Fri Sep 11, 2026 | 06:56 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

डाइट फॉलो करने के बाद भी नहीं मिल रहा रिजल्ट? वजह आपकी रोज की चाय-कॉफी हो सकती है: रिसर्च

क्या आप भी रोजाना दो कप से ज्यादा चाय या काॅफी पीते हैं? अगर हां, तो ध्यान रखें कि इसकी वजह से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है और डाइट पर बुरा असर पड़ सकता है। कैसे? जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

मौसम में तब्दीलियां आने लगी हैं और लोगों में चाय या काॅफी पीने की चाहत बढ़ने लगी है। वैसे तो हमारे यहां कई घरों में रोजाना सुबह की शुरुआत एक कप गरमा-गरम चाय या काॅफी से होती है। कई लोग तो दिन भर में 5-6 चाय या काॅफी पी जाते हैं। माना जाता है कि चाय या काॅफी पीने से खोई हुई एनर्जी वापस आ जाती है और काम की गति में भी सुधार होता है। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि रोज काफी ज्यादा मात्रा में चाय या काॅफी पीना आपकी सेहत के लिए सही नहीं है? रोज की चाय पीने की आदत शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बाधित कर सकती है। अब जानते हैं कि इस बात में कितनी सच्चाई है और रिसर्च क्या बताती है? यहां दिए गए तथ्यों की पुष्टि खुद Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी ने की है।

क्या चाय-काॅफी पीने से डाइट का असर घट जाता है?

Is your daily tea or coffee reducing the benefits of your diet 1.

किसी भी चीज की अति सही नहीं है। अगर आप रोजाना सीमित मात्रा में चाय या काॅफी पीते हैं, तो इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन अधिक मात्रा में चाय या काॅफी पीना सही नहीं है। इस संबंध में साल 2017 में The American Journal Of Clinical Nutrition (AJCN) में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अगर आप आयरन युक्त डाइट के साथ चाय पीते हैं, तो शरीर इस पोषक तत्व को भरपूर तरीके से अवशोषित नहीं कर पाता है यानी इसके सोखने की क्षमता कम हो जाती है। वहीं, अगर आप खाना खाने के कम से कम एक घंटे के गैप के बाद चाय पीते हैं, तो इस बुरे असर में काफी हद तक कमी देखी जा सकती है। इसी तरह The Journal Of Nutrition में प्रकाशित एक अध्ययन से यह पता चलता है कि जो लोग कैफीन का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, उनमें यूरिन के जरिए कैल्शियम बाहर निकलने की मात्रा बढ़ जाती है। हालांकि, जो कम उम्र की महिलाएं रोजाना पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम लेती हैं, उन पर इसका प्रभाव कम दिखता है और अधिक उम्र की महिलाएं, जैसे मेनोपॉज के बाद, शरीर इस नुकसान की भरपाई नहीं कर पाता है। ऐसे में उनकी हड्डियों के कमजोर होने (ऑस्टियोपोरोसिस) का खतरा बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या चाय पीने से वाकई भूख मर जाती है? साइंस और एक्सपर्ट क्या कहते हैं

चाय या काॅफी पीने का डाइट पर असर

Is your daily tea or coffee reducing the benefits of your diet 2 (3)

पोषक तत्वों की कमी

चाय और कॉफी में टैनिन, पॉलीफेनोल्स और कैफीन भारी मात्रा में पाए जाते हैं। अगर कोई अधिक मात्रा में इसका सेवन करता है, तो इसकी वजह से शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स को सही तरह से अवशोषित नहीं कर पाता है। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसमें आयरन, कैल्शियम और विटामिन जैसे पोषक तत्व शामिल हैं।

पाचन तंत्र पर असर

खाली पेट या खाने के तुरंत बाद चाय-कॉफी पीने से पेट का एसिडिक बैलेंस बिगड़ जाता है। ऐसे में एसिडिटी या अपच जैसी समस्या हो सकती है। इसे सरल शब्दों में समझें, तो काॅफी या चाय पीने से एसिड प्रोडक्शन बढ़ जाता है, जिससे सीने में जलन हो सकती है और पाचन प्रभावित हो सकता है। यह स्थिति भी पोषण अवशोषण में बाधा डालती है।

डिहाइड्रेशन

चाय और कॉफी प्राकृतिक रूप से डाईयूरेटिक (Diuretic) होते हैं, यानी अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन किया जाए, तो बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। निश्चित तौर पर जब आप बार-बार पेशाब करते हैं, तो इसके साथ कई न्यूट्रिएंट्स भी शरीर से बाहर निकल जाते हैं।

मेटाबॉलिज्म पर असर

किसी भी समय के मील से पहले चाय या काॅफी पीने से भूख मर जाती है। ऐसे में लोग खाना देर से खाते हैं या कम मात्रा में खाते हैं। जाहिर है जब आप कम भोजन करेंगे, तो शरीर को जरूरत भर का पोषण नहीं मिल सकेगा।

इसे भी पढ़ें: क्या नाइट शिफ्ट में बार-बार चाय या कॉफी पीना ब्लड शुगर बढ़ाता है? जानें एक्सपर्ट से

इस नुकसान से बचने के जरूरी टिप्स

चाय या काॅफी पीते हुए डाइट का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो यहां बताए गए टिप्स को जरूर फॉलो करें-

  • भोजन के साथ चाय पीने से बचें। खाना खाने के एक घंटे पहले और डेढ़ घंटे बाद चाय या काॅफी पी सकते हैं।
  • खाली पेट चाय या काॅफी पीने से बचें। ऐसे में एसिडिटी हो सकती है और अपच की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
  • पूरे दिन में बहुत बार चाय या काॅफी न पिएं। दिनभर में 2 कप चाय या काॅफी पीना पर्याप्त होता है।
  • चाय या काॅफी के बजाय हर्बल टी पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है। इससे बॉडी डिहाइड्रेट नहीं होती है।

निष्कर्ष

चाय और कॉफी का सेवन किया जाना बुरा नहीं है, बशर्ते उसे सीमित मात्रा में पिया जाए। इसके अलावा, चाय या काॅफी को कभी भी अपने भोजन के साथ न लें। इससे पोषक तत्वों का अवशोषण भी बाधित होता है। ध्यान रखें कि अगर किसी तरह की मेडिकल कंडीशन है, तो कितनी मात्रा में चाय या काॅफी पीनी है, इस बारे में डॉक्टर की सलाह लें। खुद से अपनी डाइट में बदलाव न करें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी पीना सेफ है?

    खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी पीना सही नहीं है। इसमें भी टैनिन और पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो भोजन से आयरन और जिंक के अवशोषण को रोकते हैं।
  • यदि कोई व्यक्ति दूध-चीनी के बिना ब्लैक कॉफी पीता है, तो क्या वह भी डाइट का असर कम करती है?

    ब्लैक कॉफी वजन कम करने के लिए अच्छा विकल्प है, लेकिन खली पेट इसे पीना भी सही नहीं माना जाता है। इसमें मौजूद कैफीन पोषण अवशोषण को प्रभावित करता है और एसिडिटी पैदा कर सकता है।

Read Next

वेट लॉस के दौरान आलू खाना चाहिए या नहीं? डायटिशियन से जानें क्या यह वजन बढ़ाता है

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 09, 2026 15:43 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jul 09, 2026 15:43 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content