नवरात्रि व्रत में मीठा खाने का मन होता है, तो बनाएं ये 5 हेल्दी और रिफ्रेशिंग रेसिपी

Recipes For Navratri: क्या आप भी नवरात्रों के व्रत में मीठा खाना पसंद करते हैं? आइये जानें कुछ खास हेल्दी मीठी रेसिपी।  
  • SHARE
  • FOLLOW
नवरात्रि व्रत में मीठा खाने का मन होता है, तो बनाएं ये 5 हेल्दी और रिफ्रेशिंग रेसिपी


Healthy Sweets Recipes For Navratri Fast: नवरात्रि के पावन दिन शुरू हो चुके हैं। इस दौरान कई लोग नौ दिन के व्रत करते हैं। वहीं कुछ लोग नवरात्रि का पहला और आखिरी व्रत करते हैं। व्रत में अन्न खाने की मनाही होती है। इसलिए ज्यादातर लोग फल या व्रत की चीजों से ही उपवास रखते हैं। नवरात्रों के व्रत में कुछ लोग केवल एक ही बार नमक खाते हैं। साथ ही, एक समय पर मीठा लेना पसंद करते हैं। लेकिन मीठे में अक्सर इतने कम ऑप्शन होते हैं, कि रोज नए विकल्प चुनना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में तली-भूनी चीजों के बजाय फ्रेश और रिफ्रेशिंग चीजें खाने का मन करता है। अगर आप भी ऐसी ही किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इस लेख में जानें मीठे के कुछ हेल्दी ऑप्शन। 

navratri

नवरात्रि के दौरान बनाएं ये हेल्दी स्वीट रेसिपीज- Healthy Sweets Recipes For Navratri Fasting

मखाने वाला दही- Makhana Dahi

नवरात्रों में आप मखाने वाले दही का सेवन भी कर सकते हैं। इसे आप नवरात्रि की डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह डिश आपको हाइड्रेट रखने के साथ रिफ्रेश रखने में भी मदद करेगी। मखाने वाला दही बनाने के लिए दही में खजूर की प्यूरि मिला लीजिए। इसमें भिगोकर रखे गए काजू-बादाम, अंगूर और अनार के दानें भी डालें। इसे आप दोपहर या शाम के स्नैक्स में भी ले सकते हैं। इसके सेवन से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। मखाने के जरिए हड्डियों और मजबूती मिलेगी, साथ ही आपको थकावट और कमजोरी भी नहीं होगी। दही और फल आपको दिनभर एक्टिव रखने में मदद करेंगे। 

साबूदाने की खीर- Sabudana Kheer

साबूदाने की खीर खाने से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है। साबूदाने की खीर बनाने के लिए 5 घंटों के लिए साबूदाना भिगोकर रख दें। अब दूध को पकाएं और इसमें साबूदाना मिलाएं। पकने के बाद इसमें देसी खांड और इलायची पाउडर मिलाएं। खीर बनने के बाद काजू-बादाम से सजाकर सर्व करें। साबूदाने और दूध के सेवन से आपको पर्याप्त पोषक तत्व मिलेंगे। यह डिश पाचन को स्वस्थ रखने में भी मदद करेगी। 

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि व्रत में हैवी खाने से हो सकती है एसिडिटी, जानें इससे बचने के कुछ असरदार टिप्स

खजूर शेक- Khajoor Shake 

अपने मीठे की क्रेविंग कंट्रोल करने के लिए आप खजूर शेक भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको खजूर को पानी में भिगोकर रखना है।अब उबले दूध में खजूर डालें। साथ ही, इसमें कुछ ड्राई फ्रूटस मिलाकर ग्राइंड कर लें। इसे आप दोपहर के समय पी सकते हैं। 

लस्सी- Lassi

बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए लस्सी बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से आपका पेट काफी देर तक भरा रहेगा। साथ ही, आप दिनभर एक्टिव महसूस करेंगे। लस्सी बनाने के लिए ठंडे-ठंडे दही में चीनी मिलाएं। इसे अच्छे से फेंटे और बर्फ डालकर लस्सी तैयार करें।

इसे भी पढ़ें- Navratri Vrat 2024: नवरात्रि के व्रत में फॉलो करें ये खास डाइट प्लान, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी

श्रीखंड- Shrikhand

श्रीखंड दही से तैयार किया जाता है। इसे तैयार करने के लिए दही का सारा पानी निकालकर इसे फ्रिज में रख दें। ठंडे-ठंडे दही में देसी खांड और इलायची पाउडर मिलाएं। आखिर में इसमें काजू और बादाम भी क्रश करके डालें। अब इसे कटोरी में डालकर फ्रिज में रख दें जिससे दही सेट हो जाए। ठंडा-ठंडा श्रीखंड सर्व करने के लिए तैयार है।

Read Next

पेट की इन 5 समस्याओं को ठीक कर सकते हैं केले के छिलके, इस तरह से करें इस्तेमाल

Disclaimer