Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

गर्मी और एसिडिटी से राहत के लिए रोज एक चम्मच गुलकंद खाने के फायदे

शरीर की गर्मी और एसिडिटी को कम करने के लिए गुलकंद का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में इसका सेवन नियमित रूप से किया जा सकता है। 

गर्मियों में तापमान बढ़ने के कारण शरीर की गर्मी बढ़ जाती है। इसके कारण पेट में गर्मी होने, पेट खराब होने, एसिडिटी, थकान होने और कब्ज होने जैसी समस्याएं होती हैं। इस स्थिति में गुलकंद का सेवन किया जा सकता है। औषधीय गुणों से भरपूर गुलकंद का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, साथ ही इसमें आयरन, कैल्शियम, डायटरी फाइबर, विटामिन, ए, सी, ई और बी जैसे पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इससे पाचन को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें पेट के लिए गुलकंद खाने के क्या फायदे हैं?

गर्मी में रोज गुलकंद खाने के फायदे

डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, गुलकंद में बहुत से औषधीय गुण होते हैं, साथ ही इसका तासीर ठंडी होती है। ऐसे में गर्मियों में इसका सेवन करने से पाचन को दुरुस्त करने और शरीर की गर्मी को कम करने में मदद मिलती है।

पेट की गर्मी को कम करे

गुलकंद की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में गर्मियों में रोज 1 चम्मच गुलकंद का सेवन करने से शरीर के तापमान को बैलेंस करने, पेट को ठंडक देने, पेट की गर्मी को कम करने और लू से बचने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या गुलकंद खाने से सच में मिलती है ठंडक? आयुर्वेदाचार्य से जानें

एसिडिटी से राहत दे

गुलकंद में अच्छी मात्रा में डायटरी फाइबर होता है। इसका सेवन करने से पेट की जलन, गैस, एसिडिटी, अपच और खट्टी डकार को कम करने में मदद मिलती है। इससे पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।

benefits of eating of gulkand daily to beat heat and acidity 1 (3)

शरीर को एनर्जी दे

गर्मियों में अधिक पसीना निकलने के कारण व्यक्ति को कमजोरी और थकान होने जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में गुलकंद का सेवन करने से शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ एनर्जी देने में भी मदद मिलती है।

स्किन को हेल्दी रखे

गुलकंद में अच्छी मात्रा में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। रोज 1 चम्मच गुलकंद खाने से स्किन को हेल्दी रखने और गर्मी के कारण होने वाले त्वचा के रैशेज और मुंहासों को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या बार-बार ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है? डॉक्टर से जानें सच

खून की कमी दूर करे

खून में अच्छी मात्रा में आयरन होता है। इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

गुलकंद में अच्छी मात्रा में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

रोज 1 चम्मच गुलकंद का सेवन करने से पेट की गर्मी को शांत करने, एनर्जी देने, एसिडिटी कम करने, स्किन को हेल्दी रखने, खून की कमी को दूर करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा, गुलकंद से एलर्जी होने, डायबिटीज या किसी मेडिकल कंडीशन होने पर इसका सेवन करने से बचें और इसको खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • गुलकंद खाने के क्या फायदे है?

    औषधीय गुणों से भरपूर गुलकंद खाने से पाचन से दुरुस्त करने, त्वचा में निखार लाने, गर्मी कम करने और स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है।
  • एसिडिटी के लिए कुछ घरेलू उपाय क्या हैं?

    एसिडिटी को कम करने के लिए सौंफ, गुनगुने पानी, इलायची और तुलसी के पत्तों को चबाया जा सकता है। इनसे एसिडिटी को कम करने में मदद मिल सकती है।
  • एसिडिटी में क्या नहीं खाना चाहिए?

    एसिडिटी को कम करने के लिए मसालेदार, खट्टे, तले-भुने और कैफीन युक्त फूड्स को सेवन करने से बचना चाहिए। इनका अधिक सेवन करने एसिडिटी की समस्या बढ़ सकता है।

Read Next

पीरियड्स में खजूर खाने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 30, 2026 19:20 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • May 30, 2026 19:20 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content