बेर बेहद ही स्वादिष्ट फल होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। एक्सपर्ट इसे पोषण का पावर हाउस कहते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करते हैं और आपको फ्री रेडिकल्स की वजह से होने वाले खतरे से दूर रखने में मदद करते हैं। आज के दौर में खराब लाइफस्टाइल का असर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। अनियमित दिनचर्या का असर कई लोगों की फर्टिलिटी पर भी देखने को मिलता है। इस लेख में डाइटिशियन दिव्या गांधी से जानते हैं कि बेर में किस तरह के पोषक तत्व होते हैं। साथ ही, यह पोषक तत्व फर्टिलिटी (Jujube benfits for fertility) के लिए किस तरह आवश्यक हो सकते हैं।
फर्टिलिटी के लिए बेर खाने के फायदे - Jujube Benefits For Fertility In Hindi
हार्मोन को संतुलित करे
बेर में फ्लेवोनोइड्स और सैपोनिन सहित फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं, जो हार्मोनल संतुलन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। अनियमित पीरियड्स या प्रजनन क्षमता को प्रभावित करने वाले हार्मोनल असंतुलन से जूझ रही महिलाओं के लिए बेर का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इससे ओवुलेशन प्रक्रिया में सुधार होता है।
टॉप स्टोरीज़
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
एंटीऑक्सिडेंट शरीर के हानिकारक फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल्स प्रजनन कोशिकाओं को नकुसान पहुंचा सकते हैं। बेर में विटामिन सी, फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो पुरुष और महिला दोनों के प्रजनन अंगों को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में सहायक होते हैं।
तनाव कम करें
प्रेग्नेंसी से पहले कुछ महिलाओं को स्ट्रेस या तनाव का सामना करना पड़ सकता है। तनाव की वजह से भी महिलाओं व पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे बचने के लिए आप बेर का सेवन कर सकते हैं। बेर में एडाप्टोजेनिक गुण होते हैं।
ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करें
प्रजनन स्वास्थ्य के लिए ब्लड सर्कुलेशन का बेहतर होना बेहद जरुरी होता है। प्रजनन अंगों को रक्ते के माध्यम से ऑक्सीजन प्राप्त होती है। ऐसे में आप ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए बेर का सेवन कर सकते हैं। इससे पुरुषों में फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या का जोखिम कम होता है।
पोषक तत्व अवशोषण बेहतर करें
पोषक तत्वों की कमी हार्मोनल संतुलन को बाधित करके और प्रजनन प्रक्रिया को बाधित कर सकती है। बेर में पोषक तत्वों में विशेष रूप से आयरन और कैल्शियम के अवशोषण को प्राकृतिक रूप से बढ़ाने का काम करता है। इससे प्रजनन स्वास्थ्य बेहतर होता है।
बेर का सेवन कैसे करें - How To Eat Jujube in Hindi
बेर का फल अंगूर से थोड़ा बड़ा होता है। इसके अंदर गुठली होती है। आप बेर का सेवन सीधे तौर पर कर सकते हैं। यह बेहद ही स्वादिष्ट और मीठा होता है। इसके अलावा, आप सलाद के साथ भी बेर का सेवन कर सकते हैं। अगर, आपको इसके स्वाद को बढ़ाना है तो आप इसे चाट मसाले के साथ सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : बेर खाने से महिला को मिलते हैं गजब के फायदे, आज से ही डाइट में करें शामिल
बेर के फल को शरीर के पोषण मिलता है, जिससे एनर्जी का लेवल बढ़ता है। साथ ही, आपके प्रजनन स्वास्थ्य पर सकारात्म प्रभाव पड़ते हैं। यदि, आपको लंबे समय से प्रजनन से जुड़ी समस्या है तो इस स्थिति में आप डॉक्टर से संपर्क करें।
All Image Credit : FreePik