गर्मियों में बहुत से लोग ठंडी ड्रिंक के तौर पर कोल्ड ब्रू कॉफी का सेवन करना पसंद करते हैं। यह ड्रिंक बहुत तेजी से लोकप्रिय हो रही है। कई लोग इसे नॉर्मल आइस्ड कॉफी की तुलना में ज्यादा हेल्दी मानते हैं, लेकिन क्या वाकई में कोल्ड ब्रू कॉफी सेहत के लिए बेहतर है? ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें क्या ये फायदेमंद है और इससे जुड़ी सावधानियां क्या है।
कोल्ड ब्रू कॉफी के क्या फायदे हैं?
कोल्ड ब्रू कॉफी बनाने के लिए कॉफी बीन्स को 12 से 24 घंटों के लिए नॉर्मल रूम टेंपरेचर पर पानी में भिगोकर रखा जाता है। इसके बाद इसके मिक्सचर को छानकर इस ड्रिंक को तैयार किया जाता है। डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, कोल्ड ब्रू कॉफी का सेवन करने से कुछ फायदे मिल सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
फ्रेश महसूस कराए
कोल्ड ब्रू कॉफी शरीर को ठंडक देने और शरीर को फ्रेश महसूस कराती है। गर्मी के मौसम में यह एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक की तरह काम करती है। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है, अगर इसमें एक्स्ट्रा चीनी या क्रीम न मिलाई गई हो।
इसे भी पढ़ें: कुछ लोगों को चाय-कॉफी पीने के तुरंत बाद क्यों आने लगती है नींद? एक्सपर्ट से जानें वजह
शरीर को एनर्जी दे
कोल्ड ब्रू कॉफी में कैफीन की मात्रा नॉर्मल कॉफी से ज्यादा हो सकती है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने और थकान को दूर करने में मदद मिल सकती है।
-1781980928413.jpg)
पेट के लिए आरामदायक
कोल्ड ब्रू कॉफी में नॉर्मल कॉफी के मुकाबले कम एसिड होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से एसिडिटी, गैस और पेट की सेंसिटिविटी जैसी समस्याएं कम होती है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
इसे भी पढ़ें: क्या कॉफी पीने से कमजोर होती हैं हड्डियां? जानें इसमें कितनी सच्चाई है?
क्या कोल्ड ब्रू कॉफी सभी के लिए सही है?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, कोल्ड ब्रू कॉफी के कुछ फायदे हैं, लेकिन इसका अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पंहुचा सकता है। इसमें अधिक मात्रा में कैफीन होता है। ऐसे में इसका अधिक सेवन करने से दिल की धड़कन के तेज होने, नींद न आने, घबराहट होने, हाई ब्लड प्रेशर होने और शरीर में पानी की कमी होने जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना कहती हैं, गर्मी में कोल्ड ब्रू कॉफी पर निर्भर रहने के बजाए पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें।
निष्कर्ष
कोल्ड ब्रू कॉफी गर्मियों में एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक हो सकती है। इसकी कम एसिडिटी और स्मूद स्वाद इसे कई लोगों के लिए बेहतर बनाते हैं। हालांकि, इसे सुपर हेल्दी पेय मानना सही नहीं है। अगर इसे सीमित मात्रा में और बिना ज्यादा चीनी के पिया जाए, तो यह गर्मी के मौसम में एक अच्छी ड्रिंक हो सकती है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
कॉफी पीने के क्या फायदे हैं?
कॉफी पीने का सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, काम पर फोकस करने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने में मदद मिल सकती है, लेकिन ध्यान रहे इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।अच्छे स्वास्थ्य के लिए क्या खाएं?
अच्छे स्वास्थ्य के लिए डाइट में साबुत अनाज, दालें, ताजे फल, हरी सब्जियों, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को डाइट में शामिल करें। इनको खाने से शरीर में एनर्जी बनाए रखने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 20, 2026 23:59 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jun 20, 2026 23:59 IST
Modified By : Priyanka SharmaJun 20, 2026 23:59 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain