Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

रोजाना सब्जियों का जूस पीने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

सब्जियों में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इनके जूस का सेवन नियमित रूप से करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए लेख में जानें -

benefits of drinking vegetable juice daily in hindi: अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर लोगों को डाइट में हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त सब्जियों को खाने की सलाह दी जाती है। सब्जियों में अच्छी मात्रा में फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फोलेट, विटामिन-ए, बी, सी और के जैसे कई पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, जो शरीर की कमजोरी और थकान जैसी कई समस्याओं को दूर करने और पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में सहायक होती हैं, लेकिन बहुत से सब्जियां खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में सब्जियों को जूस के रूप में भी डाइट में शामिल किया जा सकता है। नियमित रूप से सब्जियों के जूस को पीने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें रोजाना सब्जियों के जूस का सेवन करने से क्या फायदे होते हैं?

रोज सब्जियों का जूस पीने के फायदे - Benefits of drinking vegetable juice daily in hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, रोज सब्जियों का जूस पीने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से राहत देने में सहायक होते हैं, साथ ही, शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी दूर होती है, लेकिन ध्यान रहे, सब्जियों के जूस का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

ब्लड शुगर को करे कंट्रोल

सब्जियों के जूस में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में सब्जियों के जूस का सेवन करने से खून में शुगर के रिलीज को धीमा करने में मदद मिलती है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर तेजी से नहीं बढ़ता है और संतुलित बना रहता है, साथ ही, इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में भी मदद मिलती है, जो PCOS की समस्या में भी महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दी-जुकाम होने पर कौन-सी ड्रिंक पिएं और किससे बनाएं दूरी? एक्सपर्ट से जानें

स्किन के लिए फायदेमंद

सब्जियों के जूस में अच्छी मात्रा में फाइबर, आयरन और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने, स्किन की सूजन को कम करने, स्किन को नेचुरल रूप से ग्लोइंग बनाने, दाग-धब्बे और मुंहासों को कम करने में मदद मिलती है। इससे त्वचा नेचुरल रूप से ग्लोइंग और हेल्दी बनाने में मदद मिलती है।

benefits of drinking vegetable juice daily in hindi 1

पाचन के लिए फायदेमंद

सब्जियों में अच्छी मात्रा में पॉलीफेनोल्स नामक एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। सब्जियों के जूस का सेवन करने से आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देने, आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करने, कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत देने और पाचन प्रक्रिया में सुधार करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है।

शरीर को डिटॉक्स करे

सब्जियों के जूस में ड्यूरेटिक यानी मूत्रवर्धक गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से यूरिन को बढ़ावा मिलता है, जिससे नेचुरल रूप से यूरिन के माध्यम से टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने और खून को साफ करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें इन 4 सब्जियों से बना जूस, जानें बनाने का तरीका

इम्यूनिटी बूस्ट करे

सब्जियों के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कई विटामिन्स के गुण होते हैं। ऐसे में इनके जूस का सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, नेचुरल रूप से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, जिससे शरीर का इंफेक्शन और बीमारियों से बचाव कर स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

सब्जियों के जूस में अच्छी मात्रा में विटामिन-ए होता है, खासकर गाजर और चुकंदर जैसी सब्जियों में। इनके जूस का सेवन करने से आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करने और आंखों की रोशनी को बेहतर करने में मदद मिलती है।

कैसे बनाएं सब्जियों का जूस? - sabjiyo ka juice kaise banaye in hindi

इसके लिए चुकंदर और गाजर में करी पत्ते और विटामिन-सी के लिए आंवला को डाल अच्छे से पीस लें। इसको 30 प्रतिशत तक छानें और फिर इसका सेवन करें। इससे स्वास्थ्य की कई समस्याओं से राहत मिलती है।

सावधानियां

ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में 15 दिनों तक के लिए ही करें, खासकर शुरुआत में। कई बार पेट फाइबर के प्रति सेंसिटिव होता है, जो परेशानी का कारण बन सकता है।

निष्कर्ष

रोज सब्जियों के जूस का सेवन करने से ब्लड शुगर नियंत्रित रखने, स्किन को हेल्दी बनाने, पाचन में सुधार करने, शरीर को डिटॉक्स करने, आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • अच्छे स्वास्थ्य के लिए कौन की सब्जियां खाएं?

    अच्छे स्वास्थ्य के लिए डाइट में पालक, मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों, गाजर, टमाटर, ब्रोकली, शकरकंद और फूलगोभी को डाइट में शामिल करें। इनसे स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने और पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।
  • क्या रोज सब्जी का जूस पीना अच्छा है?

    सब्जियों का जूस नियमित रूप से सुबह खाली पेट या नाश्त में पिया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित में करते हुए, मौसमी सब्जियों का इस्तेमाल करें।
  • सब्जी का जूस किसे नहीं पीना चाहिए?

    किडनी स्टोन की समस्या होने, किडनी के स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्या होने और किसी मेडिकल कंडीशन में सब्जियों के जूस का सेवन न करें और इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

Read Next

क्या बादाम का दूध आयरन की कमी के लिए अच्छा है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 03, 2025 12:09 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 03, 2025 12:09 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content