बेर का फल जिसे चीनी सेब भी कहा जाता है एक मौसमी फल है। यह फल अनेक प्रकार के औषधीय गुणों से परिपूर्ण है। भारत में पाए जाने वाले बेर फल का वानस्पतिक नाम 'जिजिफस मोरिसियाना' है। यह भारत में पाए जाने वाले प्राचीनतम फलों में से एक है, बेर फल का जिक्र रामायण में भी किया गया है। यह फल अनेक प्रकार के औषधीय और पौष्टिक तत्वों जैसे विटामिन, खनिज और शर्करा से युक्त होता है। यह फल भारत के साथ-साथ चीन, यूरोप और रूस के अलावा दुनिया के कई देशों में उगाया जाता है। इस फल का उपयोग खाने के अलावा दवाइयों के निर्माण में भी किया जाता है। बेर का सेवन उचित मात्रा में करने से हमारे शरीर को कई फायदे होते हैं। भारत में बेर का अचार और मुरब्बा भी बनाया जाता है। बेर खाने के अनेकों फायदे होते हैं लेकिन अगर इसका सेवन सही तरीके से नहीं किया गया तो इसके नुकसान भी देखने को मिलते हैं।
बेर के फल में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व
बेर के फल में अनेकों पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। बेर में प्रमुख रूप से विटामिन, राइबोफ्लेविन और थायमिन जैसे तत्व पाए जाते हैं और इसके साथ बेर प्रोटीन, पोटेशियम और कैल्शियम समेत कई पोषक तत्वों का भण्डार माना जाता है। यह विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है, आयुर्वेद के मुताबिक बेर के बीजों में कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी होती है। बेर के फल में पाए जाने वाले कुछ प्रमुख पोषक तत्व इस प्रकार हैं
- -विटामिन सी, ए, और बी कॉम्प्लेक्स
- -कार्बोहाइड्रेट
- -प्रोटीन
- -वसा
- -आयरन और कॉपर
- -कैल्शियम और फास्फोरस
- -सोडियम
- -जिंक
- -साइट्रिक एसिड
इसे भी पढ़ें : What To Do After Eating: भोजन करने के बाद जरूर करें ये 1 काम, वजन होगा कम, शुगर रहेगा कंट्रोल
बेर खाने के फायदे (Benefits of Jujube)
वैसे तो बेर का फल औषधीय गुणों से युक्त होने के कारण हर प्रकार से लाभदायक होता है लेकिन आयुर्वेद के हिसाब से भी बेर खाने के अनेकों फायदे हैं। बेर के फल, पत्तियों और बीज का उपयोग अनेक प्रकार से आयुर्वेद में किया जाता है। बेर का फल अपच और पित्तनाशक माना जाता है। इसके बीज गर्भावस्था में मतली, उल्टी और पेट दर्द को रोकने के लिए भी प्रयोग में लाये जाते हैं। बेर की पत्तियां और जड़ें आयुर्वेदिक काढ़ा बनाने में भी उपयोग में लायी जाती हैं। बेर के फल में विटामिन सी, कैल्शियम, लोहा, फास्फोरस, पोटेशियम और जस्ता प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से यह शरीर के प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune system) को भी मजबूत करता है। पारंपरिक चिकित्सा और अनिद्रा जैसी बीमारियों के इलाज में भी बेर का प्रयोग किया जाता है। बेर खाने के कुछ प्रमुख फायदे इस प्रकार से हैं -
1. शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune system) को मजबूत करना
2. पाचन तंत्र और कब्ज जैसी बीमारियों में फायदेमंद
3. मस्तिष्क विकास में सहयोगी
4. तनाव, अनिद्रा जैसी बीमारियों में उपयोगी
5. शरीर की बैक्टीरिया से रक्षा
6. बेर में मौजूद कैल्शियम दांतों और हड्डियों को मजबूत करता है
7. लिवर से जुड़ी समस्याओं में उपयोगी
8. एंटी एजिंग तत्व चेहरे को रखते हैं साफ़
9. बालों के विकास में लाभदायक
इसे भी पढ़ें : इम्यूनिटी बूस्टर है गांठ गोभी (कोहलरबी), जानें इसे खाने के 8 फायदे और कुछ नुकसान
बेर खाने के नुकसान (Side Effects of Jujube)
तमाम पौष्टिक तत्वों और औषधीय गुणों से युक्त बेर के खाने से ज्यादातर लोगों को कोई नुकसान नही होता है। लेकिन कुछ परिस्थितियों में बेर का सेवन वर्जित हैं। कुछ आयुर्वेदिक शोध में कहा गया है कि अधिक मात्रा में बेर का सेवन करने से दस्त, सुस्ती, भूख का कम लगना या कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि बेर के सेवन अधिक नुकसान नहीं होता लेकिन इसका सेवन इन लोगों को नही करना चाहिए-
से तो बेर के नुकसान खास नहीं हैं, लेकिन इसका सेवन करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे :
- -मधुमेह की बीमारी से पीड़ित लोगों को
- -लो फाइबर डाइट का पालन करने वाले लोगों को
- -लेटेक्स से एलर्जी होने पर भी बेर का सेवन नही करना चाहिए
- -पेट की गैस और सूजन से पीड़ित लोगों को
अगर आप कोई तनाव या अनिद्रा से जुड़ी दावा का सेवन कर रहे हैं तो बेर के सेवन से परहेज करना चाहिए। तो, बेर के इन सभी फायदे और नुकसान को जानें और इन्हें अपने डाइट में शामिल करें।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi
Read Next
What To Do After Eating: भोजन करने के बाद जरूर करें ये 1 काम, वजन होगा कम, शुगर रहेगा कंट्रोल
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version