Fri Sep 11, 2026 | 07:45 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

रोजाना ताजा अनार का जूस पीने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

अनार हेल्दी फ्रूट्स में से एक माना जाता है। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसी तरह रोज ताजा अनार का जूस पीना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आइए लेख में जानें इसके फायदों के बारे में -

Benefits Of Drinking Fresh Pomegranate Juice Daily In Hindi: अनार को हेल्दी फलों में से एक माना जाता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर लोगों को अनार जैसे फलों को खाने के लिए कहा जाता है। अनार में अच्छी मात्रा में आयरन, फोलेट, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी और विटामिन के जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीवायरल के गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में रोज अनार का ताजा जूस पीने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें रोजाना ताजा अनार का जूस पीने के क्या फायदे हैं?

रोजाना ताजा अनार का जूस पीने के फायदे

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, जूस के मुकाबले में ताजा अनार खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, लेकिन ताजा अनार के साथ-साथ ताजा अनार के जूस का सेवन भी किया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

खून की कमी दूर करे

अनार को आयरन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करने और शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है, जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होती है।

रिसर्च गेट के अध्ययन के अनुसार, अनार का जूस (Pomegranate Juice) आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया (IDA) के प्रबंधन में प्रभावी है। अनार का जूस आयरन के स्तर को 7 गुना तक बढ़ाता है और कोशिकाओं में माइटोकॉन्ड्रियल क्षति को ठीक करता है।

इसे भी पढ़ें: Heart Ke Liye Anar Ka Juice: दिल के लिए बेहद फायदेमंद है अनार का जूस, जानें पीने का तरीका

what happens when you drink fresh pomegranate juice daily benefits 01 (5)

हार्ट के लिए फायदेमंद

नियमित रूप से ताजा अनार के जूस का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने, हार्ट को हेल्दी रखने और हार्ट से जुड़ी बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, अनार में मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट (पॉलीफेनोल्स) बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) के ऑक्सीकरण को रोकने, ब्लड प्रेशर को कम करने और धमनियों में प्लाक जमने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। अनार का सेवन करने से इसमें मौजूद एथेरोस्क्लेरोसिस और अन्य हृदय रोगों के जोखिम को प्रभावी ढंग से कम कर सकता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करने में सहायक

अनार में अच्छी मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाव करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: सेब या अनार: खून तेजी से बढ़ाने में कौन ज्यादा असरदार? जानिए न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से

ब्रेन के लिए फायदेमंद

अनार के जूस में में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण ब्रेन के सेल्स का ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव करने, ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने, याददाश्त में सुधार करने और एकाग्रता को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, अनार के जूस का सेवन करने से याददाश्त (Memory) पर सकारात्मक प्रभाव होते हैं। अनार के जूस का सेवन करने से याददाश्त में सुधार करने, ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने में मदद मिलती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

अनार के जूस में अच्छी मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, शरीर को डिटॉक्स करने, कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने, त्वचा में निखार लाए, स्किन के स्वास्थ्य में सुधार करने, सूजन कम करने और स्किन का झुर्रियों और फाइन लाइन्स जैसे एजिंग के लक्षणों को कम करने में भी मदद मिलती है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, अनार के जूस का सेवन करने से स्किन का सूरज की हानिकारक UVB किरणों से होने वाले नुकसान (Photoaging) को रोकता है। जिससे झुर्रियों को कम करने, त्वचा की नमी बनाए रखने, सूजन घटाने और कोलेजन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है।

पाचन में सुधार करे

अनार के जूस में फाइबर होता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद होता है। नियमित रूप से ताजा अनार के जूस का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, मेटाबॉलिज्म में सुधार करने, पेट को लंबे समय तक भरा रखने और वजन कम करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

अनार में मौजूद पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसे में ताजा अनार के जूस का सेवन करने से खून की कमी को दूर करने, हार्ट को हेल्दी रखने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, ब्रेन के स्वास्थ्य में सुधार करने, स्किन को हेल्दी रखने, पाचन प्रक्रिया में सुधार करने और वजन कम करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इससे एलर्जी होने पर इसको खाने से बचें, किसी भी मेडिकल कंडीशन में अनार के जूस का सेवन डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • अनार कौन सी बीमारी में नहीं खाना चाहिए?

    लो ब्लड प्रेशर, पाचन से जुड़ी IBS, पाचन से जुड़ी समस्या होने, कब्ज, एसिडिटी, खून को पतला करने वाली दवाइयों का सेवन करने, सर्जरी होने से पहले, ब्लड प्रेशर की दवाई का सेवन करने और इससे एलर्जी होने की स्थिति में व्यक्ति को अनार का सेवन करने से बचना चाहिए। 
  • रोज अनार खाने से क्या फायदा होता है?

    अनार में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर करने, पाचन में सुधार करने, स्किन को हेल्दी बनाने, ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।
  • 1 दिन में कितना अनार खाना चाहिए?

    अनार में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है, लेकिन ध्यान रहे, 1 दिन में 2 कप अनार तक खाया जा सकता है। इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। 

Read Next

ब्लड शुगर लेवल करना है कंट्रोल? जानें कैसे बनाएं एक परफेक्ट शुगर-फ्रेंडली थाली

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 13, 2026 17:27 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 13, 2026 17:27 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 13, 2026 17:27 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content