Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

रात में होती है कुछ खाने की क्रेविंग तो डिनर में बढ़ाएं प्रोटीन, पेट रहेगा फुल

रात में लगने वाली भूख या मीठा खाने की क्रेविंग को कम करने के लिए डिनर में प्रोटीन से भरपूर फूड्स शामिल करना फायदेमंद हो सकता है, आइए इस लेख में जानते हैं कैसे? 

आजकल कई लोग रात में अचानक लगने वाली भूख या मीठा खाने की क्रेविंग से परेशान रहते हैं। देर रात खाने की आदत लोगों में सिर्फ वजन बढ़ाती है, बल्कि नींद और पाचन पर भी बुरा असर डालती है। ऐसे में लोगों को रात के खाने में प्रोटीन से भरपूर फूड्स शामिल करने की सलाह दी जाती है।ऐसा माना जाता है कि देर रात बार-बार लगने वाली भूख को शांत करने के लिए डिनर में प्रोटीन से भरपूर फूड्स शामिल करना बहुत जरूरी होता है। इसलिए, आइए इस लेख में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि डिनर में प्रोटीन का ज्यादा सेवन देर रात क्रेविंग को कैसे कम करता है?

डिनर में प्रोटीन शामिल करने से देर रात क्रेविंग कैसे कम होती है?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि प्रोटीन का सेवन शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देने में मदद करता है। यह पेट को देर तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिसके कारण आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। जब आप दिनभर पर्याप्त प्रोटीन लेते हैं तो शरीर में ब्लड शुगर स्थिर रहती है और रात में स्नैकिंग की क्रेविंग कम हो जाती है। प्रोटीन भूख कंट्रोल करने वाले हार्मोन जैसे घ्रेलिन को संतुलित करने में मदद करता है। प्रोटीन के सेवन से दिमाग को बार-बार खाने का संकेत नहीं मिलता है। खासकर डिनर में प्रोटीन लेने से रातभर पेट भरा रहता है और चिप्स, मिठाई या जंक फूड खाने की क्रेविंग कम होती है।

इसे भी पढ़ें: नाइट शिफ्ट वाले  शुगर कंट्रोल करने के लिए रात में क्या खाएं? जानें एक्सपर्ट से

क्या कहती है स्टडी

साल 2020 में Physiology & Behavior में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, प्रोटीन का सेवन करने के तुरंत बाद भूख कम हो जाती है। यह 'घ्रेलिन' यानी भूख बढ़ाने वाला हार्मोन के लेवल को कम करता है और 'कोलेसिस्टोकिनिन' व 'GLP-1' यानी पेट भरा होने का अहसास कराने वाले हार्मोन को बढ़ाता है।

protein-for-control-craving-inside

2005 में The American Journal Of Clinical Nutrition में प्रकाशित स्टडी में बताया गया है कि अगर कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बराबर रखी जाए और भोजन में प्रोटीन की मात्रा 15% से बढ़ाकर 30% कर दी जाए, तो इससे कैलोरी की खपत में लगातार कमी आती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि प्रोटीन दिमाग में लेप्टिन हार्मोन की संवेदनशीलता को बढ़ा देता है, जिससे वजन में काफी गिरावट आती है।

किन चीजों को डिनर में शामिल करें?

डिनर में प्रोटीन इनटेक बढ़ाने के लिए आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं-

  • अंडे
  • दाल
  • पनीर
  • दही
  • सोया
  • चिकन
  • मछली
  • ड्राई फ्रूट्स

इसे भी पढ़ें: बच्चों को दूध में सत्तू मिलाकर पिलाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें एक्सपर्ट से

निष्कर्ष

अगर आप रात में बार-बार भूख लगने या क्रेविंग के कारण परेशान रहते हैं तो अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा सकते हैं। प्रोटीन का सेवन देर रात लगने वाली भूख को शांत करने में मदद करती है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • प्रेग्नेंसी में 1 दिन में कितना प्रोटीन लेना चाहिए?

    प्रेग्नेंसी में आमतौर पर रोजाना लगभग 60 ग्राम से 100 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। दूसरे और तीमाही में जब शिशु का विकास तेजी से होता है, तब रोजाना रोजाना लगभग 70 से 71 ग्राम या उससे ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होती है।
  • सबसे ज्यादा प्रोटीन कौन से खाने में है?

    सबसे ज्यादा प्रोटीन वेजेटेरियन में सोयाबीन और नोनवेज में चिकन ब्रेस्ट या अंडे की सफेदी में पाया जाता है।

Read Next

खाने के बाद खट्टी डकार: कौन से फूड्स बढ़ाते हैं परेशानी?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 15, 2026 09:20 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 15, 2026 09:20 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content