Expert

महिलाओं को रात में पसीना क्यों आता है? डॉक्टर से जानें इसके 5 कारण

पसीना आना बेहद आम है। लेकिन अगर आपको रात में पसीना आता है, तो इसके पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं को रात में पसीना क्यों आता है? डॉक्टर से जानें इसके 5 कारण


Night Sweats in Women Causes in Hindi: धूप में, हैवी वर्कआउट, एक्सरसाइज या घर का काम करते हुए, पसीना आना बेहद आम है। इसके अलावा, कुछ लोगों को खाना खाते हुए अत्यधिक पसीना आता है, तो कुछ लोगों को रात के समय पसीना आता है। जी हां, कई ऐसे लोग हैं, जो रात में पसीने की वजह से परेशान रहते हैं। अक्सर लोगों को लगता है कि रात में शराब या ज्यादा मिर्च-मसालेदार खाना खाने की वजह से पसीना आता है। वैसे तो रात में पसीना किसी को भी आ सकता है। लेकिन इस लेख में हम रात में महिलाओं को पसीना क्यों आता है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं। मेनोवेदा की मेनोपॉज कोच और फाउंडर तम्मना सिंह से जानते हैं-

महिलाओं को रात में पसीना क्यों आता है?- Night Sweats Causes in Women Expert Explains in Hindi

1. पेरीमेनोपॉज और मेनोपॉज

महिलाओं को पेरीमेनोपॉज और मेनोपॉज के कारण रात में पसीना आ सकता है। दरअसल, मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के हार्मोन में काफी उतार-चढ़ाव होता है। इसकी वजह से उन्हें हॉट फ्लैशेज का सामना करना पड़ता है। इससे महिलाओं को रात में गर्मी का अनुभव होता है और उन्हें पसीना आने लगता है। मेनोपॉज के दौरान रात में पसीना आना आम होता है। हालांकि, अगर आपको ज्यादा पसीना आता है, तो एक बार डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें। 

2. चिंता या तनाव

आजकल अधिकतर महिलाएं घर या ऑफिस की वजह से तनाव या चिंता में रहती हैं। इतना ही नहीं, कुछ महिलाओं को तो स्ट्रेस की वजह से कई तरह के डिसऑर्डर का भी सामना करना पड़ता है। अगर आप भी बहुत ज्यादा चिंता करती हैं, तो आपको रात के समय पसीना आ सकता है। यानी चिंता या तनाव, रात में पसीने का कारण बन सकता है। अगर आपको रात में स्ट्रेस होता है, तो आप थोड़ी देर मेडिटेशन कर सकती हैं। 

sweat in women

3. ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया

ओएसए यानी ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया, नींद से संबंधी एक सामान्य विकार है। इसमें व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। स्लीप एपनिया की वजह से भी महिलाओं को रात में पसीना आ सकता है। यानी अगर आपको स्लीप एपनिया है, तो रात में पसीना आना आम हो सकता है अगर आपको यह समस्या लंबे समय से है, तो डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।

इसे भी पढ़ें- इन 4 बीमारियों की वजह से आ सकता है ज्यादा पसीना, न करें अनदेखा

4. हाइपरथायरायडिज्म

हाइपरथायरायडिज्म भी रात में पसीना आने का कारण बन सकता है। दरअसल, इसमें थायराइड ग्रंथि, जरूरत से ज्यादा थायराइड हार्मोन का उत्पादन करती है। इसकी वजह से थकान और चिंता हो सकती है। साथ ही, रात में पसीना भी आ सकता है। 

इसे भी पढ़ें- पसीने के कारण होने वाली खुजली से हैं परेशान? आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

5. नसों से जुड़ी समस्याएं

नसों से जुड़ी समस्याओं की वजह से भी महिलाओं को रात में पसीना आ सकता है। अगर किसी महिला को स्ट्रोक आता है, तो उसे अत्यधिक पसीना आ सकता है। इसके अलावा भी कई न्यूरोलॉजिकल स्थितियां हैं, जो रात में पसीना आने का कारण बन सकती हैं। 

Read Next

महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version