Doctor Verified

World Breastfeeding Week: क्या ब्रेस्टफीड करवाने से मां का वजन बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें संबंध

Breastfeeding Se Vajan Badhta Hai Kya: ब्रेस्टफीड करवाने के दौरान मां का वजन प्रभावित हो सकता है। कैसे, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
World Breastfeeding Week: क्या ब्रेस्टफीड करवाने से मां का वजन बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें संबंध


Does Breastfeeding Cause Weight Gain In Hindi: हर नई मां को ब्रेस्ट फीड जरूर करवाना चाहिए। इससे बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर होता है। विशेषज्ञों की मानें, तो ब्रेस्ट फीड करवाने से न सिर्फ बच्चे की हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है, बल्कि मां के स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। जैसे ब्रेस्ट फीड कराने से मां की मेंटल हेल्थ में सुधार होता है, बच्चे और मां के बीच बॉन्ड बेहतर होता है। लेकिन, कुछ महिलाओं का मानना है कि ब्रेस्ट फीड करवाने की वजह से उनकी शरीर बेडौल हो जाता है यानी उनका वजन बढ़ जाता है। सवाल है, क्या वाकई ऐसा होता है या फिर यह महज एक मिथक है? आइए, जानते हैं वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता का क्या कहना है।

क्या ब्रेस्टफीड करवाने से मां का वजन बढ़ सकता है?- Why Do I Keep Gaining Weight While Breastfeeding In Hindi

Why Do I Keep Gaining Weight While Breastfeeding In Hindi

डिलीवरी के तुरंत बाद महिलाओं का कुछ वजन कम होता है। ऐसा एम्नियोटिक फ्लूइड निकलने और बच्चे की डिलीवरी होने के कारण होता है। इसके अलावा, प्लेसेंटा भी डिलीवरी के साथ ही रिमूव हो जाता है। लेकिन, इसके बाद महिला की बॉडी धीरे-धीरे अपने शेप में लौटती है। हालांकि, कुछ महिलाओं को लगता है कि ब्रेस्ट फीडिंग करवने के दौरान उनका वजन बढ़ सकता है। जबकि, ब्रेस्ट फीडिंग का वेट गेन से ज्यादा संबंध नहीं है। अगर किसी महिला को ब्रेस्ट फीड करवाते समय पीसीओएस, टाइप-2 डायबिटीज, पहले से मोटापा और पोस्पार्टम थायराइड है, तो मोटापे की शिकायत महिला में हो सकती है। हां, यह सच है कि ब्रेस्ट फीडिंग करवाते हुए अक्सर महिला के लिए वजन कम करना चुनौती से भरपूर हो जाता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि डिलीवरी के बाद कम से कम एक से डेढ़ साल तक महिलाओं को अपने वेट लॉस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। वैसे भी ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान प्रोलेक्टिन हार्मोन रिलीज होता है, जो महिलाओं में वजन कम करने की क्षमता को प्रभावित करता है। यह हार्मोन हर बार दूध पिलाने समय महिला की बॉडी में रिलीज होता है। इस तरह देखा जाए, तो कहा जा सकता है कि ब्रेस्ट फीड के दौरान कुछ महिलाओं का हल्का-फुल्का वेट गेन हो सकता है। ऐसा खासकर, उन महिलाओं के साथ होता है, जिनकी बॉडी आसानी से वेट गेन कर लेती है।

इसे भी पढ़ें: शिशु का वजन बढ़ाना चाहती हैं, तो स्तनपान कराने वाली मां को खानी चाहिए ये 4 चीजें

ब्रेस्टफीडिंग के दौरान वजन संतुलित कैसे रखें

जैसा कि कुछ देर पहले ही कहा गया है कि महिलाओं को ब्रेस्ट फीड के दौरान अपने वजन को कम करने की ओर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए। इसके बजाय, उन्हें हेल्दी चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। हां, इन दिनों वजन को संतुलित रखने की कोशिश की जा सकती है। इसके लिए यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करें-

  • दिन-भर में 5-6 मील जरूर लें। ब्रेस्ट फीड कराने के बाद अक्सर महिला हल्की कमजोरी महसूस कर सकती है। वहीं, अपनी डाइट में छोटे-छोटे मील शामिल करने से एनर्जी बनी रहती है। यह बच्चे के लिए भी स्वास्थ्यकर होता है।
  • ब्रेस्ट फीड करा रही मांओं को कभी भी मील स्किप नहीं करना चाहिए। इससे न सिर्फ मां के शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, बल्कि बच्चे को पर्याप्त न्यूट्रिएंट्स नहीं मिलते हैं। यह बच्चे के विकास के लिए सही नहीं है।
  • अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फाइबर शामिल करें। फाइबर के लिए आप कच्ची सब्जियां, दाल आदि का सेवन अधिक करें। इससे कब्ज की शिकायत भी दूर रहती है।
  • दिन भर में काफी ज्यादा मात्रा में पानी पिएं। पानी पीने से शरीर के सभी टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। यह आपके बच्चे के लिए भी लाभकारी साबित हो सकता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

PCOS के कारण बढ़ गया है बेली फैट? तो इन टिप्स से करें कंट्रोल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version