Doctor Verified

दही या छाछ: सुबह के समय किसका सेवन करना होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

दही और छाछ दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सुबह किसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद है?  
  • SHARE
  • FOLLOW
दही या छाछ: सुबह के समय किसका सेवन करना होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें


Curd or Buttermilk Which Is More Beneficial: सुबह का नाश्ता हमारा पहला मील होता है। इसलिए यह हैवी और हेल्दी दोनों होना जरूरी है। अगर आप नाश्ते में तला-भूना या मसालेदार खाते हैं, तो इस कारण आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है। साथ ही, इससे आपको एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। कुछ लोग नाश्ते में दही या छाछ का सेवन करते हैं। इससे खाना अच्छे से पचता है साथ ही पेट के गुड बैक्टीरिया को फायदा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सुबह के समय इनमें से क्या ज्यादा फायदेमंद हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि बैंग्लोर के जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट की चीफ डायटिशियन सुष्मा पीएस से।

dahi

सुबह के नाश्ते में दही और छाछ में क्या ज्यादा फायदेमंद है? Curd or Buttermilk Which Is More Healthy

एक्सपर्ट के मुताबिक सेहत के लिए दही और छाछ दोनों ही फायदेमंद हैं। लेकिन स्वास्थ्य लाभों के लिए आपको इन चीजों पर ध्यान देना चाहिए।

वजन घटाने के लिए- Weight lose 

अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं, तो आपको छाछ का सेवन करना चाहिए। क्योंकि पतला होने के कारण इसमें फैट्स और कैलोरी कम होती है। इसके सेवन से आपको जल्द वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इसलिए आप अपने किसी भी मील के साथ छाछ शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको जल्दी भूख भी नहीं लगती है।

पोषक तत्वों के लिए- Nutrition 

पोषक तत्वों की बात की जाए, तो दही में छाछ से ज्यादा न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स भी होते हैं। साथ ही इसके सेवन से शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व भी मिल पाते हैं।

इसे भी पढ़ें- दही या छाछ, क्या है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से

पाचन तंत्र स्वस्थ रखने के लिए- Digestion

अगर आपको पाचन सम्बन्धित समस्याएं रहती हैं, तो दही आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसमें माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

हाइड्रेशन मेंटेन रखने के लिए- Hydration

अगर आपको बॉडी में हाइड्रेशन मेंटेन करनी है, तो आप छाछ का सेवन कर सकते हैं। इसमें हाइड्रेटिंग गुण होने के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स भी मौजूद होते हैं। ये बॉडी को हाइड्रेट करने और एक्टिव रखने में भी मदद करते हैं।

कब्ज की समस्या में- Constipation

अगर आपको कब्ज या एसिडिटी की समस्या रहती हैं, तो आप दही में अलसी पाउडर डालकर ले सकते हैं। इसके अलावा, छाछ में आप भूना जीरा और छाछ मिलाकर भी ले सकते हैं। ये दोनों चीजें ही पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। 

इसे भी पढ़ें- गर्मी में छाछ, लस्सी या दही? तीनों में से क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद

इन बातों का रखें ध्यान 

  • अगर आप रोज इनका सेवन करते हैं, तो ध्यान रखें कि आप ताजा ही दही और छाछ का विकल्प ही चुनें।
  • अगर आपको इनके सेवन से कोई भी परेशानी होती है, तो तुरंत इनका सेवन करना रोक दें।
  • अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो आपको इनके सेवन से पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

जिम में पसीना बहाने से पहले जान लें ये 5 चीजें, वर्कआउट में मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version