कब्ज एक ऐसी समस्या है, जिसका प्रभाव लगता भले ही पेट पर हो लेकिन पूरा शरीर इससे प्रभावित होता है । डाइट में बदलाव हो या फिर नींद आने में दिक्कत, तनाव या जीवनशैली से जुड़ी खराब आदतें , कब्ज एक बहुत ही आम समस्या है, जो कभी भी किसी को भी हो सकती है। इस दौरान होने वाली परेशानी आपको दर्द का अनुभव भी करा सकती है। बहुत से लोग इस बात को नहीं जानते होंगे कि कब्ज को दूर रखने और इससे निजाते पाने के लिए पानी पीना सबसे अच्छा तरीका है, हालांकि ऐसे कई प्राकृतिक तरीके हैं, जिन्हें आप मल त्याग को स्वस्थ रखने के लिए अपना सकते हैं। इनके सेवन से आपको अपना पेट ठीक रखन में मदद मिलेगी और आपको इन्हें खरीदने के लिए ज्यादा पैसे भी खर्च नही करने होंगे। इतना ही नहीं ये औषधि आपको अपनी रसोई में ही मिल जाएंगे।
रसोई में मौजूद ये 5 औषधियां आपको कब्ज से रखेंगी दूर
तिल के बीज
अपने तैलीय गुणों के कारण तिल के बीज आंतों को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं। तिल के बीज का सेवन आपको कब्ज की परेशानी से राहत दिला सकता है। इंटरनेशनल जर्नल फॉर रिसर्च इन एप्लाइड साइंस एंड इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, तिल के बीज न केवल प्राकृतिक लैक्सेटिव हैं, बल्कि इन्हें सलाद और अनाज में भी डालकर सेवन किया जा सकता है।
इसे भी पढे़ंः पुरुषों में कब्ज की सम्स्या दूर करेंगे ये आयुर्वेदिक उपचार, पाएं राहत
टॉप स्टोरीज़
मिंट टी
अगर आप कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं, तो मिंट टी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है। पाचन को उत्तेजित करने के लिए एक प्राकृतिक औषधि के रूप में मिंट टी कब्ज से जल्दी छुटकारा पाने में मदद करती है। आपको बस अपनी चाय में कुछ पुदीने की पत्तियां और अदरक डालनी हैं। पुदीना, पाचन तंत्र की मांसपेशियों को आराम देता है, अदरक शरीर में अधिक गर्मी पैदा करने में मदद करता है। साथ में मौजूद तत्व आपको कब्ज से राहत दिलाने के लिए जादू की तरह काम करेंगे।
चिया बीज
फाइबर से भरे चिया बीज आपकी पेट से संबंधित समस्याओं को आसानी से दूर करने में मदद करते हैं। चिया के बीज का सेवन करने का सही तरीका है कि उन्हें पानी में मिलाकर रात भर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह पानी मिलाएं और इसे खाली पेट पी लें। चिया बीज की जेल जैसी बनावट आपके मल को आसानी से आंत के माध्यम से बाहर निकालने में मदद करती है।
इसे भी पढे़ंः कब्ज और अपच की समस्या में बहुत फायदेमंद है इन 5 फलों का जूस, पिएं और स्वस्थ रहें
अंरड़ी का तेल
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, खाली पेट एक से दो चम्मच अरंडी के तेल का सेवन करने से लगभग आठ घंटे में परिणाम मिलते हैं। जब आप इस तेल का सेवन करते हैं तो अरंडी का तेल छोटे यौगिकों में टूट जाता है जो आपकी बड़ी और छोटी आंतों को उत्तेजित करेगा। यह आपके पाचन तंत्र को आराम देगा और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखेगा।
एलोवेरा
आपने अपनी त्वचा या बालों के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन इसे प्राकृतिक लैक्सेटिव के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एलोवेरा में एंथ्राक्विनोन नामक प्राकृतिक रेचक यौगिकों के अलावा 75 विटामिन, एंजाइम, खनिज और शुगर शामिल होता है। यह आपकी आंत में पानी की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है और उन्हें बाहर निकलने में आसान बनाता है। एलोवेरा का सेवन आपके मल को चिकनाई देगा और इस प्रकार, कब्ज को दूर रखेगा।
Read more articles on Home-Remedies in Hindi