गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों को ठंडी और मीठी चीजें खाने का मन करता है। ऐसे में ज्यादातर लोग आइसक्रीम, केक और मिठाइयों का सेवन करना पसंद करते हैं, लेकिन इसमें मौजूद ज्यादा चीनी और कैलोरी वजन बढ़ाने के साथ-साथ ब्लड शुगर को भी प्रभावित कर सकती है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को मीठा खाने की इच्छा हो रही है, तो वे कुछ हेल्दी और लो-कैलोरी डेजर्ट्स का सेवन किया जा सकता है। जिससे क्रेविंग को संतुष्ट करने के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रख सकते हैं। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें इन हेल्दी और टेस्टी समर डेजर्ट्स के बारे में।
लो कैलोरी समर डेजर्ट्स
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, गर्मियों में मीठे की क्रेविंग्स को दूर करने के लिए कुछ लो कैलोरी डेजर्ट्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनसे कुछ स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकते हैं।
1. ग्रीक योगर्ट और बेरी पारफे खाएं
ग्रीक योगर्ट प्रोटीन से भरपूर होती है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है। इसमें ताजे फल मिलाने से स्वाद के साथ पोषण भी बढ़ जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हैं। यह एक लो कैलोरी वाला अच्छा ऑप्शन है। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ अच्छी मात्रा में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन तंत्र में सुधार करने, गट को हेल्दी रखने, वजन को नियंत्रित करने और प्रोटीन की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है।
ग्रीक योगर्ट और बेरी पारफे कैसे बनाएं?
एक गिलास में ग्रीक योगर्ट की एक लेयर लगाएं। इसके ऊपर स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी या अपनी पसंद के मौसमी फल डालें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा-सा शहद और चिया सीड्स भी मिला सकते हैं। इसके बाद इसको खाएं।
इसे भी पढ़ें: दही या ग्रीक योगर्ट, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से
-1781975986759.jpg)
2. फ्रोजन मैंगो योगर्ट बाइट्स खाएं
गर्मियों में बहुत से लोग आम खाना पसंद करते हैं। इसको हेल्दी तरीके से डेजर्ट में शामिल किया जा सकता है। आम में अच्छी मात्रा में विटामिन ए और सी होता है। इसके लिए एक्स्ट्रा चीनी की जरूरत नहीं होती है। इसके अलावा, इसको ठंडे और फ्रेशन स्नैक के तौर पर भी लिया जा सकता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र में सुधार करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
फ्रोजन मैंगो योगर्ट बाइट्स कैसे बनाएं?
इसके लिए आम के छोटे-छोटे टुकड़ों को ग्रीक योगर्ट में डुबोकर एक ट्रे में रखें। ऊपर से थोड़े कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और 2-3 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। इसके बाद इसका सेवन करें।
इसे भी पढ़ें: आम या मैंगो शेक, सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है? डॉक्टर से जानें
3. तरबूज और पुदीना ग्रेनिटा खाएं
गर्मियों में यह एक इटैलियन-स्टाइल फ्रोजन डेजर्ट है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। इसमें कम कैलोरीज होती है। इसका सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट रखने, ठंडक देने, पाचन में सुधार करने और वजन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
तरबूज और पुदीना ग्रेनिटा कैसे बनाएं?
इसके लिए तरबूज के टुकड़ों को पुदीने की पत्तियों और थोड़े नींबू के रस के साथ ब्लेंड करें। मिश्रण को एक कंटेनर में डालकर फ्रीजर में रखें। हर 30 मिनट बाद कांटे से खुरचते रहें ताकि बर्फ के क्रिस्टल बन जाएं। इसके बाद इसका सेवन करें।
निष्कर्ष
गर्मियों में मीठे और ठंडे की क्रेविंग को दूर करने के लिए ग्रीक योगर्ट पार्फे, फ्रोजन मैंगो योगर्ट बाइट्स और तरबूज ग्रेनिटा जैसे लो-कैलोरी समर डेजर्ट को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इससे टेस्ट के साथ-साथ शरीर को पोषण देने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें।
All Images Credit- Freepik
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 20, 2026 22:50 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jun 20, 2026 22:50 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain