मेनोपॉज के दौरान जरूर करें स्विमिंग, कई समस्याओं से मिलती है राहत

सेग जर्नल में प्रकाशित हुई एक स्टडी के मुताबिक ठंडे पानी में तैराकी करने से महिलाओं में मेनोपॉज के लक्षणों में कमी आती है। चलिए जानते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मेनोपॉज के दौरान जरूर करें स्विमिंग, कई समस्याओं से मिलती है राहत

स्विमिंग करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होती है। यह एक प्रकार की एक्सरसाइज है, जो शरीर को फिट रखने में मदद करती है। यह महिलाओं में होने वाले मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में भी प्रभावी साबित होती है। हाल ही में सेग जर्नल (Sage journals) में प्रकाशित हुई एक स्टडी के मुताबिक ठंडे पानी में तैराकी करने से महिलाओं में मेनोपॉज के लक्षणों में कमी आती है। चलिए विस्तार से जानते हैं स्टडी के बारे में। 

मेनोपॉज के लक्षणों में आती है कमी 

स्टडी के शोधकर्ताओं के मुताबिक स्विमिंग न केवल मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मदद करती है, बल्कि महिलाओं में होने वाली अन्य समस्याओं में भी काफी लाभकारी होती है। स्टडी में 16 साल से लेकर 80 साल की उम्र तक की कुल 1114 महिलाओं को शामिल किया गया। इनमें से 785 महिलाएं मेनोपॉज के लक्षणों से पीड़ित थीं। इन सभी को ठंडे पानी में स्विमिंग कराई गई, जिसके बाद देखा गया कि इनके मेनोपॉज के लक्षण काफी कम हो गए थे। इस दौरान महिलाओं में होने वाली हॉट फ्लैशेज की समस्या में भी काफी आराम था। 

स्ट्रेस और एंग्जाइटी कम करे 

शोधकर्ताओं के मुताबिक मेनोपॉज के दौरान मूड स्विंग, एंग्जाइटी या फिर हॉट फ्लैशेज की समस्या भी रहती है, जिससे महिलाओं में चिड़चिड़ापन होने के साथ ही स्ट्रेस भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में ठंडे पानी में स्विमिंग करने से दिमाग शांत होता है और स्ट्रेस एंग्जाइटी से भी राहत मिलती है। स्टडी के बाद देखा गया कि 47 प्रतिशत महिलाओं एंग्जाइटी, 34 प्रतिशत की मूड स्विंग और 30 प्रतिशत महिलाओं में हॉट फ्लैशेज की समस्या से राहत मिली। मेनोपॉज एक नैचुरल बायोलॉजिकल प्रक्रिया है, जो 40 से 50 साल की उम्र की महिलाओं को भी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - स्विमिंग के दौरान त्वचा के साथ ही आंखों का भी रखें खास ख्याल, अपनाएं ये 4 टिप्स

स्विमिंग करने के फायदे 

  • स्विमिंग करने से शारीरिक स्टैमिना बढ़ता है साथ ही शरीर का उपरी हिस्सा मजबूत होता है। 
  • स्विमिंग करने से आपकी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ में सुधार होता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है। 
  • अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो भी स्विमिंग कर सकते हैं। 
  • स्विमिंग करने से स्ट्रेस और एंग्जाइटी भी कम होती है। 

Read Next

71 वर्षीय शख्स ने कुत्ते के शरीर से निकाला कीड़ा, संपर्क में आने से हुआ निमोनिया और सेप्सिस रोग, ICU में एडमिट

Disclaimer