Sun Oct 18, 2026 | 08:29 AM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

वजन घटाना चाहते हैं तो मिठाई छोड़ें, इन हेल्दी चीजों से करें मीठा खाने की क्रेविंग कंट्रोल

वजन कम करने के दौरान मीठा छोड़ना मुश्किल लग सकता है। ऐसे में कुछ हेल्दी विकल्प आपकी मीठा खाने की इच्छा को शांत करने के साथ वजन घटाने में भी मदद कर सकते हैं।
वजन घटाना चाहते हैं तो मिठाई छोड़ें, इन हेल्दी चीजों से करें मीठा खाने की क्रेविंग कंट्रोलवजन घटाना चाहते हैं तो मिठाई छोड़ें, इन हेल्दी चीजों से करें मीठा खाने की क्रेविंग कंट्रोल

वजन घटाने की प्रक्रिया में सबसे बड़ी चुनौती अक्सर मीठे की क्रेविंग को कंट्रोल करना होता है। बहुत से लोग जब डाइटिंग शुरू करते हैं तो सबसे पहले चीनी, मिठाई और अन्य मीठी चीजों को छोड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन कुछ समय बाद मीठा खाने की इच्छा इतनी बढ़ जाती है कि पूरा डाइट प्लान बिगड़ जाता है। यही कारण है कि एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वजन घटाने के दौरान मिठाई को पूरी तरह छोड़ने के बजाय उसके हेल्दी विकल्पों को अपनाना ज्यादा प्रभावी तरीका हो सकता है। इस लेख में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानिए, वजन घटाने के लिए मिठाइयों के बजाय क्या खाएं?

वजन घटाने के लिए मिठाइयों के बजाय क्या खाएं?

डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, बाजार में मिलने वाली ज्यादातर मिठाइयों, केक, पेस्ट्री और चॉकलेट में रिफाइंड शुगर और कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इन्हें खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी तो मिलती है, लेकिन ये एनर्जी लंबे समय तक नहीं टिकती। लगातार ज्यादा चीनी का सेवन शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी जमा कर सकता है और वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है, ऐसे में हेल्दी विकल्प जरूर अपनाने चाहिए।

इसे भी पढ़ें: डाइटिंग के दौरान होती है मीठा खाने की क्रेविंग, तो इन 4 हेल्दी चीजों का करें सेवन

  • यदि आपको बार-बार मीठा खाने का मन करता है तो ताजे फलों का सेवन करें। सेब, पपीता, अमरूद, नाशपाती और बेरीज जैसे फलों में नेचुरल मिठास होती है।
  • फलों में फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है, जिससे अनहेल्दी स्नैकिंग कम हो सकती है।
  • डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, फल मीठे की इच्छा को संतुष्ट करने के साथ वजन घटाने में भी मददगार हो सकते हैं।
  • मीठा खाने की ज्यादा इच्छा होने पर सीमित मात्रा में खजूर, किशमिश या अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन किया जा सकता है।
  • इन में नेचुरल शुगर होती है और ये कई जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं। हालांकि इनका सेवन भी संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि ज्यादा मात्रा में खाने से कैलोरी बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: हमेशा होता है मीठा खाने का मन तो डाइट में शामिल करें ये 6 फल, कम होगी शुगर क्रेविंग

What to eat instead of sweets for weight lossWhat to eat instead of sweets for weight loss

डाइटिशियन की सलाह

डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, वजन कम करने के लिए केवल मिठाई छोड़ना ही काफी नहीं है। नियमित एक्सरसाइज, बैलेंस डाइट, पर्याप्त पानी पीना और अच्छी नींद भी जरूरी है। यदि मीठा खाने की इच्छा बार-बार होती है, तो उसे दबाने के बजाय हेल्दी विकल्प चुनना बेहतर हो सकता है।

निष्कर्ष

वजन घटाने का मतलब मीठे से पूरी तरह दूरी बनाना नहीं, बल्कि समझदारी से सही विकल्प चुनना है। बाजार की रिफाइंड शुगर और हाई-कैलोरी मिठाइयों की जगह ताजे फल और सीमित मात्रा में ड्राई फ्रूट्स जैसे नेचुरल विकल्प न सिर्फ मीठे की क्रेविंग को शांत करते हैं, बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं। डाइटिशियन अर्चना जैन के अनुसार, सस्टेनेबल वेट लॉस के लिए खान-पान में इस हेल्दी बदलाव के साथ-साथ नियमित एक्सरसाइज, पर्याप्त पानी और अच्छी नींद को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • मीठा खाने की क्रेविंग क्यों होती है?

    ब्लड शुगर कम या ज्यादा होने, तनाव और अनहेल्दी डाइट के कारण मीठा खाने की इच्छा बढ़ जाती है।
  • क्या फल खाने से वजन बढ़ता है?

    सीमित मात्रा में फल खाने से वजन नहीं बढ़ता बल्कि यह वजन घटाने में मदद करता है।
  • मीठा खाने की इच्छा कैसे कम करें?

    बैलेंस डाइट, पर्याप्त पानी, फाइबर युक्त भोजन और नियमित एक्सरसाइज से क्रेविंग कम हो सकती है, इसके अलावा आप मीठे के हेल्दी विकल्प भी ले सकते हैं।

Read Next

→ चना सत्तू या जौ सत्तू: किडनी के मरीजों के लिए कौन सा है ज्यादा फायदेमंद?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 02, 2026 17:43 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jun 02, 2026 17:43 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Jun 02, 2026 17:43 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain