जिम में पसीना बहाने से पहले जान लें ये 5 चीजें, वर्कआउट में मिलेंगे कई फायदे

हममे से ज्यादातर लोग पसीना बहाते तो जरूर हैं, लेकिन उन्हें पसीना बहाने के पीछे का मकसत नहीं पता होता है। चलिए जानते हैं पसीना बहाने से पहले क्या करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
जिम में पसीना बहाने से पहले जान लें ये 5 चीजें, वर्कआउट में मिलेंगे कई फायदे


पसीना बहाना सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। इससे वजन घटने, कैलोरी बर्न होने के साथ-साथ सेहत को अन्य भी कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं। हममे से ज्यादातर लोग पसीना बहाते तो जरूर हैं, लेकिन उन्हें पसीना बहाने के पीछे का मकसत नहीं पता होता है। वहीं, कुछ लोगों को जिम या फिर एक्सरसाइज किए बिना ही अधिक पसीना आता है। आइये फिटनेस एक्सपर्ट खुशबू पाटनी से जानते हैं पसीना बहाने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए। 

क्यों कर रहे हैं वर्कआउट? 

एक्सपर्ट खुशबू के मुताबिक पसीना बहाने या फिर वर्कआउट करने से पहले आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि आप एक्सरसाइज या वर्कआउट क्यों कर रहे हैं। अगर आप वेट लॉस के लिए या फिर आकर्षक फिजीक पाने के लिए वर्कआउट कर रहे हैं तो भी आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए। इससे पसीना आने पर आपको उसका पर्याप्त लाभ मिल सकेगा। 

बिना वार्मअप न करें वर्कआउट 

अगर आप एक्सरसाइज करके घंटों पसीना बहा रहे हैं तो आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि वार्मअप किए बिना एक्सरसाइज या वर्कआउट नहीं करना चाहिए। इससे शरीर पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन का इस्तेमाल नहीं कर पाता है साथ ही साथ कई बार जिम में इंजरी होने की आशंका भी बढ़ जाती है। वार्मअप करने के बाद आपको स्ट्रेचिंग भी करनी चाहिए। 

कम से कम इंजरी हो 

पसीना बहाते समय या फिर हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करते समय आपको यह भी ध्यान रखना है कि एक्सरसाइज करते समय कम से कम इंजरी हो। क्योंकि अगर आपको इंजरी हो जाती है तो लंबे समय के लिए वर्कआउट करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। 

मसल माइंड कनेक्शन 

फिट रहने के लिए मसल और माइंड का कनेक्शन आपस में बेहतर होना चाहिए। अगर आप वर्कआउट कर रहे हैं तो उस हिस्से को अपने दिमाग में जरूर रखें, जिसके लिए आप वह खास एक्सरसाइज कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें - महिलाओं को रात में पसीना क्यों आता है? डॉक्टर से जानें इसके 5 कारण

जानकारी होना जरूरी 

पसीना बहाने से पहले आपको वर्कआउट और एक्सरसाइज के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है। बिना जानकारी के की गई एक्सरसाइज या फिर वर्कआउट आपको नुकसान पहुंचा सकता है। 

Read Next

नवरात्रि व्रत में मीठा खाने का मन होता है, तो बनाएं ये 5 हेल्दी और रिफ्रेशिंग रेसिपी

Disclaimer