Curd Or Greek Yogurt Which One is Healthier in Hindi: दही और ग्रीक योगर्ट दोनों ही डेयरी प्रोडक्ट्स हैं, जो आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन, लोग अक्सर दही और ग्रीक योगर्ट के सेवन को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। दोनों ही खाने में स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद होते है। हालांकि, इन दोनों में पोषक तत्वों की मात्रा अलग होती है और ये आपके सेहत के लिए अलग-अलग तरह से फायदेमंद होता है। इसलिए, दही और योगर्ट में से आपके सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद होता है। इस बात को लेकर कंफ्यूज रहना किसी भी व्यक्ति के लिए आम बात है। ऐसे में अगर आप भी अपनी डाइट में दही या ग्रीक योगर्ट शामिल करने को लेकर कंफ्यूज हैं तो आइए न्यूट्रिशनिस्ट उजमा बानो (Msc. Nutrition, DNHE) से जानते हैं कि दही या ग्रीक योगर्ट, सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है? (Which is more nutritious Greek yogurt or regular yogurt)
दही और योगर्ट के पोषण में क्या अंतर है? - What is The Nutritional Difference Between Curd And Yogurt in Hindi?
प्रोटीन कंटेंट
ग्रीक योगर्ट में दही के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन होता है। ग्रीक योगर्ट को दही से ज्यादा गाढ़ा किया जाता है, जिससे इसमें प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। यह आपकी मांसपेशियों को बेहतर बनाने और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है। अगर आप फिटनेस के लिए या मसल्स बिल्डिंग के लिए प्रोटीन का ज्यादा सेवन करना चाहते हैं तो ग्रीक योगर्ट एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: वजन बढ़ाना चाहते हैं तो खाएं योगर्ट, जानें वेट गेन के लिए खाने का सही तरीका
कैल्शियम और विटामिन्स
दही और ग्रीक योगर्ट, दोनों ही कैल्शियम के बेहतरीन सोर्स होते हैं, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। दही में विटामिन्स और प्रोबायोटिक्स (Nutrients in Yogurt or Greek Yogurt) होते हैं, जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि, ग्रीक योगर्ट में कैल्शियम भी होता है, लेकिन इसमें शुगर और एडिटिव्स हो सकते हैं, जो आपके सेहत के लिए थोड़ा कम फायदेमंद हो सकता है। कुछ स्वास्थ्य लाभों को कम कर सकते हैं।
कैलोरी और फैट्स
ग्रीक योगर्ट में दही के मुकाबले ज्यादा कैलोरी और फैट्स होते हैं। यह इसलिए है क्योंकि ग्रीक योगर्ट में पानी कम किया जाता है, जिससे पोषक तत्वों का घनत्व बढ़ जाता है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं या फैट का सेवन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो दही कम कैलोरी और फैट्स के साथ एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: रेगुलर योगर्ट से ज्यादा हेल्दी क्यों माना जाता है ग्रीक योगर्ट? प्रोटीन के अलावा भी होते हैं कई पोषक तत्व
दही या ग्रीक योगर्ट सेहत के लिए क्या है फायदेमंद - Which is More Healthy Curd Or Greek Yogurt in Hindi?
- दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो गट हेल्थ की सेहत को सुधारने में मदद करते हैं। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। जबकि ग्रीक योगर्ट में भी प्रोबायोटिक्स होते हैं, लेकिन उसमें कभी-कभी चीनी और एडिटिव्स मिलाए जाते हैं, जो इसके स्वास्थ्य फायदों को कम कर सकते हैं।
- दही और ग्रीक योगर्ट दोनों ही डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, क्योंकि इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। हालांकि, दही में कुछ अध्ययन के अनुसार ग्लाइकेशन की समस्या हो सकती है, जो ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावित कर सकती है। ग्रीक योगर्ट में चीनी की ज्यादा मात्रा हो सकती है, इसलिए इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए।
निष्कर्ष
अगर आप प्रोटीन का सेवन ज्यादा मात्रा में करना चाहते हैं तो ग्रीक योगर्ट आपके सेहत के लिए बेहतर हो सकता है। यह मसल्स बिल्डिंग और वजन घटाने के लिए अच्छा है, क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। लेकिन, दही में प्रोबायोटिक्स ज्यादा और कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो आपके पाचन और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए, दही और ग्रीक योगर्ट दोनों ही आपके सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन आपको अपनी सेहत को बेहतर रखने के लिए डाइट में क्या शामिल करना है, ये आपकी जरुरत पर निर्भर करता है।
Image Credit: Freepik