Jujube Benefits For Children: बेर का मौसम शुरू हो चुका है। यह छोटा-सा फल बहुत स्वादिष्ट होता है और बच्चों की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। हर पेरेंट्स को चाहिए कि वे अपने बच्चों को इस मौसम में बेर जरूर खिलाएं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यही कारण है कि बदलते मौसम में बच्चों को बेर खिलाने से उनकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है, वे बीमार नहीं पड़ते और मौसमी स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचे रहते हैं। बेर विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है। यह बच्चों को सर्दी-जुकाम से भी बचाता है। इसके अलावा, बेर खाने से कई गंभीर बीमारियां या संक्रमण से भी बचाव किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं बच्चों को बेर खिलाने के फायदे।
बच्चों को बेर खिलाने के फायदे: Jujube Benefits For Children In Hindi
पाचन क्षमता में सुधार होता है
पेरेंट्स अक्सर अपने बच्चों की कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्या से परेशान रहते हैं। नवी मुंबई स्थित अपोलो अस्पताल के Lead consultant Pediatric Critical Care Specialist डॉ. नारजोहन मेश्राम के अनुसार, "आजकल के ज्यादातर बच्चों की खानपान की आदतें खराब होती हैं। यही कारण है कि उनकी पाचन क्षमता कमजोर रह जाती है। ऐसे में अगर आप बच्चों को नियमित रूप से इस मौसम में बेर खिलाया जाए, तो उनकी पाचन क्षमता बेहतर होती और कब्ज की समस्या भी दूर होती है। वास्तव में, बेर कार्ब्स और फाइबर का अच्छा स्रोत है। यह मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है बच्चों को सारा दिन एक्टिव रहने में मदद करता है।"
इसे भी पढ़ें: बच्चों का पाचन तंत्र ठीक करने के लिए उन्हें दें ये 5 फल, जानें सेवन का तरीका और फायदे
इम्यूनिटी को बूस्ट करता है
बेर विटामिन-सी और विटामिन-ए का बहुत अच्छा स्रोत है। यह बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। इसके सेवन से शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की प्रक्रिया भी धीमी होती है। डॉ. नारजोहन मेश्राम कहते हैं, "बच्चों को बेर खिलाने से इस बदलते मौसम में वे बीमर होने से बच सकते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-एलर्जिक तत्व पाए जाते हैं, जो बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।"
इसे भी पढ़ें: औषधीय गुणों से भरपूर है बेर, जानें बेर खाने के 9 फायदे और नुकसान
स्ट्रेस और एंग्जाइटी कम होती है
पेरेंट्स को लग सकता है कि भला बच्चों को भी एंग्जाइटी या स्ट्रेस हो सकता है? लेकिन आजकल एग्जाम का टाइम चल रहा है। इस वजह से बच्चे काफी परेशान रहते हैं। डॉ. नारजोहन मेश्राम की मानें, अगर पेरेंट्स अपने बच्चों को रेगुलर मुट्ठीभर बेर खिलाएं, तो इससे उनके ब्रेन और नर्वस सिस्टम पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इससे मन शांत रहता है और स्ट्रेस तथा एंग्जाइटी से लड़ने की क्षमता बेहतर होती है।
हड्डियां मजबूत होती हैं
ग्रोइंग एज में अक्सर बच्चों को पैरों में दर्द रहता है। वैसे भी आजकल बच्चे ज्यादातर समय स्क्रीन के सामने बैठे रहते हैं। इससे निपटने के लिए पेरेंट्स अपने बच्चों को बेर जरूर खिलाएं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों में भी बेर खाना फायदेमंद होता है। बेर खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार आता है।
ब्लड प्यूरिफाई करता है
जैसा कि पहले ही जिक्र किया गया है कि बेर एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। इसमें कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स हैं, जो ब्लड को प्यूरिफाई करने का काम करते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो बच्चों को बेर का एक्सट्रैक्ट खिला सकते हैं। इससे शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं, सूजन में कमी आती है और ब्लड से जुड़ी कई बीमारियों का रिस्क भी कम होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version