Brinjal Juice Benefits For Skin In Hindi: अनहेल्दी लाइफस्टाइल और स्किन का खास ध्यान न रखने के कारण ज्यादातर लोग स्किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं, खासकर, दाग-धब्बे, मुंहासे, स्किन के ड्राई होने, डल होने और स्किन में रूखापन होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में स्किन को हेल्दी रखने के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को खाने और स्किन की खास देखभाल करने की सलाह दी जाती है। इन्हीं हेल्दी सब्जियों में से एक है बैंगन। बैंगन में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हो सकते हैं। बैंगन के जूस का सेवन करने से स्किन को हेल्दी रखने और इससे जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें बैंगन का जूस पीने से स्किन को मिलते हैं कई फायदे। आइए लेख में जानें -
बैंगन का जूस पीने के स्किन के लिए फायदे - Benefits Of Drinking Eggplant Juice For The Skin In Hindi
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, बैंगन में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण, विटामिन-बी, सी, जिंक और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इनके जूस का सेवन करने से स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
स्किन को सॉफ्ट बनाएं
बैंगन के जूस में अच्छी मात्रा में हाइड्रेटिंग गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन को नेचुरल रूप से सॉफ्ट और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे त्वचा का रूखापन दूर होता है।
यह भी पढ़ें- हार्ट, मोटापे और डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है बैंगन का जूस, जानें 5 जबरदस्त फायदे
ऑयली स्किन से बचाव करे
बैंगन के जूस में अच्छी मात्रा में विटामिन-सी और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने में मदद मिलती है, जिससे मुंहासों को कम करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

त्वचा में निखार लाए
बैंगन के जूस में अच्छी मात्रा में विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन के दाग-धब्बों को कम करने और त्वचा में नेचुरल रूप से निखार लाने में मदद मिलती है।
यूवी किरणों से बचाव करे
अधिक धूप में रहने के कारण लोगों को स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धूप की यूवी किरणों के कारण स्किन के सेल्स को डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बैंगन के जूस का सेवन करने से स्किन के सेल्स का डैमेज से बचाव करने, झुर्रियों और फाइन लाइन्स जैसे एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए डाइट में शामिल करें पालक, एजिंग के लक्षणों को रोकने में मिलेगी मदद
स्किन को हाइड्रेट करे
बैंगन के जूस में हाइड्रेटिंग गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन को गहराई से हाइड्रेट करने, स्मूद बनाने और मॉइस्चराइज रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे स्किन को हेल्दी बनाए रखने में भी मदद मिलती है।
एजिंग से बचाव करे
बैंगन के जूस में अच्छी मात्रा में विटामिन-बी, सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाव करने, त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने, स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर करने, फाइन लाइन्स और झुर्रियों जैसे एजिंग के लक्षणों से बचाव करने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष
बैंगन के जूस में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण और विटामिन्स होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन सेल्स के डैमेज से बचाव करने, स्किन को सॉफ्ट बनाने, ऑयली स्किन से बचाव करने, त्वचा में निखार लाने, स्किन को हाइड्रेट रखने, यूवी किरणों के डैमेज से बचान करने और त्वचा का एजिंग के लक्षणों से बचाव करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, बैंगन के जूस का सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा, इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने या परेशानी महसूस होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, स्किन से जुड़ी अधिक समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा, स्किन को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
हेल्दी स्किन के लिए क्या खाएं?
स्किन को हेल्दी रखने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों, अखरोट, बादाम, अलसी के बीज, चिया सीड्स, कद्दू के बीज, नारियल पानी, ग्रीन टी, कीवी, अमरूद, स्ट्रॉबेरी, संतरे, पपीता और एवोकाडो जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करें।चेहरे को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?
हेल्दी स्किन के लिए दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, हेल्दी डाइट लें, सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, नियमित एक्सरसाइज करें, पर्याप्त नींद लें, स्ट्रेस कम करें, स्किन को मॉइस्चराइज करें और स्किन की साफ-सफाई का ध्यान रखें।बैंगन के जूस के क्या फायदे हैं?
बैंगन के जूस का सेवन करने से वजन कम करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, हार्ट को हेल्दी रखने, हड्डियों को मजबूती देने, ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने और शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 19, 2026 17:33 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jan 19, 2026 17:33 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 19, 2026 17:33 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain