Pomegranate Juice Benefits For Heart In Hindi: आज के समय में बहुत से लोग कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं, जो सीधे तौर पर हार्ट के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं और हार्ट पर बुरा असर डालते हैं। ऐसे में हार्ट को हेल्दी रखने के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फल, सब्जियों और अन्य फूड्स को खाने और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह दी जाती है। इन्हीं हेल्दी फलों में से एक है अनार। अनार में बहुत से पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, जो हार्ट के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, साथ ही, ये स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें अनार से हार्ट को क्या फायदे मिलते हैं? और इसका सेवन कैसे करें?
हार्ट के लिए कैसे फायदेमंद है अनार का जूस? - How Is Pomegranate Juice Beneficial For The Heart?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, अनार के जूस में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से हार्ट का ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव करने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है, जिससे हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। लेकिन हेल्दी हार्ट के लिए अनार के जूस के बजाए अनार के दाने सीधे तौर पर खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या अनार का जूस ठंडा होता है? डाइट एक्सपर्ट से जानें सर्दियों में इसे पिएं या नहीं
-1769493296599.jpg)
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अध्ययन के अनुसार, अनार (Pomegranate) के हृदय स्वास्थ्य (Cardiovascular Health) के लिए फायदेमंद होता है। इसमें अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल (LDL) के ऑक्सीकरण को रोकते हैं, ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करता है और धमनियों में प्लाक के निर्माण को धीमा करता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
धमनियों में प्लाक के निर्माण को स्लो करे
अनार के जूस में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से धमनियों में प्लाक के निर्माण को स्लो करने में मदद मिलती है, जिससे धमनियों के स्वास्थ्य को हेल्दी रखने और हार्ट से जुड़ी बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: नसों से जुड़ी समस्याएं होने पर जरूर पिएं अनार का जूस, मिलेंगे जबदस्त फायदे
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करे
अनार के जूस में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से करने से शरीर में ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करे
अनार जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है, जिससे हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
अनार के जूस का सेवन कैसे करें? - Anar Ka Juice Kaise Pina Chahie?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, हेल्दी हार्ट के लिए सुबह के समय या मीड मील में सीधे तौर पर जा सकता है। इससे हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष
अनार के जूस में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से धमनियों में प्लाक के निर्माण को कम करने, ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन करने से सीमित मात्रा में करें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करें। इसके अलावा, हार्ट से जुड़ी समस्या महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
रोज अनार खाने से क्या फायदा होता है?
अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण और बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से हार्ट को हेल्दी रखने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने, पाचन को दुरुस्त करने, खून की कमी को दूर करने, सूजन को कम करने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।हार्ट की बीमारी का पता कैसे चलता है?
हार्ट की बीमारी में अक्सर लोगों को सीने में दर्द होने, भारीपन होने, जकड़न होने, सांस लेने में परेशानी होने, बांहों में दर्द होने, चक्कर आने, अधिक थकान होने, पैरों में सूजन आने, दिल का दौरा पड़ने, पीठ में दर्द होने, अधिक पसीना आने, बेचैनी होने, उल्टी या मतली आने जैसा महसूस होने सकता है। ऐसे में हार्ट की समस्या से जुड़े इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें।हार्ट को मजबूत रखने के लिए क्या खाएं?
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए डाइट में सब्जियों, फलों, साबुत अनाज, फलियां, दालें, हेल्दी फैट्स से युक्त ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने, हार्ट को हेल्दी रखने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिल सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 27, 2026 11:27 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jan 27, 2026 11:27 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 27, 2026 11:27 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 27, 2026 11:27 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain