कई लोगों को सुबह उठते ही ब्लैक कॉफी पीने की आदत होती है। उनका मानना है कि इससे उन्हें दिन भर एनर्जी मिलती है और उनके स्वास्थ्य में सुधार होता है। आपने एक्सपर्ट्स को यह कहते भी सुना होगा कि ब्लैक कॉफी लिवर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। ऐसे में यह सवाल जरूर उठता है कि क्या लिवर के मरीज खाली पेट ब्लैक कॉफी पी सकते हैं? इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने Delhi स्थित Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।
क्या लिवर के मरीजों के लिए खाली पेट ब्लैक कॉफी पीना सुरक्षित है?
Is It Good To Drink Black Coffee In Empty Stomach
Cleveland Clinic से स्पष्ट होता है कि खाली पेट ब्लैक पीना सही नहीं होता है। इसे विस्तार से समझते हुए एक्सपर्ट कहती हैं कि अगर किसी को लिवर से संबंधित समस्या है, तो उन्हें खाली पेट ब्लैक कॉफी बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए। हालांकि, लिवर के लिए ब्लैक कॉफी पीना फायदेमंद होता है। इससे लिवर सिरोसिस, लिवर में सूजन, फैटी लिवर जैसी लिवर संबंधित कई समस्याओं का जोखिम कम होता है। लेकिन, इसे खाली पेट पीने से बचना चाहिए। यह सही नहीं है।
इसे भी पढ़ें: क्या लिवर सिरोसिस में भी पी रहे हैं ब्लैक कॉफी? जानें ऐसा करना एक्सपर्ट की नजर में कितना सही है
लिवर के मरीजों के लिए खाली पेट ब्लैक कॉफी पीने के नुकसान
- एसिडिटी की समस्याः खाली पेट ब्लैक कॉफी पीने से पेट में एसिड प्रोडक्शन बढ़ता है। खाली पेट कॉफी पीने से एसिड बनता है, तो यह सीधे-सीधे पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचाता है। इसकी वजह से सीने में जलन, ब्लोटिंग, अपच या गैस्ट्रिक की समस्या भी ट्रिगर हो जाती है।
- कोर्टिसोल का बढ़नाः खाली पेट ब्लैक कॉफी पीने से कोर्टिसोल का स्तर तेजी से बढ़ सकता है। आपको बता दें कि कोर्टिसोल एक तरह का स्ट्रेस हार्मोन है। इसके बढ़ने से शरीर में घबराहट, बेचैनी या दिल की धड़कन तेज होने जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।
- पाचन संबंधी समस्याः लिवर के मरीजों का पाचन तंत्र काफी कमजोर होता है। अगर वे खाली पेट कॉफी पीते हैं, तो इसकी वजह से उन्हें पोर्टल हाइपरटेंशन से जुड़ी पेट की समस्याएं होती हैं। ऐसे में खाली पेट बनने वाला एसिड इन स्थितियों को और अधिक बिगाड़ सकता है।
फैटी लिवर और लिवर की बीमारियों में ब्लैक कॉफी कैसे करती है मदद?
- लिवर एंजाइम्स में कमीः लिवर के मरीजों के लिए दिन भर में दो या तीन कप ब्लैक कॉफी काफी फायदेमंद होती है। Journal of Clinical and Experimental Hepatology में प्रकाशित वैज्ञानिक शोध समीक्षा पत्र के अनुसार, नियमित रूप से कॉफी पीना लिवर की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह लिवर एंजाइम्स (जैसे ALT और AST) के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इस तरह, लिवर पर दबाव कम पड़ता है और सेल्स को भी कम नुकसान होता है।
- सूजन में कमीः फैटी लिवर या लिवर से जुड़ी किसी भी समस्या में, लिवर में सूजन आ जाती है। ब्लैक कॉफी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, जैसे क्लोरोजेनिक एसिड, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। इस तरह, लिवर टिश्यूज को नुकसान कम होता है।
- फाइब्रोसिस के जोखिम में कमीः कैफीन और इसके तत्व लिवर फाइब्रोसिस यानी लिवर स्कार को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि नियमित रूप से ब्लैक कॉफी पीने से लिवर सिरोसिस का जोखिम भी कम होता है।
- कैंसर के जोखिम में कमी: नियमित रूप से कॉफी पीने से हेपेटोसेलुलर कार्सिनोमा, जो लिवर कैंसर का एक मुख्य प्रकार है, होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि ब्लैक कॉफी सिर्फ जोखिम को कम करता है, यह कैंसर से बचाव का कोई सटीक तरीका नहीं है।
इसे भी पढ़ें: क्या कॉफी पीने से कमजोर होती हैं हड्डियां? जानें इसमें कितनी सच्चाई है?
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए एक दिन में कितने कप ब्लैक कॉफी पीनी चाहिए?
Black Coffee In Empty Stomach For Liver Patient
न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी की मानें, तो लिवर के मरीजों को एक दिन में महज 2-3 कप कॉफी पीना चाहिए। इसमें चीनी नहीं होनी चाहिए। प्लेन कॉफी पीना लिवर को डेटॉक्स करने के लिए काफी फायदेमंद होता है।
लिवर के मरीजों को ब्लैक कॉफी पीते समय किन सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए?
इसमें कोई दो राय नहीं है कि लिवर के मरीजों के लिए ब्लैक कॉफी फायदेमंद है, लेकिन उन्हें इसका सेवन करने से पहले कुछ जरूरी बातों पर गौर करना चाहिए, जैसे-
- ब्लैक कॉफी पीने से पहले कोई छोटा फल खा लें।
- खाली पेट ब्लैक कॉफी पीने से बचें।
- ब्लैक कॉफी में चीनी या हैवी क्रीम न डालें। यह नुकसानदायक है।
- दिन भर में दो या तीन से ज्यादा ब्लैक कॉफी न पिएं।
निष्कर्ष
ब्लैक कॉफी सबके सेहत के लिए फायदेमंद है। लिवर के मरीजों को भी इसका सेवन करना चाहिए। हालांकि, दिन भर में दो या तीन कप से अधिक ब्लैक कॉफी पीना सही नहीं है। इससे सेहत संबंधी कई परेशानियां हो सकती हैं। बहरहाल, अगर आपको लिवर से जुड़ी परेशानी है, तो खाली पेट ब्लैक कॉफी न पिएं। बेहतर होगा कि आप इसकी सही मात्रा एक्सपर्ट की सलाह पर भी तय करें। ध्यान रखें कि हर व्यक्ति का स्वास्थ्य अलग होता है। बैलेंस्ड डाइट में ब्लैक कॉफी को शामिल करना है या नहीं, यह उनके स्वास्थ्य स्थिति की सटीक जानकारी के बाद ही पता चल सकता है।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या फैटी लिवर में ब्लैक कॉफी पीना फायदेमंद होता है?
हां, ब्लैक कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लिवर की सूजन कम करते हैं, जिससे फैटी लिवर होने का रिस्क कम होता है।क्या ब्लैक कॉफी में दालचीनी मिलाकर पीना लिवर के मरीजों के लिए सेफ है?
ब्लैक कॉफी में सीमित मात्रा में यानी सिर्फ एक चुटकी दालचीनी मिलाना सेफ होता है और इससे लिवर को लाभ भी मिलते हैं। दरअसल, यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारकर फैटी लिवर के प्रभाव को कम करने में मदद करती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 30, 2026 19:43 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dt Divya Gandhi
