वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह की डाइट फॉलो करते हैं, कुछ अपनी पसंदीदा चीज को खाना छोड़ देते हैं, तो कुछ लोग कार्ब्स का सेवन कम कर देते हैं। वेट लॉस के लिए लोग रोटी और चावल का सेवन भी पूरी तरह से बंद कर देते हैं। जबकि यह हमारी रोज की डाइट का हिस्सा है। लोग मानते हैं कि रोटी और चावल खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। क्या वाकई रोटी और चावल खाने से वजन बढ़ सकता है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
वेट लॉस के लिए रोटी और चावल छोड़ने में समझदारी नहीं

वेट लॉस के लिए चावल और रोटी दोनोंं को पूरी तरह से छोड़ना जरूरी नहीं है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं वो कार्ब्स का सेवन करने से बचते हैं और रोटी-चावल दोनों ही कार्ब्स का अच्छा स्रोत हैं। हालांकि कार्ब्स भी हेल्दी डाइट का हिस्सा हैं। कार्ब्स का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। वजन तब बढ़ता है जब आप जरूरत से ज्यादा कैलोरीज का सेवन करने लगते हैं और फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते या आपकी लाइफस्टाइल अनहेल्दी आदतों से भरी होती है।
साल 2021 में Advances In Nutrition नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, चावल और गेहूं का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है, लेकिन यह अकेला कारण नहीं है। स्टडी में वजन बढ़ने का कारण कुल कैलोरी का सेवन भी बताया गया है। हालांकि यह पशु आधारित स्टडी है और इंसानों पर अभी और स्टडीज करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- PM मोदी को भी पसंद है कलबुर्गी रोटी, जानें ज्वार से बनी यह रोटी क्यों है सेहत के लिए खास
रोटी और चावल खाने का हेल्दी रूल अपनाएं
- एक मील में रोटी और चावल दोनोंं को शामिल न करें, एक बार में एक ही अनाज का सेवन करें।
- केवल गेहूं की रोटी या सफेद चावल का सेवन न करें। मोटे अनाज जैसे ज्चार, रागी की रोटी या ब्राउन राइस को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
- केवल गेहूं की रोटी खाने के बजाय गेहूं में दूसरा आटा मिक्स करके रोटी बनाएं।
- रोटी या चावल को प्लेट के 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्से में न रखें। बाकि हिस्से में सलाद और प्रोटीन का स्रोत शामिल करें।
निष्कर्ष:
वजन बढ़ने का दोष केवल रोटी या चावल को देना सही नहीं है। अगर रोटी और चावल को संतुलित मात्रा में और दाल, सब्जी, सलाद के साथ पेयर करके खाएंगे, तो वजन कंट्रोल रहेगा। साथ ही वेट लॉस के लिए दिनभर की कैलोरीज पर गौर करें।
FAQ
कौन से कार्ब्स हेल्दी होते हैं?
बाजरा, ओट्स, ज्वार जैसे साबुत अनाज, फल, सब्जियां और दालों में हेल्दी कार्ब्स पाए जाते हैं। इन्हें हेल्दी डाइट में शामिल कर सकते हैं।रिफाइंड कार्ब्स कौन से होते हैं?
मैदा, सफेद ब्रेड, पेस्ट्री, कुकीज, प्रोसेस्ड स्नैक्स रिफाइंड कार्ब्स की श्रेणी में आते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा कम होती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 20, 2026 12:08 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jun 20, 2026 12:08 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha