Jujube or Ber Benefits For Hair In Hindi: बेर का सेवन करने से कई तरह के स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो सकती है। यह विटामिन-सी, विटामिन-ए और एंटी-ऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। ऐसे में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आप बेर का सेवन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, बेर का सेवन करने से महिलाओं में हार्मोन संतुलित रहते हैं और पुरुषों के लिए भी यह बहुत ही लाभकारी फल है। क्या आप जानते हैं कि बेर का सेवन करना बालों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है? बेर का सेवन करने से बाल लंबे और घने भी बनते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं बेर किस तरह बालों के लिए लाभकारी (Balon Ke Liye Ber ke Fayde) है और आप इसे अपनी डाइट का हिस्सा कैसे बना सकते हैं? इस बारे में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।
बालों के लिए बेर खाने का फायदा- Jujube or Ber Benefits For Hair In Hindi
बालों को मजबूती प्रदान करता है
बेर विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, आयरन, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे कई तरह के विटामिन और मिनरल्स का अच्छा स्रोत है। इसका सेवन करने से बालों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे बालों की मजबूती बढ़ती है।
इसे भी पढ़ें: Beer से बनाएं अपने बालों को मजबूत और चमकदार, बनाएं ये 4 बियर हेयर मास्क
हेयर फॉल कम होता है
जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि बेर एंटी-ऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। इसका सेवन करने से ऑक्सीडेटिव तनाव की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। नतीजतन, कम उम्र में बाला का सफेद होना या झड़ना कम होता हे। इतना ही नहीं, अपनी डाइट में बेर शामिल करने से स्कैल्प को भी बहुत फायदा पहुंचता है। स्कैल्प को मजबूती मिलती है और बालों की हेल्थ में सुधार होता है।
हेयर ग्रोथ बेहतर होती है
बेर में मौजूद विटामिन और मिनरल्स की मदद से स्कैल्प को जरूरी पोषण मिलता है। न्यूट्रिएंट्स की मदद से बालों का झड़ना रुकता है और बालों की ग्रोथ में भी मदद मिलती है। यही नहीं, बेर का सेवन करने से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है, बाल घने होते हैं और ग्रोथ को भी बढ़ावा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: सेहत से जुड़ी इन 8 समस्याओं को दूर करती है बेर के पेड़ की छाल, जानें प्रयोग के तरीके
स्कैल्प बेहतर होती है
जेसा कि कुछ देर पहले हमने जिक्र किया है कि बेर का सेवन करने से इसका पॉजिटिव असर स्कैल्प पर भी पड़ता है। आप चाहें, तो बाजार से बेर का अर्क भी खरीद सकते हैं। बेर का अर्क बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इससे स्कैल्प पर लगाने से सूजन कम होती है, इरीटेशन खत्म होती है और स्कैल्प मॉइस्चर होती है। इस तरह, बेर के अर्क की मदद से स्कैल्प की सेहत में सुधार देखने को मिलता है। यही नहीं, बेर के अर्क की मदद से डैंड्रफ और इचिंग की समस्या से भी राहत मिलती है।
बालों शाइनी बनते हैं
बेर में मौजूद पोषक तत्व, हमारे बालों को कई तरह के फायदा पहुंचा सकता है। आप चाहें, तो इसका सेवन करें या फिर इससे बने अर्क को अपने बालों पर लगाएं। इससे न सिर्फ बाल मॉइस्चर होते हैं, बल्कि बाल शाइनी भी बनते हैं।
बेर को डाइट का हिस्सा कैसे बनाएं- How To Add Jujube In Your Diet For Hair In Hindi
- बेर को आप फल के रूप में खा सकते हैं।
- बेर से बने प्रोडक्ट का यूज बालों के लिए (Balon Ke Liye Ber Kaise Lagaen) किया जा सकता है।
- बेर को सुखाकर स्नैक्स के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है।
- दही और दलिए से बनी रेसिपी में आप बेर को टॉपिंग्स के रूप में यूज करके खा सकते हैं।
कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि बेर बालों के लिए बहुत ही लाभकारी है। लेकिन, हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है और इसकी जरूरतें भी अलग-अलग होती हैं। इसलिए, यह संभव है कि बेर किसी की हेयर ग्रोथ में मदद कर सकता है, वहीं किसी के लिए यूजफुल साबित न हो। इसलिए, बालों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
All Image Credit: Freepik