Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Ambrish Dixit , Sr. Consultant – Internal Medicine

क्या जल्दी-जल्दी खाना चबाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है? डॉक्टर से जानें

क्या जल्दी-जल्दी खाना खाने से पाचन और पोषक तत्वों का अवशोषण प्रभावित होता है? जानें भोजन को अच्छी तरह चबाना क्यों जरूरी है और इससे शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।

खाना सिर्फ पेट नहीं भरता है, बल्कि यह एनर्जी, ताकत और जरूरी पोषक तत्वों का सोर्स होता है लेकिन भोजन से मिलने वाले फायदे केवल इस बात पर निर्भर नहीं करते कि हम क्या खा रहे हैं, बल्कि यह भी मायने रखता है कि हम उसे किस तरह खा रहे हैं। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में कई लोग खाना जल्दी-जल्दी खाते हैं और भोजन को ठीक से चबाने के बजाय जल्द निगल लेते हैं। यह आदत धीरे-धीरे डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर डाल सकती है। ऐसे में कई लोगों का सवाल होता है कि क्या जल्दी-जल्दी खाने से शरीर को पोषण नहीं मिलता है? इस बारे में सही जानकारी के लिए हमने, कैलाश हॉस्पिटल, देहरादून के सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन डॉ. अम्बरीश दीक्षित से बात की।

जल्दी-जल्दी खाना चबाने से पोषक तत्वों की कमी?

डॉ. अम्बरीश दीक्षित के अनुसार, जब हम भोजन को धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाते हैं, तो मुंह में मौजूद लार (Saliva) भोजन को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर देती है। लार में मौजूद एंजाइम कार्बोहाइड्रेट के पाचन में मदद करते हैं। वहीं जल्दी-जल्दी खाना खाने पर भोजन बड़े टुकड़ों में पेट तक पहुंच जाता है, जिससे पेट को उसे पचाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। डॉक्टर अम्बरीश दीक्षित बताते हैं कि सही तरीके से चबाया गया भोजन आसानी से पचता है और शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से ग्रहण यानी अब्जॉर्ब कर पाता है। इसके विपरीत, जल्दबाजी में खाने से गैस, पेट फूलना, अपच और भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: ज्यादा कार्ब्स वाला खाना खाने के बाद नींद क्यों आने लगती है? एक्सपर्ट से जानें वजह

  • भोजन से मिलने वाले पोषक तत्वों का अवशोषण एक गंभीर प्रोसेस है, जो मुख्य रूप से छोटी आंत में होती है।
  • हालांकि केवल जल्दी खाने से सीधे तौर पर पोषक तत्वों का अवशोषण पूरी तरह बंद नहीं होता, लेकिन खराब तरीके से चबाया गया भोजन पाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।
  • इससे शरीर को भोजन को पूरी तरह तोड़ने में परेशानी हो सकती है। डॉक्टर अम्बरीश दीक्षित के अनुसार, भोजन जितना अच्छी तरह पचेगा, शरीर को उसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों का उपयोग करने में उतनी ही आसानी होगी।

साल 2024 में BMJ Journals में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में खाना खाने की रफ्तार (eating speed) और मोटापे के बीच सीधा संबंध है। अगर आप अपना वजन और पेट की चर्बी (waist circumference) कम करना चाहते हैं, तो धीरे चबाकर खाना बेहद असरदार साबित हो सकता है। रिसर्च में देखा गया कि जो लोग धीरे या सामान्य रफ्तार से खाते हैं, उनमें तेज रफ्तार से खाने वालों के मुकाबले मोटापा होने का खतरा काफी कम होता है। इसके अलावा, देर रात डिनर करना, सोने से पहले स्नैक्स खाना और नाश्ता छोड़ना जैसी आदतें भी वजन बढ़ाती हैं।

Chewing Food Quickly side effect

भोजन को सही तरीके से चबाने के क्या फायदे हैं?

डॉ. अम्बरीश दीक्षित बताते हैं कि भोजन को धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। इससे पाचन बेहतर होता है और पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है। धीरे खाने से दिमाग को पेट भरने का संकेत समय पर मिलता है, जिससे जरूरत से ज्यादा खाने की आदत कम हो सकती है। यह वजन कंट्रोल रखने में भी मददगार हो सकता है। इसके अलावा अच्छी तरह चबाया गया भोजन पेट पर कम दबाव डालता है और शरीर को एनर्जी के लिए जरूरी पोषक तत्व प्राप्त करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद त्वचा का ढीलापन रोकने के लिए खाएं ये शाकाहारी फूड्स, बढ़ेगा कोलेजन प्रोडक्शन

डॉक्टर की सलाह

डॉक्टर अम्बरीश दीक्षित के अनुसार, हेल्दी डाइजेशन के लिए केवल भोजन की क्वालिटी ही नहीं बल्कि उसे खाने का तरीका भी जरूरी है। भोजन करते समय जल्दबाजी न करें और हर निवाले को अच्छी तरह चबाएं। खाने के दौरान मोबाइल या टीवी देखने से बचें, क्योंकि इससे ध्यान भटक सकता है और व्यक्ति जरूरत से ज्यादा या जल्दी खाना खा सकता है। भोजन का समय नियमित रखें और बैलेंस डाइट को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं। पर्याप्त पानी पीना और नियमित फिजिकल एक्टिविटी करना भी डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है।

निष्कर्ष

जल्दी-जल्दी खाना खाने की आदत भले ही सामान्य लगती हो, लेकिन इसका असर डाइजेशन प्रोसेस और शरीर के पोषक तत्वों के उपयोग पर पड़ सकता है। डॉक्टर अम्बरीश दीक्षित के अनुसार, भोजन को अच्छी तरह चबाकर और धीरे-धीरे खाना हेल्दी डाइजेशन के लिए जरूरी है। हालांकि केवल खाने की स्पीड ही पोषक तत्वों के अवशोषण को तय नहीं करती, लेकिन सही तरीके से भोजन करना शरीर को ज्यादा फायदा पहुंचाने में मदद करता है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • पेट में खाना कितनी देर में पचता है?

    पेट में खाना पचने में 2 से 4 घंटे का समय लगता है लेकिन यह व्यक्ति के पाचन और गट हेल्थ पर भी निर्भर करता है। जिन लोगों का पाचन सही नहीं होता है उन्हें खाना पचाने में में ज्यादा समय भी लग सकता है।
  • जल्दी खाने से कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं?

    जल्दी खाने से गैस, एसिडिटी, पेट में भारीपन, अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Read Next

इंफेक्शन ठीक होने के बाद कान में पानी क्यों भर जाता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 14, 2026 11:11 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jul 14, 2026 11:11 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jul 14, 2026 11:11 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Ambrish Dixit

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content