Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

गुलकंद और दूध से पाएं फेस में नेचुरल ग्लो, एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका

Gulkand And Milk For Glowing Skin: गुलकंद और दूध को मिक्स करके पीने से त्वचा में नेचुरल ग्लो बढ़ता है। आखिर ऐसा क्यों होता है और यह ग्लोइंग स्किन के लिए किस तरह फायदेमंद है? आइए, जानते हैं एक्सपर्ट से।

ग्लोइंग त्वचा सबको पसंद आती है, लेकिन खराब जीवनशैली और बढ़ते प्रदूषण का स्तर हमारी त्वचा का ग्लो खत्म कर देता है। चेहरा डल और बेजान नजर आता है। यहां तक कि कम उम्र में त्वचा में झुर्रियां और झाइयां भी नजर आने लगती हैं। इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति तरह-तरह के उपाय अपनाता है। यही नहीं, अपनी डाइट में भी जरूरी बदलाव करता है। क्या आप जानते हैं कि गुलकंद और दूध का सेवन करने से आपकी मुरझाई हुई त्वचा में जान फूंक सकता है? आपकी त्वचा का निखार बढ़ सकता है? जी, हां! यह पूरी तरह सच है। आइए, सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानते हैं इसका सेवन कैसे करें और यह किस तरह हमारी स्किन के लिए फायदेमंद है।

ग्लोइंग त्वचा के लिए गुलकंद और दूध का सेवन कैसे करें?- How To Consume Gulkand And Milk For Glowing Skin

benefits of eating gulkand and milk for glowing  01 (10)

सामग्रीः

  • 1-2 चम्मच गुलकंद
  • 1 गिलास गुनगुना दूध

कैसे बनाएं और पिएं?

  • दूध में एक-दो चम्मच गुलकंद को गुनगुने दूध में अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • आपका गुलकंद-दूध तैयार है।
  • सोने से 30 मिनट पहले इस तैयार दूध को पिएं।

इसे भी पढ़ें: दूध में गुलकंद डालकर पीने से गर्मी में शरीर को मिलेगी ठंडक, जानें इसके फायदे और पीने का तरीका

ग्लोइंग त्वचा के लिए गुलकंद-दूध का सेवन करने के फायदे- Gulkand And Milk Benefits For Glowing Skin Hindi

डिटॉक्सिफिकेशन

विशेषज्ञों के अनुसार गुलकंद को नेचुरल डिटॉक्सिफायर के नाम से जाना जाता है। जब आप इसका सेवन नियमित रूप से करते हैं, तो इससे बॉडी के टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं, ब्लड प्यूरिफाई होता है। इससे डार्क स्पॉट और पिगमेंटेशन में कमी आती है।

कूलिंग इफेक्ट

गुलकंद की तासीर ठंडी होती है। यह शरीर की गर्माहट को कम करता है यानी पित्त दोष में कमी लाता है। इसका सेवन करने से पिंपल, स्किन रैशेज और त्वचा से संबंधित सूजन में कमी आती है। हालांकि, यह सर्दियों के मुकाबले गर्मियों और मानसून में त्वचा की जलन (Inflammation) कम करने में अधिक प्रभावी तरिके से काम करता है।

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

गुलकंद एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। इसमें विटामिन सी और फ्लेवेनॉएड्स भी मौजूद हैं। यह तत्व आपको फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान को बचाता है, बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है और स्किन टोन को भी सुधारता है

इसे भी पढ़ें: ड्राई स्किन के लिए गुलकंद खाने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

कब न करें गुलकंद-दूध का इस्तेमाल

अगर किसी को डायबिटीज या ब्लड शुगर से संबंधित समस्या है, तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपको अपनी स्किन में निखार के लिए गुलकंद-दूध को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना है, तो बेहतर है कि एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसे डाइट का हिस्सा बनाएं।

निष्कर्ष

गुलकंद-दूध का सेवन करने से त्वचा का निखार बढ़ता है। इसमें मौजूद तरह-तरह के पोषक तत्व हमारी त्वचा की रंगत को सुधारता है, पिगमेंटेशन को कम करता है, डार्क स्पॉट में कमी लाता है और स्किन से जुड़ी अन्य समस्याओं में भी कमी आती है। हां, अगर आपको दूध या गुलकंद से एलर्जी है, तो इसका सेवन न करें। विशेषकर, जो लोग लैक्टॉस इनटोलरेंस हैं, उन्हें इससे दूरी बनाए रखनी चाहिए। इसके अलावा, कितने समय तक इसका सेवन करना है, इस बारे में एक्सपर्ट की सलाह ले लें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • गुलकंद का सेवन कब करना चाहिए?

    विशेषज्ञों के अनुसार गुलकंद का सेवन आप सुबह और शाम के नाश्ते में कर सकते हैं। यह स्किन को फायदा पहुंचाता है। इसके साथ-साथ कब्ज जैसी समस्या को भी दूर करता है।
  • रूखी त्वचा के लिए क्या खाना चाहिए?

    अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है, तो उसकी प्रॉपर केयर करना जरूरी है। इसके लिए, नियमित रूप से स्किन में मॉइस्चराइजर लगाएं, फेस सीरम और फेशियल क्रीम का यूज करें। इसके अलावा, जैतून का तेल, अलसी का तेल, अखरोट और मछली का सेवन करने से स्किन ड्राइनेस कम हो सकती है। इसके साथ-साथ नींबू, संतरा, आंवला, पालक और अन्य रंगीन फलों और सब्जियों को भी शामिल करें।
  • गुलकंद खाने का सही तरीका क्या है?

    गुलकंद को आप गुनगुने दूध के साथ मिक्स करके पी सकते हैं। इसे पीने का सही समय रात को सोने आधा घंटा पहले है। आप चाहें, तो इसे सुबह खाली पेट भी पी सकते हैं। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है।

Read Next

आयुर्वेद में बेहद लाभकारी माना जाता है सेज, जानें इसके फायदे, नुकसान और सेवन का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 26, 2026 12:05 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 26, 2026 12:05 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content