Doctor Verified

क्या मेडिटेशन करने से गुस्सा कंट्रोल में रहता है? जानें एक्सपर्ट से

Does Meditation Helps To Control Anger: मेडिटेशन आपको तनाव से मुक्त कर शांत होने में मदद करता है। लेकिन क्या यह गुस्से को कम करने में मदद करता है?   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या मेडिटेशन करने से गुस्सा कंट्रोल में रहता है? जानें एक्सपर्ट से


Can Meditation Help Control Anger: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई इतना व्यस्त हो गया है, कि खुद के लिए समय निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में तनाव और चिंता दिमाग पर हावी होने लगती है, जो व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने लगती है। ऐसे में अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करना जरूरी है, जो मेडिटेशन के जरिए संभव हो सकता है। मेडिटेशन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें किसी चीज पर ध्यान लगाया जाता है। इससे स्ट्रेस कम होता है और मेंटल हेल्थ को फायदा भी होता है। कई लोगों का मानना होता है कि मेडिटेशन करने से गुस्सा भी कम होता है। लेकिन क्या यह सच है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि सर गंगाराम हॉस्पिटल की सीनियर क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. आरती आनंद से। 

benefits of meditation

क्या वाकई मेडिटेशन करने से गुस्सा कंट्रोल हो सकता है? Does Meditation Help Control Anger

जब कोई व्यक्ति गुस्से में होता है, तो ऐसे में उसके इमोशन कंट्रोल में नहीं होते हैं। वो बिना सोचे समझे चीजों पर रिएक्ट कर रहा होता है। इस दौरान उसकी सोचने-समझने की शक्ति भी कम हो जाती है और उसकी दिल की धड़कने भी तेज होने लगती हैं। ऐसे में मेडिटेशन एक दवा का काम कर सकता है। 

मेडिटेशन यानी अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करना सीखना। अगर आप गुस्से के दौरान मेडिटेशन करते हैं, इससे आपको शांत होने में मदद मिल सकती है। अगर मेडिटेशन का रोज अभ्यास किया जाए, तो इससे व्यक्ति अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करना सीख जाता है। साथ ही इससे शरीर को भी लाभ होता है। इसलिए कहा जा सकता है कि गुस्से को शांत रखने के लिए मेडिटेशन करना अच्छा विकल्प है। 

इसे भी पढ़े- तनाव से राहत पाने में मददगार हैं मेडिटेशन के ये 6 तरीके

मेडिटेशन करने से मन और शरीर को क्या लाभ मिलते हैं- Meditation Benefits For Mind And Body 

इमोशनल हेल्थ बेहतर बनाए

मेडिटेशन करने से इमोशन कंट्रोल किये जा सकते हैं। इससे आपको पता रहता है कि आपको किस बात पर कैसे रिएक्ट करना है या कैसे खुद को शांत करना है। इससे इमोशनल हेल्थ भी बेहतर होती है। 

नींद की गुणवत्ता बढ़ाए

अच्छी नींद के लिए दिमाग को शांत करने की जरूरत होती है। लेकिन दिनभर के तनाव और चल रही परेशानियों के कारण हमारा दिमाग शांत नहीं रहता है। ऐसे में मेडिटेशन काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे दिमाग शांत रहता है और बेहतर नींद लेने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़े- Zen Meditation : तन-मन की शांति के लिए करें 'ज़ेन मेडिटेशन', शरीर और मन के सभी दुख-दर्द होंगे दूर

ब्लड प्रेशर बैलेंस रखे

गुस्सा करने के दौरान हमारी दिल की धड़कन तेजी से बढ़ने लगती है। इसलिए हमारा दिल ब्लड को तेजी से पंप करने लगता है, जो ब्लड प्रेशर बढ़ाने का कारण बन सकता है। इसलिए मेडिटेशन करना फायदेमंद हो सकता है, इससे आपको रिलैक्स होने में मदद मिल सकती है। 

बुरी आदतों को छोड़ने में मदद करे

अगर आप कोई अपनी आदत छोड़ना चाहते हैं, तो ऐसे में मेडिटेशन करना एक बेहतर समाधान हो सकता है। इससे आपको अपनी भावनाओं को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है, जो गलत आदतों को भूलने में फायदा कर सकती है। 

 

Read Next

Digital Detox: मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी है डिजिटल डिटॉक्स होना, जानें इसके आसान तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version