Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Doctor Verified

क्या आप भी रोज उठकर खाते हैं गैस की दवा? जानें लंबे समय तक इसको खाने के नुकसान

गैस की दवाएं एसिडिटी और गैस से राहत देती हैं, लेकिन लंबे समय तक बिना डॉक्टर की सलाह के सेवन करने से विटामिन B12 की कमी, कैल्शियम अवशोषण में समस्या और अन्य नुकसान हो सकते हैं।

आजकल बदलती लाइफस्टाइल, अनियमित खानपान, तनाव और जंक फूड के बढ़ते सेवन के कारण लोग पेट से जुड़ी समस्याओं खाकर गैस की समस्या से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में कई लोग तुरंत राहत पाने के लिए गैस की दवा का सहारा लेते हैं। यह दवा पेट में बनने वाले एसिड को कम करके सीने में जलन, खट्टी डकार और एसिड रिफ्लक्स से राहत देती है। इतना ही नहीं कई लोग तो रोजाना खाना खाने से पहले गैस की दवा खाते हैं ताकि उन्हें दिक्कत न हो। ऐसे में लोगों का ये जानना बहुत जरूरी है कि रोज गैस की दवा खाने के क्या नुकसान होते हैं। इस लेख में यशोदा अस्पताल, हैदराबाद के सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन और डायबेटोलॉजिस्ट, डॉ. जी. कृष्णा मोहन रेड्डी से जानिए, रोज गैस की दवा खाने के क्या नुकसान हैं।

रोज गैस की दवा लेने के साइड इफेक्ट क्या है?

डॉ. जी. कृष्णा मोहन रेड्डी बताते हैं कि अगर कोई व्यक्ति रोजाना लंबे समय तक गैस की दवा का सेवन करता है, तो शरीर में कई प्रकार के साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं। सबसे पहले, पेट का नेचुरल एसिड संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है। पेट का एसिड भोजन को पचाने और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है और इसके कम होने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। डॉ. जी. कृष्णा मोहन रेड्डी बताते हैं कि लंबे समय तक इस दवा का उपयोग विटामिन और मिनरल्स के अवशोषण को भी प्रभावित कर सकता है, खासकर विटामिन B12, कैल्शियम और मैग्नीशियम की कमी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: बार-बार गैस बनना क्या किसी गंभीर बीमारी का संकेत है? डॉक्टर से जानें

  • गैस की दवाओं का लंबे समय तक सेवन हड्डियों की सेहत पर भी असर डाल सकता है। कैल्शियम के अवशोषण में कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है।
  • इसके अलावा, कुछ लोगों में पेट फूलना, कब्ज या दस्त जैसी पाचन संबंधी समस्याएं भी देखी जा सकती हैं।
  • रोजाना गैस की दवाओं के सेवन से किडनी भी पर दबाव पड़ सकता है और इससे जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: गैस्ट्राइटिस vs एस‍िड‍िटी: डॉक्टर से जानें क्या है फर्क? एक जैसे लक्षण कर सकते हैं कंंफ्यूज

side effects of taking gas medicine daily

डॉक्टर की सलाह

जिन लोगों को पहले से किडनी, लिवर या बोन से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के गैस की दवा का नियमित सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, बुजुर्गों में इसका प्रभाव ज्यादा गंभीर हो सकता है क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ शरीर की अवशोषण क्षमता पहले से ही कम हो जाती है। डॉ. जी. कृष्णा मोहन रेड्डी के अनुसार, हर गैस या एसिडिटी की समस्या में दवा जरूरी नहीं होती, कई बार इसे हेल्दी खाने और अच्छी लाइफस्टाइल से भी मैनेज किया जा सकता है।

निष्कर्ष

गैस की दवाएं गैस और एसिडिटी में तुरंत राहत देती हैं, लेकिन डॉ. जी. कृष्णा मोहन रेड्डी के अनुसार, इन्हें लंबे समय तक रोजाना लेना सुरक्षित नहीं है। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी, पाचन समस्या, किडनी और हड्डियों पर असर पड़ सकता है। इसलिए इसे केवल डॉक्टर की सलाह के अनुसार और सीमित समय के लिए ही लेना चाहिए।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या पैरासिटामोल से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं?

    पैरासिटामोल से हड्डियां कमजोर नहीं होती है लेकिन लंबे समय तक और बिना डॉक्टर की सलाह के सेवन से नुकसान हो सकता है।
  • क्या गैस की दवा आदत बन सकती है?

    लंबे समय तक उपयोग से शरीर इसकी आदत डाल सकता है।
  • गैस की समस्या का कारण क्या होता है?

    गलत खानपान, तनाव, जंक फूड और अनियमित लाइफस्टाइल मुख्य कारण हैं।

Read Next

माइग्रेन के दर्द से परेशान रहते हैं? एक्‍सपर्ट से जानें क्या मैग्नीशियम सप्लीमेंट से मिल सकती है राहत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 05, 2026 12:27 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jun 05, 2026 12:27 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jun 05, 2026 12:27 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jun 05, 2026 12:27 IST

    Published By : Akanksha Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content