Expert

हमेशा होता है मीठा खाने का मन तो डाइट में शामिल करें ये 6 फल, कम होगी शुगर क्रेविंग

Sweet Fruits To Satisfy Sugar Cravings Naturally: शुगर क्रेविंग्स को शांत करने के लिए इन फलों का सेवन करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
हमेशा होता है मीठा खाने का मन तो डाइट में शामिल करें ये 6 फल, कम होगी शुगर क्रेविंग

Sweet Fruits To Satisfy Sugar Cravings Naturally: बहुत से लोगों को खाने के बाद मीठे खाने की क्रेविंग होती है। लेकिन कई बार लोग वजन घटाने के चक्कर और हेल्दी रहने के लिए कैंडिज, केक और चॉकलेट जैसी आर्टिफिशियल शुगर खाने से बचते हैं। ऐसे में शुगर क्रेविंग्स को शांत करने के लिए कुछ फलों का सेवन किया जा सकता हैं। फलों में नेचुरल मिठास होती है, जो मीठे की क्रेविंग को शांत करने के साथ शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। इन फलों को दिन के समय कभी भी खाया जा सकता है। फलों में मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स कई बीमारियों से शरीर का बचाव करते हैं। इन फलों के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता हैं। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से शुगर क्रेविंग्स को शांत करने के लिए कौन से फल खाएं।

नाशपाती

नाशपाती स्वाद में मीठी होने के साथ इसको खाने से शुगर क्रेविंग्स कम होती है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होने के साथ, वजन कम होता है और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है। नाशपाती में मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने के साथ पाचन-तंत्र को हेल्दी रखता हैं। नाशपाती में सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी पाया जाता हैं। नाशपाती नेचुरल मीठी होती है, जिससे खाने के बाद मीठे की लालसा कम होती है।

तरबूज

मीठे की क्रेविंग्स को शांत करने के लिए तरबूज का सेवन भी किया जा सकता है। तरबूज में पानी की मात्रा ज्यादा होने से ये शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसमें मौजूद आयरन शरीर की कमजोरी को दूर करता है। शुगर क्रेविंग्स को शांत करने के लिए तरबूज खाने से वजन कंट्रोल में रहता है। तरबूज में सोडियम, पोटेशियम, फाइबर और विटामिन सी पाया जाता हैं।

mango

अमरूद

नियमित रूप से अमरूद खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरकर रखने के साथ मीठे की क्रेविंग्स को कम करता है। इसमें मौजूद सोडियम, पोटेशियम और प्रोटीन ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखता हैं।

इसे भी पढ़ें- चाऊ-चाऊ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 गजब फायदे, जानें इसे खाने का तरीका

खरबूजा

खरबूजा मीठा होता है लेकिन इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में मीठे की क्रेविंग्स होने पर खरबूजे का सेवन किया जा सकता है। ये फल शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ वजन घटाने में भी मदद करता है। खरबूजे में सोडियम, पोटेशियम, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन सी पाया जाता हैं।

बैरीज

मीठे की क्रेविंग्स को शांत करने के लिए बैरीज जैसे ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी और रास्पबेरी का सेवन किया जा सकता हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं। इसके सेवन से वजन कम होने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी पाया जाता हैं।

आम

आम में नेचुरल शुगर मौजूद होती हैं, जो शुगर क्रेविंग्स को शांत करती है। इसमें विटामिन सी, ए, ई और के पाया जाता है, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ मूड स्विंग्स की समस्या को दूर करता हैं। इसके सेवन से पाचन-तंत्र हेल्दी रहता है। 

शुगर क्रेविंग्स को शांत करने के लिए ये फल खाएं जा सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें। 

All Image Crdit- Freepik

Read Next

बेर खाने से दूर हो सकती हैं स्किन से जुड़ी ये 5 समस्याएं, इस तरह से करें डाइट में शामिल

Disclaimer