Skin Care Tips During Menopause in Hindi: महिलाओं को उम्र के हर पड़ाव में कई तरह के शारीरिक बदलावों का सामना करना पड़ता है। इसमें मेनोपॉज भी शामिल है। मेनोपॉज आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र में होता है। दरअसल, मेनोपॉज एक ऐसी स्थिति है, जिसमें महिलाओं को लगातार 12 महीने तक पीरियड्स नहीं आते हैं। यानी उम्र के इस पड़ाव में महिलाओं को पीरियड्स आने पूरी तरह से बंद हो जाते हैं। मेनोपॉज के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का उत्पादन कम होता है। इसका असर सेहत के साथ ही त्वचा पर भी पड़ता है। ऐसे में मेनोपॉज के दौरान आपको अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना जरूरी होता है।
मेनोपॉज के दौरान जरूर फॉलो करें ये स्किन केयर टिप्स- Skin Care Tips During Menopause in Hindi
1. सनस्क्रीन जरूर करें अप्लाई
वैसे तो स्किन को टैन से बचाने के लिए हर उम्र में सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है। आपको मेनोपॉज के दौरान भी सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करना चाहिए। दरअसल, मेनोपॉज में चेहरे पर झुर्रियां और दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं। त्वचा को साफ रखने और दाग-धब्बों से बचाने के लिए सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करें। सनस्क्रीन लगाने से स्किन कैंसर का जोखिम भी कम होता है। सिर्फ धूप में ही नहीं, घर में भी सनस्क्रीन लगाकर रखना चाहिए।
2. स्किन को मॉइश्चराइज रखें
मेनोपॉज के दौरान त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस नजर आने लगते हैं। साथ ही, स्किन ड्राई भी नजर आने लगती है। ऐसे में महिलाओं को मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। आप हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा का रूखापन कम होगा। आपको दिन में 2 बार मॉइश्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। इससे त्वचा पर निखार भी बना रहेगा और स्किन अच्छी नजर आएगी।
इसे भी पढ़ें- मेनोपॉज के दौरान जरूर करें स्विमिंग, कई समस्याओं से मिलती है राहत
3. आई क्रीम जरूर करें इस्तेमाल
मेनोपॉज के दौरान आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स और काले घेरों की समस्या बढ़ जाती हैं। इससे बचने के लिए आपको आई क्रीम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। अंडर आई क्रीम लगाने से काले घेरों को दूर किया जा सकता है। साथ ही, आंखों की पफ्फीनेस से भी छुटकारा मिलता है। आई क्रीम आंखों की त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करती है।
4. रेटिनॉल जरूर लगाएं
रेटिनॉल, विटामिन-ए का ही एक रूप है। यह नई स्किन सेल्स को बनाने में मदद करता है। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं की त्वचा पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं। ऐसे में एजिंग के लक्षणों को कम करने के लिए आप रेटिनॉल युक्त क्रीम को अपनी स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें। रेटिनॉल झुर्रियों और बेजान त्वचा से छुटकारा दिलाने में असरदार साबित होता है।
इसे भी पढ़ें- मेनोपॉज के दौरान घटाने के लिए कौन सी ट्रेनिंग करें? एक्सपर्ट से जानें बेस्ट ट्रेनिंग और 5 न्यूट्रिशन टिप्स
5. चेहरे की मसाज जरूर करें
मेनोपॉज के दौरान चेहरे की त्वचा पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं। साथ ही, त्वचा ढीली और मुरझायी हुई नजर आती है। ऐसे में आपको मेनोपॉज के दौरान चेहरे की मसाज जरूर करनी चाहिए। आप एसेंशियल ऑयल से फेशियल मसाज कर सकते हैं। इससे त्वचा पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। झुर्रियों कम होती हैं और त्वचा में कसाव आता है।
अगर आप भी मेनोपॉज के फेज में हैं, तो अपनी स्किन का खास ख्याल रखें। इस दौरान आपको अपनी स्किन पर सनस्क्रीन और मॉइश्चराइजर जरूर अप्लाई करना चाहिए। अगर इस दौरान आपको त्वचा से जुड़ी कोई समस्या हो रही है, तो डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।
Images: Freepik