Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chetan Sharma , Consultant - Ayurveda

बेल का जूस या गन्ने का रस: गर्मियों में कौन-सी ड्रिंक है आपके लिए बेहतर? जानें आयुर्वेदाचार्य से

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए गन्ने और बेल का जूस पिया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, इन दोनों में से कौन-सा जूस पीना चाहिए? यह जानने के लिए हमने आयुर्वेदाचार्य से बात की।

गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाव और डाइजेशन को बैलेंस बनाने के लिए जूस पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। इस मौसम में लोग अक्सर कन्फ्यूज रहते हैं कि शरीर को ताजगी और सेहत को बेहतर रखने के लिए गन्ने का जूस पिया जाए या फिर बेल का जूस? गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए हमने Dr. Chetan Sharma, Sr. Ayurveda Consultant, Sarvodaya Hospital, Faridabad से बात की। उन्होंने बताया कि बेल और गन्ने का जूस, दोनों ही प्राकृतिक और पारंपरिक ड्रिंक है, जिसे लोग कई दशकों से पी रहे हैं, लेकिन यह जानना जरूरी है कि दोनों का असर शरीर पर अलग-अलग होता है।

बेल के जूस के फायदे

डॉ. चेतन कहते हैं, “आयुर्वेद को बेल को अमृत फल कहा जाता है, क्योंकि गर्मियों में शरीर को नेचुरल तरीके से ठंडा रखने में मदद करता है। गर्मियों में बेल का जूस पीने के कई फायदे हैं।”

  1. गर्मियों में शरीर की पित्त को शांत करने में मदद करता है, जिससे जलन और एसिडिटी कम होती है
  2. डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  3. गर्मियों में दस्त, पेट खराब और IBS जैसी समस्याओं में राहत देता है।
  4. जिन लोगों को आंतों में सूजन होती है, उसे कम करने में मदद करता है।
  5. गर्मियों में चलने वाली लू से बचाता है।

गन्ने के जूस के फायदे

डॉ. चेतन के मुताबिक, “गर्मियों में लोग गन्ने का जूस बहुत पीते हैं, क्योंकि यह सस्ता होने के साथ-साथ शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। गन्ने का जूस आसानी से मिल भी जाता है।”

  1. गन्ने में नेचुरल शुगर होने के कारण तुरंत ताकत महसूस होती है।
  2. गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाता है।
  3. गन्ने का जूस पीकर पेशाब काफी आता है। इसलिए इसे मूत्रवर्धक कहा जाता है, जिससे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
  4. टॉक्सिन्स बाहर निकलने के कारण लिवर को सपोर्ट मिलता है।

bael juice

यह भी पढ़ें- क्या गर्मियों में बाहर से लौटकर तुरंत गन्ने का जूस पीना सेफ है? जानें एक्सपर्ट से

गन्ने का जूस या बेल का जूस: कौन सा बेहतर है?

डॉ. चेतन ने कहा, “बेल का जूस शरीर को ठंडा रखता है, तो गन्ने का जूस शीतल है। मैं लोगों को सलाह देता हूं कि बेल का जूस पित्त को शांत करता है और बैलेंस्ड है, इसलिए रोजाना पीने के लिए बेल का जूस बेहतर है। गन्ने के जूस में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, इसलिए यह शरीर के लिए भारी हो सकता है और हर किसी के लिए रोजाना उपयुक्त नहीं होता है। कभी-कभी एनर्जी ड्रिंक की तरह इसे लिया जा सकता है।”

निष्कर्ष

डॉ. चेतन ने जोर देते हुए कहा कि डायबिटीज या जिन लोगों को वजन बढ़ने की समस्या है, उन्हें गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए। जूस पीते समय साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। बेल का जूस घर पर ही बनाएं और इसमें बर्फ या चीनी न मिलाएं। बेल या गन्ने का जूस सुबह या दोपहर को पिएं और शाम को न लें। सबसे महत्वपूर्ण है कि अगर आप कन्फ्यूज है, तो एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें, क्योंकि कई बार जूस शरीर को सेहतमंद रखने के बजाय शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।

FAQ

  • बेल का शरबत किसे नहीं पीना चाहिए?

    बेल का जूस डायबिटीज, पुरानी कब्ज, किडनी स्टोन, थायराइड के मरीजों को नहीं पीना चाहिए।
  • क्या गन्ने का रस लिवर के लिए अच्छा है?

    गन्ने का रस लिवर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह लीवर को डिटॉक्स करने, सूजन कम करने और पीलिया होने पर बिलिरुबिन के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। 

Read Next

आयुर्वेदिक ‘रसायन’ थेरेपी एडवांस पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में हो सकती है मददगार, स्टडी में खुलासा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 06, 2026 13:17 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • May 06, 2026 13:17 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Chetan Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content