
सही मायने में, आपको हर दिन कम से कम 10-15 मिनट के लिए चलना चाहिए, और यदि आपके पास समय है, तो आप समय सीमा भी बढ़ा सकते हैं।
After Meal Fitness Tips: जिस प्रकार के हम पौधों को बढ़ने के लिए खाद-पानी देते हैं, उसी प्रकार से हमारे शरीर के विकास के लिए भोजन यानी पोषक तत्वों की आवश्यकता पड़ती है। स्वस्थ आहार एक स्वस्थ शरीर के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन सिर्फ भोजन कर लेने भर से ही आपका शरीर फिट रहे इसकी कोई गारंटी नहीं दे सकता है। इसके लिए कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। मसलन आपका आहार कैसा है, आहार की गुणवत्ता और मात्रा कितनी है, भोजन करने का समय और भोजन में मौजूद पोषक तत्व आदि आपके स्वस्थ रहने के प्रयासों में मददगार होते हैं।
हालांकि, जब वजन को नियंत्रण में रखने की बात आती है, तो कुछ लोग कंफ्यूज रहते हैं। ऐसे लोग अच्छा खाना और व्यायाम दोनो ही करना चाहते हैं। मगर कई बार ऐसा नहीं हो पाता है। पिछले एक महीने से चल रहे लॉकडाउन ने भी उनकी इस चिंता को बढ़ा दिया है। क्योंकि जिम और पार्क बंद होने के कारण, वे अब किसी भी तरह की गैर-जरूरी गतिविधि के लिए अपना घर नहीं छोड़ पा रहे हैं।
लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि वे अपने घर के अंदर फिट नहीं रह सकते। हर दिन एक सिंपल रूटीन को फॉलो कर के अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। भोजन के बाद टहलना एक ऐसी दिनचर्या मानी जाती है। इससे न सिर्फ आपका वजन नियंत्रित रहता है बल्कि डायबिटीज पेशेंट के लिए अपना ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
अध्ययन भी करते हैं इस बात की पुष्टि
कुछ अध्ययन कहते हैं कि भोजन करने के बाद कम से कम 15 मिनट तक भी टहलना आपके बढ़े हुए रक्त शर्करा को नियंत्रित कर सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जो टाइप 2 मधुमेह से पीड़ित हैं। घर की छत, सीढ़ियों, हॉल या लॉन में टहल सकते हैं। यह कहा जाता है कि रक्त शर्करा के स्तर में बढ़ोत्तरी भी एक कारण है जिससे लोगों का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। हालांकि, वैसे भी शुगर का बढ़ना-घटना शरीर के लिए अच्छा नहीं है।
भोजन के बाद टहलने से क्या होता है?
जब आप थोड़ी देर के लिए चलते हैं, तो आप भोजन को पाचन तंत्र के माध्यम से आसानी से पचाने की अनुमति देते हैं और पाचन की प्रक्रिया को भी तेज करते हैं। यह किसी भी तरह के पेट या पाचन संबंधी समस्याओं का ख्याल रख सकता है। इससे आपको कब्ज और गैस संबंधी समस्या नहीं होती है। आलस्य की समस्या से दूर रहते हैं। हमारे आंत भी स्वस्थ रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: मूंगफली भिगोकर खाने से मिलती है बादाम से ज्यादा ताकत, मसल्स बनाने वालों के लिए है रामबाण
कितनी देर टहलना चाहिए?
आदर्श रूप से, आपको हर दिन कम से कम 10-15 मिनट के लिए चलना चाहिए, और यदि आपके पास समय है, तो आप समय सीमा भी बढ़ा सकते हैं। केवल एक चीज जो आपको ध्यान में रखनी है वह यह है कि भोजन करने के एक घंटे के भीतर चलना होता है। और आप घर के अंदर भी घूम सकते हैं, इसलिए आपके पास ऐसा न करने के लिए कोई बहाना नहीं हो सकता है। आप घर की थोड़ी जगह में भी वॉक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज से लेकर पेट के अल्सर तक को ठीक कर देता है बेल का शरबत, कंट्रोल करता है कोलेस्ट्रॉल
टहलने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
आपको बस चलने की आवश्यकता है, लेकिन याद रखें कि गति धीमी होनी चाहिए क्योंकि तेज गति से चलना आपके पाचन की प्रक्रिया को गड़बड़ कर सकता है। यानी आपको भोजन के बाद दौड़ना या कोई कठोर कसरत नहीं करना है।
यदि आप वास्तव में वजन कम करने में रुचि रखते हैं, तो भोजन के बाद सिर्फ चलने से फायदा नहीं होगा। इसके अतिरिक्त, आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि आप क्या खाते हैं और कितना खाते हैं। इसके अलावा, यदि संभव हो तो, भोजन के बाद हर हफ्ते कम से कम पांच बार 30 मिनट तक टहलें।
Read More Articles On Healthy Diet In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।