Expert

बेर खाने से दूर हो सकती हैं स्किन से जुड़ी ये 5 समस्याएं, इस तरह से करें डाइट में शामिल

Jujube Benefits For Skin In Hindi: स्किन के लिए बेर बहुत ही लाभकारी है। इससे स्किन हाइड्रेट होती है और त्वचा का ग्लो भी बढ़ता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बेर खाने से दूर हो सकती हैं स्किन से जुड़ी ये 5 समस्याएं, इस तरह से करें डाइट में शामिल


Jujube Benefits For Skin In Hindi: बेर का सीजन शुरू हो गया है। कई लोग इसे बहुत चाव से खाते हैं। यह सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे फाइबर, आयरन, विटामिन, कैल्शियम आदि। आप यह जानते होंगे कि बेर का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पाचन क्षमता में सुधार होता है। यही नहीं, बेर का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों का रिस्क भी कम होता है। इसमें हार्ट डिजीज भी शामिल है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बेर का सेवन करने से स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं  से भी राहत मिलती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि बेर को डाइट में शामिल करने से स्किन से जुड़ी कौन-कौन सी समस्याएं दूर हो सकती हैं। साथ ही, जानें इसे डाइट का हिस्सा कैसे बनाएं।

स्किन के लिए बेर खाने के फायदे- Jujube Benefits For Skin In Hindi

Jujube Benefits For Skin In Hindi

स्किन डलनेस दूर होती है

बेर विटामिन-सी, विटामिन-ए और विटामिन- बी का अच्छा स्रोत है। डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी के अनुसार, "ये सभी तत्व एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को हेल्द रखने में मदद करते हैं। यही नहीं, इससे चेहरे की डलनेस दूर होती है और स्किन हाइड्रेट भी रहती है। इसके अलावा, इसमें मिनरल्स जैसे पोटैशियम, मैग्नीशियम भी होता है, जो कि स्किन के लिए लाभकारी माने जाते हैं। इस तरह, देखा जाए तो बेर का सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है।"

स्किन टोन में सुधार होता है

बेर का सेवन करने से स्किन टोन बेहतर होती है। दिव्या गांधी की मानें, "बढ़ता काम का तनाव और बढ़ते प्रदूषण का स्किन पर नेगेटिव असर पड़ता है। इसे कम करने के लिए जरूरी है महिलाएं और पुरुष तरह-तरह के केमिकल युक्त क्रीम या फेस प्रोडक्ट का यूज करते हैं। वहीं, अगर आप बेर का सेवन करते हैं, तो प्राकृतिक रूप से स्किन टोन बेहतर होती है। असल में, बेर में फाइबर होता है, जो कि डाइजेशन को बेहतर रखता है। इससे शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। इसका पॉजिटिव असर स्किन पर देखने को मिलता है।"

इसे भी पढ़ें: औषधीय गुणों से भरपूर है बेर, जानें बेर खाने के 9 फायदे और नुकसान

एजिंग के लक्षण कम होते हैं

Jujube Benefits For Skin In Hindi

यह बात हम सभी जानते हैं कि मौजूदा जीवनशैली ऐसी हो गई है, जहां हर कोई ओवर वर्क से परेशान है। इसका नेगेटिव असर स्किन पर भी नजर आता है। दिव्या गांधी कहती हैं, "कम उम्र में ही युवाओं के चेहरे पर एजिंग के लक्षण दिखने लगते हैं। खाकसर झुर्रियां और झाइयां उभरने लगती हैं। इसके पीछे खानपान की बुरी आदतें भी शामिल हैं। वहीं, अगर आप बेर को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं, तो एजिंग के लक्षण में कमी देखी जा सकती है। एक्सपर्ट की मानें, तो इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी तत्व भी होते हैं। इनकी मदद से एजिंग प्रोसेस धीमी हो सकती है।"

इसे भी पढ़ें: बेर की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, आज से ही डाइट में करें शामिल

स्किन रिपेयर होती है

पुरुषों की तुलना में महिलाओं के चेहरे पर ज्यादा दाग-धब्बे होते हैं। बेर खाने से स्कार्स और एक्ने कम हो सकते हैं, डार्क स्पॉट्स में भी कमी आती है और हाइपरपिग्मेंटेशन भी दूर होते हैं। वास्तव में, बेर में विटामिन-सी होता है। यह विटामिन स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इससे त्वचा में भी निखार आता है और स्किन को नेचुरली रिपेयर होने में भी मदद मिलती है।

स्किन प्रॉब्लम दूर होती है

स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम जैसे एक्जिमा या रोजेशिया होने पर लोगों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। एक्सपर्ट की मानें, तो स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम होने पर लोगों को खानपान की सही आदतों को फॉलो करना चाहिए। ऐसी चीजें खानी चाहिए, जिससे स्किन की इरिटेशन दूर होती है और जलन आदि की समस्या भी कम होती है। बेर, ऐसी ही एक चीज है। बेर के एक्सट्रैक्ट में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं। यह सेंसिटिव स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है।

बेर का डाइट में कैसे शामिल करें- How to eat Jujubes Fruit In Hindi

  • बेर को फल के रूप में खाया जा सकता है।
  • बेर से कई तरह के डिशेज बनाई जा सकती हैं, आप उन्हें ट्राई कर सकते हैं।
  • बेर के पत्ते और इसकी जड़ों का भी खाने में उपयोग किया जाता है।
  • बेर की चाय भी काफी लाभकारी होती है।

All Image Credit: Freepik 

Read Next

महिलाओं के लिए रामबाण है क्विनोआ, जानें इसे खाने के फायदे

Disclaimer