Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

क्या गर्मियों में बाहर से लौटकर तुरंत गन्ने का जूस पीना सेफ है? जानें एक्सपर्ट से

गर्मियों में बाहर से घर लौटकर तुरंत बाद गन्ने का जूस पिया जा सकता है। हालांकि ऐसा करने से बचना चाहिए, यह सही नहीं है। कुछ लोगों को इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं।

मौसम कोई भी हो, हमें घर से बाहर किसी न किसी काम के लिए निकलना ही पड़ता है। सर्दी या बरसात का मौसम इतना परेशान नहीं करता है, जितना कि गर्मी के दिन करते हैं। गर्मी में घर से बाहर निकलते ही पसीना बहने लगता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए, जैसे ही हम घर में घुसते हैं, ठंडा पानी या किसी तरह का जूस पी लेते हैं। इन दिनों ज्यादातर लोग गन्ने का जूस पीना पसंद करते हैं। हालांकि, यहां यह सवाल उठता है कि गर्मी के दिनों में बाहर से घर लौटते ही गन्ने का जूस पीना सेफ है या नहीं? जानें, Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से।

क्या गर्मियों में बाहर से लौटते ही गन्ने का जूस पी सकते हैं?

गन्ने का जूस बहुत ही फायदेमंद होता है। गर्मी के दिनों में इसका सेवन करने से हमें इंस्टेंट एनर्जी मिलती है, बाॅडी हाइड्रेटेड होती है और शरीर को कूलिंग इफेक्ट भी मिलता है। इसके बावजूद, सबके मन में यह सवाल उठता है कि क्या गर्मी में बाहर से घर लौटकर गन्ने का जूस पिया जा सकता है? इस संबंध में दिव्या गांधी कहती हैं कि घर लौटकर तुरंत गन्ने का जूस न पिएं। यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आमतौर पर एक व्यक्ति को सप्ताह में 1-2 गिलास गन्ने का जूस ही पीना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या गर्मियों में रोज गन्ने का जूस पीना सही है? जानें एक्सपर्ट से

गर्मी में बाहर से घर लौटते ही गन्ने का जूस पीने के नुकसान

  • पेट से जुड़ी समस्याः गन्ने के जूस में पॉलीकोसानोल नाम का कंटेंट होता है। अगर आप गर्मी में तुरंत बाहर से घर लौटकर गन्ने का जूस पी लेते हैं, तो आपको सर्द-गर्म लग सकता है। इसका असर सीधे आपके डाइजेशन पर पड़ता है। अगर पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, तो पॉलीकोसानोल कंटेंट होने के कारण आपको उल्टी, मतली और दस्त जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
  • पेट दर्द होनाः एक्सपर्ट का कहना है कि धूप या गर्मी से घर लौटते ही ठंडा पानी पीना या गन्ने का जूस पीना सही नहीं है। इससे पेट में दर्द भी हो सकता है। दरअसल, गन्ने के जूस में मौजूद खनिजों के कारण शरीर में एक्सोथर्मिक रिएक्शन हो सकता है। इसका मतलब है वह केमिकल रिएक्शन है, जिसमें उत्पादों के बनने के साथ-साथ हीट या ऊर्जा बाहर निकलती है। 
  • शुगर स्पाइक करनाः डायबिटीज के मरीजों के लिए गर्मी में धूप से घर लौटने के बाद गन्ने का जूस पीना सही नहीं है। गन्ने के जूस में ~20g/100ml शुगर कंटेंट होता है, जो कि वेट गेन कर सकता है और इससे ब्लड शुगर भी स्पाइक हो सकता है। यह स्थिति डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं है, क्योंकि इसकी वजह से डायबिटीज के मरीजों को तुरंत चक्कर आना या बेहोशी होने जैसी दिक्कत हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर रोगी रोज सुबह खाली पेट पिएं गन्ने का जूस, जल्द दूर होगी समस्या

निष्कर्ष

गर्मी के दिनों में धूप से घर लौटने के तुरंत बाद गन्ने का जूस पी सकते हैं, लेकिन 10-15 मिनट इंतजार करना बेहतर होता है। इससे सर्द-गर्म की समस्या का जोखिम नहीं रह जाता है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में गन्ने का जूस पीने से ब्लड शुगर स्पाइक कर सकता है और पेट से जुड़ी भी कई समस्याएं हो सकती हैं। धूप से आने के बाद कम से कम 10-15 मिनट तक बैठें, पसीना सूखने दें और शरीर का तापमान सामान्य होने दें। उसके बाद ही गन्ने का जूस पिएं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • गन्ने का जूस पीने का सही समय क्या है?

    गन्ने का जूस पीने का सबसे अच्छा समय दोपहर में लंच से पहले का है। इस समय मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
  • धूप से आने के कितनी देर बाद जूस या पानी पीना चाहिए?

    घर लौटने के बाद कम से कम 10 से 15 मिनट रुकें ताकि शरीर का तापमान सामान्य हो जाए। इसके बाद पानी पी सकते हैं।
  • क्या रात के समय गन्ने का जूस पी सकते हैं?

    नहीं, रात में गन्ने का जूस पीने सही नहीं है। इसमें शुगर काफी ज्यादा होता है, जो कफ और वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है।

Read Next

गर्मी में ब्लड शुगर कंट्रोल रखना है तो खाएं ये 4 सुपरफूड्स, शरीर रहेगा ठंडा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 28, 2026 12:45 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Apr 28, 2026 12:45 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content