Doctor Verified

महिलाओं के लिए रामबाण है क्विनोआ, जानें इसे खाने के फायदे

Quinoa Benefits for Female: क्विनोआ में एंटी-सेप्टिक, एंटी-एजिंग और एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं के लिए रामबाण है क्विनोआ, जानें इसे खाने के फायदे


Quinoa Benefits for Female: महिलाओं में खानपान से जुड़ी गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। बीमारियों से बचने और शरीर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में हेल्दी और पौष्टिक चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। क्विनोआ का सेवन करने से महिलाओं को बहुत फायदा मिलता है। क्विनोआ एक तरह का अनाज ही है, जिसका सेवन करने से शरीर को पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा मिलती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कई गंभीर परेशानियों में भी फायदा मिलता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, महिलाओं के लिए क्विनोआ का सेवन करने के फायदे और सही तरीका।

महिलाओं के लिए क्विनोआ के फायदे- Quinoa Benefits for Female in Hindi

क्विनोआ एक तरह का ग्रेन है, जिसका सेवन करने से पेट और पाचन से लेकर डायबिटीज जैसी गंभीर परेशानियों में फायदा मिलता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "क्विनोआ में एंटी-सेप्टिक, एंटी-एजिंग और एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। इसके अलावा क्विनोआ में आयरन, फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की भी पर्याप्त मात्रा होती है।"

Quinoa Benefits for Female

इसे भी पढ़ें: क्‍या रोज क्विनोआ खा सकते हैं? जानें क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट

नियमित रूप से क्विनोआ का सेवन करने से महिलाओं को ये फायदे मिलते हैं-

1. एनीमिया में फायदेमंद

क्विनोआ का सेवन करने से महिलाओं में खून की कमी या एनीमिया की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन या खून की कमी दूर करने और एनीमिया से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।

2. गर्भावधि डायबिटीज में फायदेमंद

प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली डायबिटीज से बचने के लिए क्विनोआ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। क्विनोआ में मौजूद गुण शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और इंसुलिन प्रोडक्शन को ठीक रखने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या डायबिटीज में क्‍व‍िनोआ का सेवन करने से मिलता है लाभ? जानें क्‍व‍िनोआ से सेहत को मिलने वाले 9 फायदे

3. वजन कम करने में फायदेमंद

वजन कम करने के लिए क्विनोआ का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट समेत कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो वजन कंट्रोल करने में मदद करते हैं। क्विनोआ का नियमित रूप से सेवन करने से मेटाबॉलिज्म ठीक रखने में मदद मिलती है।

4. स्किन हेल्दी रखने में फायदेमंद

महिलाओं की स्किन को ठीक रखने और समस्याओं से बचाने में क्विनोआ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद सैपोनिंस स्किन का ग्लो ठीक रखने, दाग-धब्बे और मुँहासों से बचाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से स्किन पर उम्र के असर को कम करने में भी मदद मिलती है।

5. सूजन कम करने में मददगार

शरीर की सूजन कम करने के लिए क्विनोआ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर ब्यूटिरेट नामक फैटी एसिड होता है, जो सूजन कम करने में मदद करता है।

क्विनोआ, चावल की तरह ही पकने के बाद, फूल जाता है। क्विनोआ का सेवन, ब्रेकफास्‍ट, लंच और ड‍िनर तीनों के ल‍िए ही क‍िया जा सकता है। क्विनोआ से सलाद, सूप, पोर‍िज, पेनकेक्‍स बना सकते हैं। किसी भी समस्या या बीमारी में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

एक्ने और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए पिएं ये सुपरड्रिंक, जानें रेसिपी और फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version