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है बेल शरबत और पुदीना, एक्‍सपर्ट से जानें फायदे-रेस‍िपी

डॉक्टर की सलाह

आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा सलाह देते हैं कि आम पन्ना और बेल शरबत दोनों ही गर्मियों के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इनके काम करने का तरीका अलग है। आम पन्ना शरीर को लू और डिहाइड्रेशन से बचाने पर काम करता है, जबकि बेल शरबत डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाकर अंदर से ठंडक देता है। आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा के अनुसार, "अगर आप धूप में ज्यादा रहते हैं या लू लगने का खतरा रहता है, तो आम पन्ना ज्यादा फायदेमंद है। वहीं अगर आपको पेट की समस्या, एसिडिटी है, तो बेल शरबत बेहतर विकल्प है।"

निष्कर्ष

गर्मियों में शरीर को ठंडा और हेल्दी रखने के लिए आम पन्ना और बेल शरबत दोनों ही बेहतरीन विकल्प हैं। कौन-सा बेहतर है, यह आपकी जरूरत और शरीर की प्रकृति पर निर्भर करता है। अगर आपका शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है या आप ज्यादा पसीना बहाते हैं, तो आम पन्ना आपके लिए ज्यादा उपयोगी रहेगा। वहीं, अगर आपको पेट में गर्मी, अपच या गैस की समस्या रहती है, तो बेल शरबत ज्यादा राहत देगा।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या आम पन्ना रोज पी सकते हैं?

    आम पन्ना रोज पी सकते हैं,लेकिन सीमित मात्रा में और ज्यादा चीनी मिलाए बिना।
  • क्या डायबिटीज मरीज आम पन्ना पी सकते हैं?

    डायबिटीज मरीज आम पन्ना पी सकते हैं, लेकिन कम चीनी या बिना चीनी के और सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के साथ।
  • क्या बेल शरबत वजन बढ़ाता है?

    बेल शरबत में अगर ज्यादा चीनी मिलाई जाए तो वजन बढ़ सकता है।

Read Next

माइग्रेन के दर्द से राहत दिला सकती है अजवाइन, डॉक्टर से जानें कैसे करें इस्तेमाल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 06, 2026 17:19 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • May 06, 2026 17:19 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content