Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है Black Coffee, जानें 1 दिन में कितनी पिएं?

हम में से बहुत से लोग चाय-कॉफी के बेहद शौकीन हैं और ऐसे ही लोगों के लिए इस स्टडी में अच्छी खबर है। क्या है? पहले जानते हैं ये स्टडी और तब जानेंगे डॉक्टर की राय।

इस पेज पर:-


चाय और कॉफी के बिना कई बार हमारे दिन की शुरुआत ही नहीं होती। ये असल में हमारे लिए मॉर्निंग बूस्टर की तरह काम करती हैं। हालांकि, चाय और कॉफी पीने को लेकर अक्सर लोग ज्यादा नुकसान ही बताते हैं लेकिन हाल ही में आई स्टडी ने बताया है कि कैसे कॉफी आपके दिल के लिए फायदेमंद हो सकती है। इस स्टडी में बताया गया है कि ज्यादातर वयस्कों के लिए रोजाना 400 mg तक कैफीन लेना दिल को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। ये हार्ट हेल्दी है और दिल को सुरक्षित रखने में मददगार है। आइए विस्तार से जानते हैं इस स्टडी के बारे में। साथ ही जानते हैं इस बारे में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा की राय क्या है?

क्या ब्लैक कॉफी हृदय के लिए फायदेमंद है?

Science Daily में छपी इस स्टडी में दिल के लिए कॉफी के फायदे को लेकर काफी सारी बातें बताई गई हैं। इस स्टडी के साइंटिफिक स्टेटमेंट लिखने वाले वॉलंटियर ग्रुप के चेयर ग्रेगरी एम. मार्कस, M.D., M.A.S., FAHA ने कहा, "कॉफी में मौजूद कैफीन लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिदगी का अहम हिस्सा है। हाल की रिसर्च की हमारी समीक्षा के मुताबिक, ज्यादातर वयस्कों के लिए रोजाना 400 mg तक कैफीन लेना बेहद फादेमंद है।'' आगे उन्होंने ये भी कहा कि अगर आप 1 दिन 5 कप ब्लैक कॉफी भी पी लेते हैं तो ये दिल की बीमारियों को खतरा नहीं बढ़ाता।

दिल पर कैसा असर डालती है कॉफी?

डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि कॉफी का सीमित सेवन प्रतिदिन लगभग 2 से 3 कप हृदय रोग, हृदय गति रुकने और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने से जुड़ा है। कॉफी में पॉलीफेनॉल नामक उपयोगी एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो

  • -शरीर की सूजन को कम करते हैं।
  • -ब्लड शुगर में सुधार करते हैं।
  • - ब्लड वेसेल्स की रक्षा करते हैं।

NIH की इस स्टडी में बताया गया है कि इसके अलावा, उबली हुई या बिना छनी हुई कॉफी जैसे कि ब्लैक कॉफी, एथेरोजेनिक होती है क्योंकि इसमें डाइटरपीन (diterpene) की मात्रा अधिक होती है जो पित्त अम्ल संश्लेषण को रोकती है और अंततः लिपिड मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करती है। इससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के कणों में कमी आती है और बीपी मैनेज करने में मदद मिलती है। साथ ही नियमित रूप कॉफी धमनियों को नुकसान से बचाने में मदद करती है। इससे तेज या अनियमित दिल की धड़कन की संभावना कम हो जाती है। इससे आप हार्ट अटैक की समस्या से काफी हद तक बच सकते हैं।

heart

'यूरोपियन जर्नल ऑफ़ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी' में छपी एक स्टडी में रिसर्चर्स ने पाया कि जो लोग रोजाना दो से तीन कप कॉफ़ी पीते थे, उनमें कॉफी न पीने वालों की तुलना में कार्डियोवैस्कुलर बीमारी और समय से पहले मौत का खतरा कम था। इस स्टडी में लगभग 4,50,000 लोग (औसत उम्र 58 साल) शामिल थे, जिन्हें शुरुआत में दिल की धड़कन के अनियमित होने जैसे एट्रियल फाइब्रिलेशन या कार्डियोवैस्कुलर बीमारी जैसे दिल की बीमारी, हार्ट फेलियर या स्ट्रोक की समस्या नहीं थी। रिसर्चर्स ने उन्हें उनके रोज़ाना के सेवन के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी में बांटा-जीरो से लेकर पांच कप से ज्यादा तक।

इसे भी पढ़ें: हार्ट अटैक के लक्षण कितने समय तक रहते हैं? डॉक्टर से जानें

12 साल बाद, कॉफी पीने वालों में अनियमित दिल की धड़कन, कार्डियोवैस्कुलर बीमारी, दिल से जुड़ी मौतों और किसी भी वजह से होने वाली मौतों के मामले, कॉफी न पीने वालों की तुलना में कम पाए गए। जो लोग रोजाना 2 से 3 कप कॉफी पीते थे, उनमें कार्डियोवैस्कुलर बीमारी और मौत का खतरा सबसे कम था। अनियमित दिल की धड़कन के मामले में, सबसे कम खतरा उन लोगों में देखा गया जो रोज़ाना 4 से 5 कप कॉफी पीते थे। सभी तरह की कॉफी का संबंध कार्डियोवैस्कुलर बीमारी के कम खतरे से पाया गया।

कितनी मात्रा में ब्लैक कॉफी पीना सही है?

इस स्टडी के अनुसार आप लगभग 5 कप ब्लैक कॉफी पी सकते हैं लेकिन क्या ये सही है? ये पूछने पर न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि कोई भी चीज ज्यादा मात्रा में लेने से शरीर को नुकसान हो सकता है। ऐसे में ब्लैक कॉफी भी संतुलित मात्रा पिएं यानी कि लगभग 3 कप। ध्यान रखें कि इसमें शुगर और दूध बिलकुल भी न मिलाएं।

इसे भी पढ़ें: हार्ट को हेल्दी रखेंगे ये 7 ड्राई फ्रूट्स, डॉक्टर से जानें क्यों हैं ये दिल के लिए फायदेमंद

निष्कर्ष:

हालांकि, कैफीन के तमाम फायदे हैं लेकिन इस बात का हमेशा ख्याल रखें कि आमतौर कॉफी में मिलाई जाने वाली चीजें-जैसे दूध, क्रीम, फ्लेवर्ड सिरप और चीनी इसके तमाम फायदे को नुकसान में बदल सकती है। साथ ही ये न सोचें कि किसी भी चीज से मिलने वाली कैफीन की मात्रा आपकी सेहत के लिए सही है।

FAQ

  • 2 घंटे कॉफी नियम क्या है?

    इस नियम के अनुसार सुबह उठने के पहले 2 घंटे में आपको कॉफी पीनी चाहिए। इससे शरीर में कोर्टिसोल लेवल को कम करने में मदद मिलती है जो कि सुबह उठते ही बढ़ने लगता है।
  • कॉफी से कौन सा अंग सबसे ज्यादा प्रभावित होता है?

    NIH की इस स्टडी के अनुसार कॉफी पीने से अच्छे और बुरे, दोनों प्रकार के प्रभाव होते हैं। कॉफी का सबसे पहला असर आपके सेंट्रल नर्वस सिस्टम पर होता है और उसके बाद इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र और मूत्र मार्ग पर इसका गहरा असर देखा जा सकता है। 

Read Next

रात में मीठा खाने की आदत स्किन के लिए सही नहीं, डॉक्टर से जानें इससे होने वाले 6 नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 11, 2026 16:29 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content