गर्मियों में लू से बचने के लिए पिएं आम पन्ना, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Aam Panna Benefits In Summer: गर्मियों में आम पन्ना पीने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इसके नियमित सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: May 20, 2023 17:00 IST
गर्मियों में लू से बचने के लिए पिएं आम पन्ना, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Aam Panna Benefits In Summer In Hindi: गर्मियों में कच्चे आम की चटनी और अचार का सेवन तो आपने खूब किया होगा। लेकिन क्या आपने आम का पन्ना बनाकर पिया है? आम का पन्ना कच्चे आम को उबालकर बनाया जाता है। यह पीने में जितना स्वादिष्ट लगता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। गर्मियों में आम पन्ना पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और लू से बचाव होता है। इसे पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं नहीं होती है और पाचन भी दुरुस्त रहता है। आम पन्ना का सेवन करने से शरीर की कई परेशानियां भी दूर हो सकती है। तो आइए, गर्मियों में आम पन्ना पीने के फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं -

गर्मियों में आम पन्ना पीने के फायदे - Aam Panna Benefits In Summer In Hindi

इम्यूनिटी मजबूत करे 

गर्मियों में बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण का जोखिम काफी बढ़ जाता है। आम पन्ना में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसे पीने से शरीर को कई रोगों से लड़ने में  मदद मिलती है। इसके सेवन से आप संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं।

लू और डिहाइड्रेशन से बचाए 

गर्मियों में पसीना अधिक निकलने की वजह से अक्सर डिहाइड्रेशन की शिकायत हो जाती है। आम पन्ना शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है। इसे पीने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। आम पन्ना की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे पीने से लू से बचाव होता है।

Aam-Panna-Benefits-In-Summer

पाचन संबंधी समस्याएं दूर करे 

आम पन्ना का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से पेट की गर्मी को दूर होती है। यह गर्मियों में पेट को ठंडा रखता है। इसमें फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। इसे पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पाचन संबंधी समस्याओं से आराम मिलता है। आम पन्ना पीने से एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

खून की कमी से बचाए 

एनीमिया की शिकायत होने पर आम पन्ना का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसमें आयरन मौजूद होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाता है। आम पन्ना का सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर हो सकती है। साथ ही, यह शरीर की ऊर्जा को बनाए रखने में भी मदद करता है।

ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद 

आम पन्ना हमारी ओरल हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसे पीने से मुंह की बदबू, कैविटी और मसूड़े में खून आने की समस्या को दूर करने में काफी मदद मिलती है।

आंखों को स्वस्थ रखे

आम पन्ना में विटामिन ए पाया जाता है, जो हमारी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से आम पन्ना का सेवन करने से मोतियाबिंद, रतौंधी, आंखों का लाल होना और ड्राई आंखों जैसी कई बीमारियों से बचाव हो सकता है।

गर्मियों में आम पन्ना पीने से आपके शरीर को ये सभी लाभ मिल सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि आम पन्ना का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसका ज्यादा सेवन करने से आपको डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Disclaimer